Responsive Scrollable Menu

Explainer: बैटर, बॉलर से लेकर ऑलराउंडर तक..., भारत के खिलाफ क्या है श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम की ताकत और कमजोरी

Sri Lanka squad: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आखिरकार श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. हालांकि श्रीलंका क्रिकेट की ओर सिर्फ पहले टेस्ट के लिए स्क्वाड की घोषणा की गई है. पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है. तो चलिए जानते हैं कि श्रीलंका के इन 16 खिलाड़ियों की ताकत और कमजोरी क्या है.

धनंजय दे सिल्वा

श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा एक बेहतरीन और अनुभवी ऑलराउंडर हैं. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए साझेदारी करना और अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से महत्वपूर्ण साझेदारियां तोड़ना इनकी सबसे बड़ी ताकत है. हालांकि कप्तानी के दबाव में कई बार वह अपनी बल्लेबाजी की निरंतरता खो देते हैं और शुरुआती तेज गति के खिलाफ संघर्ष करते हैं.

लाहिरू उदारा

लाहिरू उदारा घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले एक उभरते हुए टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं. उनके पास नई गेंद को खेलने की काबिलियत के साथ-साथ एक बड़ी पारी खेलने की क्षमता है. यह उनकी सबसे बड़ी ताकत है. इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के विश्वस्तरीय स्पिन आक्रमण और अतिरिक्त उछाल के खिलाफ उनके पास अनुभव की भारी कमी है.

निशान मदुश्का 

निशान मदुश्का टीम के एक उभरते हुए युवा सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर विकल्प हैं. वो स्पिनरों के खिलाफ कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं और क्रीज पर लंबा समय बिताना उनकी ताकत है. उनकी कमजोरी की बात करें तो ऑफ-स्टंप से बाहर जाती हुई स्विंग गेंदों के सामने उनका फुटवर्क अक्सर कमजोर साबित होता है.

कामिंदू मेंडिस

श्रीलंका के उपकप्तान कामिंदू मेंडिस मौजूदा समय में टीम के सबसे इन-फॉर्म खिलाड़ी हैं. वह दोनों हाथों से गेंदबाजी (राइट-आर्म और लेफ्ट-आर्म स्पिन) कर सकते हैं. टेस्ट में उनकी बल्लेबाजी औसत कमाल का है. वहीं उनकी कमजोरी की बात करें तो भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बहुत ज्यादा आक्रामक खेलने के प्रयास में वह अक्सर अपना विकेट जल्दी गंवा बैठते हैं. 

दिनेश चांदीमल

दिनेश चांदीमल श्रीलंकाई टीम के सबसे अनुभवी और सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. दबाव की परिस्थितियों में मैच को संभालना, उपमहाद्वीप की पिचों का अपार अनुभव और स्पिन को बेहतरीन ढंग से खेलना उनकी ताकत रही है. उनकी कमजोरी की बात करें तो गति में अचानक बदलाव और पारी की शुरुआत में अंदर आती हुई तेज गेंदों पर वह अक्सर एलबीडब्ल्यू (LBW) या बोल्ड हो जाते हैं.

पसिंदू सोरियाबंदरा

पसिंदू सोरियाबंदरा को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने का इनाम मिला है. इस अनकैप्ड युवा बल्लेबाज की डिफेंस काफी मजबूत है और वो लंबी पारी खेलने में माहिर हैं. भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप के दबाव और उनकी आक्रामक रणनीति का सामना करना इस युवा बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होगी.

सोनल दिनुशा 

सोनल दिनुशा एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं. लोवर ऑर्डर में आकर तेजी से रन बनाना और गेंदबाजी में कसी हुई लाइन-लेंथ रखना उनकी ताकत है. उनकी कमजोरी की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से उनकी गेंदबाजी में ज्यादा वैरायटी नहीं है, जिससे भारतीय बल्लेबाज उन पर आसानी से हावी हो सकते हैं.

निरोशन डिकवेला

श्रीलंका के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. विकेट के पीछे शानदार मुस्तैदी और आक्रामक स्वीप शॉट खेलकर गेंदबाजों की लेंथ बिगाड़ना उनकी ताकत रही है. वहीं खराब शॉट सिलेक्शन के कारण अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में न बदल पाना और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से आउट होना उनकी पुरानी कमजोरी है.

रमेश मेंडिस

रमेश मेंडिस एक उपयोगी लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं. गॉल और कोलंबो जैसी टर्निंग पिचों पर उनकी ऑफ-स्पिन बेहद खतरनाक साबित होती है. हालांकि भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी में निरंतरता की कमी और फ्लाइटेड गेंदों पर आसानी से बाउंड्री खाना उनकी कमजोरी साबित हो सकती है.

प्रभात जयसूर्या

प्रभात जयसूर्या श्रीलंका के मुख्य बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. घरेलू मैदानों पर उनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. गेंद को लगातार एक ही जगह टप्पा खिलाना और टर्न कराना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. हालांकि विदेशी या सपाट पिचों पर जहां उन्हें टर्न नहीं मिलता, वहां वह बेअसर साबित होने लगते हैं और भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें खेलने का अच्छा अनुभव है.

केशर नुवांथा 

श्रीलंका ने युवा स्पिन गेंदबाज केशरा नुवान्था को टीम में मिस्ट्री स्पिन विकल्प के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया है. गेंद को दोनों तरफ टर्न कराना उनकी ताकत है. वहीं बड़े मंच पर अंतरराष्ट्रीय दबाव को संभालने का अनुभव न होना और जरूरत से ज्यादा प्रयोग करने के चक्कर में लेंथ बिगाड़ना उनकी कमजोरी रही है.

मिलन रथनायके

मिलन रथनायके श्रीलंका के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. इसके अलावा वो निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराना और अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना उनकी ताकत है. उनकी कमजोरी की बात करें तो रथनायके के पास अतिरिक्त गति नहीं है, जिससे भारतीय बल्लेबाजों को सपाट पिचों पर उन्हें खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी.

असिथा फर्नांडो

असिथा फर्नांडो श्रीलंका के मौजूदा समय के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज हैं. नई गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराना और खासकर भारतीय बल्लेबाजों को बाउंसर से परेशान करना उनकी ताकत है. उनकी कमजोरी की बात करें तो लगातार लंबे स्पेल फेंकने के दौरान उनकी गति में गिरावट आती है, जिससे वह महंगे साबित होने लगते हैं.

लाहिरू कुमारा

लाहिरू कुमारा श्रीलंकाई टीम के मुख्य गेंदबाज हैं. लगातार 145+ किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना और अपनी तीखी शॉर्ट-पिच गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करना उनकी ताकत है. उनकी कमजोरी की बात करें तो लाइन और लेंथ पर नियंत्रण खो देना और चोटिल होने का पुराना इतिहास रहा है.

विश्व फर्नांडो

श्रीलंका के बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो शुरुआती ओवरों में गेंद को अंदर की तरफ स्विंग कराने में माहिर हैं. उनकी कमजोरी की बात करें तो अगर शुरुआती ओवरों में उन्हें विकेट न मिले, तो वह अपनी लय खो देते हैं और पुरानी गेंद से उनका प्रभाव काफी कम हो जाता है.

दिलशान मदुश्का

श्रीलंका के बाएं हाथ के युवा और प्रतिभावान तेज गेंदबाज दिलशान मदुश्का हवा में तेज स्विंग कराना और अपनी सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को चकमा देना के लिए जाने जाते हैं. उनकी कमजोरी की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पेल फेंकने के अनुभव की कमी है, जिससे वह टेस्ट फॉर्मेट में अपनी लाइन जल्दी भूल जाते हैं.

यह भी पढ़ें:  38 वर्षीय खिलाड़ी का भारत-श्रीलंका सीरीज में होगा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, गेंद और बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे देंगे जवाब

Continue reading on the app

रिद्धिमा ने महिला पीजीटी में बढ़त बनाई

रिद्धिमा ने महिला पीजीटी में बढ़त बनाई

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Breaking News | Pharmacy Officer भर्ती पर बड़ा एक्शन! | Punjab News | Pharmacist Exam | Paper Leak | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:16:10+00:00

Atiq Ahmed Son Death: अतीक के बेटे की गाड़ी पलटी या पलटाई गई! | Aban Ahmed | Kasari Masari #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T18:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers