Responsive Scrollable Menu

सरकार रूसी तेल खरीद प्रभावित करने वाली अमेरिकी कोशिश के आगे न झुकेः स्वदेशी जागरण मंच

सरकार रूसी तेल खरीद प्रभावित करने वाली अमेरिकी कोशिश के आगे न झुकेः स्वदेशी जागरण मंच

Continue reading on the app

Atif Aslam: 'मुझे बैन करने के लिए थैंक्स' भारत में प्रतिबंध के 10 साल पर बोले पाक सिंगर आतिफ असलम

Atif Aslam: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की आवाज के भारत में बड़े फैंस हैं। 2000 के दशक के उनके गाने आज भी भातीय फैंस दिल खोलकर सुनते हैं। हालांकि लंबे समय से पाक आर्टिस्ट के भारत में बैन के चलते आतिफ की आवाज को लोग बेहद मिस करते हैं। इसी बीच सिंगर ने लंबे समय से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर रहने और भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध को लेकर खुलकर बात की है।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि करीब 10 से भारत में काम नहीं करने के बावजूद उनकी आवाज आज भी भारतीय श्रोताओं तक पहुंच रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत में काम करने की कमी महसूस नहीं होती, लेकिन वहां के फैंस को वह जरूर याद करते हैं।

‘करीब 10 साल से भारत में कोई गाना नहीं किया’
Kris Fade के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अतिफ असलम ने भारत में अपने काम पर लगी पाबंदी का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 सालों से उन्होंने भारत में कोई गाना नहीं किया है। उन्होंने कहा- "भारत में मुझ पर बैन लगे हुए लगभग 10 साल हो गए हैं। यह भारत सरकार का फैसला था; उन्होंने पाकिस्तान के कलाकारों पर बैन लगाने का फैसला किया था। अब पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर बैन है। पिछले 10 सालों से मैंने वहां कोई गाना नहीं गाया है। मेरे फैन्स VPN के जरिए गाने सुनते हैं और CD बर्न करके लोगों को देते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं पायरेसी को बढ़ावा देता हूं, लेकिन संगीत जहां पहुंचना है, वहां पहुंचेगा ही।"

भारतीय फैंस का किया शुक्रिया
उन्होंने अपने भारतीय फैन्स के लिए भी एक मैसेज शेयर किया जो उनके म्यूज़िक को लगातार सपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा, "इसके लिए बुरा या उदास महसूस न करें। मैं हमेशा से आपको बताना चाहता था कि मैं आप लोगों को बहुत याद करता हूं। मुझे वहां काम करना तो याद नहीं आता, लेकिन आप लोग बहुत याद आते हैं। मैंने प्लेबैक सिंगिंग से बहुत कुछ सीखा है और अगर मुझ पर यह बैन नहीं लगा होता, तो शायद मैं अपना खुद का म्यूज़िक नहीं बना पाता। इसलिए मैं इसके लिए भी आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर बैन लगाया, वरना मैं खुद को और बेहतर तरीके से नहीं जान पाता।"

2016 के बाद बदले हालात, पाक आर्टिस्ट भारत में हुए बैन
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव का असर दोनों देशों के कलाकारों के काम पर भी पड़ा। सितंबर 2016 में Indian Motion Picture Producers’ Association (IMPPA) ने अपने सदस्यों को पाकिस्तानी कलाकारों और तकनीशियनों को नए प्रोजेक्ट्स में काम न देने का निर्देश दिया था। यह फैसला उरी आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच आया था।

इसके बाद फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद All India Cine Workers Association (AICWA) ने भी पाकिस्तानी कलाकारों और अभिनेताओं के भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया।

आतिफ असलम के बॉलीवुड गाने हुए सुपरहिट
अतिफ असलम भारत में सिर्फ एक पाकिस्तानी सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर्स में से एक के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

फिल्म ‘कलयुग’ में ‘अब तो आदत’ के जरिए उन्हें भारतीय ऑडियंस के बीच खास पहचान मिली। इसके बाद ‘वो लम्हे’, ‘तेरे बिन’, ‘पहली नजर में’, ‘तेरा होने लगा हूं’, ‘चू जाने ना’, ‘जीने लगा हूं’, ‘बे इंतेहां’, और ‘तेरे संग यारा’ जैसे गानों ने उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया।

उनके कई गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला और उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्डस् में बेस्ट प्लेबैंक सिंगर की कैटेगरी में कई बार नॉमिनेशन भी मिला।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Yamuna में डूब रही थी युवती, देवदूत बने SDRF जवान #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:10:45+00:00

Cheating in Exam | सीकर में परीक्षा के दौरान खुलेआम नकल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T02:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers