कॉकरोच जनता पार्टी की देश में धूम, अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा तक शामिल होने को बेताब! पढ़ें खबर
इंटरनेट की दुनिया में आजकल एक अजीबोगरीब राजनीतिक दल ने तहलका मचा रखा है। दरअसल महज चार दिनों में इस पार्टी ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े स्थापित दल सालों में नहीं कर पाते। नाम है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’। इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि इसने देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल, भाजपा के फॉलोअर्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल अभिजीत दिपके नाम के एक शख्स ने इस डिजिटल पार्टी को बनाया है। यह पार्टी खुद को आलसियों और बेरोजगारों की आवाज बताती है, और शायद यही वजह है कि GenZ के युवाओं में इसकी लोकप्रियता आसमान छू रही है। दरअसल, इसका पूरा कॉन्सेप्ट ही मीम अंदाज में गढ़ा गया है, जो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। आलम यह है कि इसने इंटरनेट पर एल्गोरिथम का सहारा लेकर यूथ की नब्ज पकड़ ली है। सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स ने महज चार दिन में 11 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने सभी को चौंका दिया है। वहीं, भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिन्हें इस नई-नवेली पार्टी ने पीछे छोड़ दिया है।
कैसे हुई इस पार्टी की शुरुआत?
लेकिन इस पार्टी के बनने के पीछे की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। दरअसल, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म सीजेआई सूर्यकांत के एक बयान के विरोध में हुआ था, जिसने इंटरनेट पर जमकर बवाल मचाया था। सीजेआई ने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच और आलसियों से की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जिन्हें न तो कोई रोजगार मिलता है और न ही किसी पेशे में कोई जगह। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया पर, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और दूसरे कार्यकर्ता बन जाते हैं। वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस बयान के बाद इंटरनेट पर युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसी आक्रोश और विरोध की आग से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का उदय हुआ। यह पार्टी उन सभी युवाओं की आवाज बनकर उभरी, जो खुद को आलसी या बेरोजगार कहे जाने से आहत थे।
अखिलेश यादव ने दिया समर्थन
वहीं अब जब एक ‘मजाकिया’ दल इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और रिकॉर्ड बना रहा है, तो भला बड़े-बड़े राजनीतिक दल कैसे पीछे रहते! सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने तो सीधे-सीधे इसे अपना समर्थन दे दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस कथित आंदोलन को अपना समर्थन दिया और लिखा, ‘बीजेपी बनाम सीजेपी’। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी खुद को ‘कॉकरोच’ बताया। उन्होंने कहा कि जब मगरमच्छ और कॉकरोच के बीच लड़ाई हो, तो मैं गर्व से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के साथ खड़ा हूं।
महुआ मोइत्रा ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई
सिर्फ यही नहीं, तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर व नेता कीर्ति आजाद भी इस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं। कीर्ति आजाद ने तो एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछ ही लिया कि मैं ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में शामिल होना चाहूंगा, इसके लिए क्या योग्यताएं जरूरी हैं? सीजेपी ने भी तुरंत जवाब दिया और कीर्ति आजाद का अपनी कॉकरोच जनता पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 1983 का वर्ल्ड कप जीतना ही काफी योग्यता है। महुआ मोइत्रा भी इस ट्रेंड में शामिल हो गईं और उन्होंने पोस्ट किया कि मैं भी सीजेपी में शामिल होना चाहूंगी। पार्टी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि महुआ मोइत्रा, आप वह योद्धा हैं जिसकी लोकतंत्र को जरूरत है। सीजेपी में आपका स्वागत है।
पूर्वजों का कूलिंग साइंस, वो नुस्खे जो भीषण गर्मी का रामबाण इलाज! नौतपा के 9 दिनों में कारगर
नौतपा की भीषण गर्मी में आज लोग एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन पहले के समय में दादा-दादी देसी उपायों से ही ठंडक पाते थे. कच्चे घरों की दीवारों पर पानी डालना, मिट्टी के घड़े का पानी पीना, सत्तू, चने की दाल और आचार खाना, आंगन में खाट पर सोना गर्मी से बचने का आसान तरीका माना जाता था. आइए जानते हैं, इसके बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18






















