ICRA Report: टू-व्हीलर बाजार में जबरदस्त तेजी, अप्रैल में 19 लाख यूनिट्स की बिक्री
ICRA Report: भारत का टू-व्हीलर बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है। रेटिंग एजेंसी ICRA की नई रिपोर्ट के अनुसार GST सुधार, ग्रामीण आय में बढ़ोतरी और रिप्लेसमेंट डिमांड की वजह से आने वाले समय में भी दोपहिया वाहनों की बिक्री को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि कमजोर मानसून और बढ़ती लागत बाजार की रफ्तार को कुछ हद तक प्रभावित कर सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 में टू-व्हीलर होलसेल बिक्री में 3 से 5 प्रतिशत तक की सालाना बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले साल का मजबूत बेस और एल नीनो के कारण कमजोर मानसून की आशंका इस ग्रोथ को सीमित कर सकती है।
अप्रैल 2026 में बिक्री में जबरदस्त उछाल
अप्रैल 2026 में घरेलू होलसेल टू-व्हीलर बिक्री में 29.2 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान करीब 19 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। ICRA का कहना है कि GST 2.0 सुधार लागू होने के बाद वाहनों की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ा है, जिससे ग्राहकों के लिए दोपहिया वाहन खरीदना पहले से आसान हुआ है।
ग्रामीण बाजार और शादी सीजन का फायदा
रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2026 में रिटेल बिक्री में भी 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। मजबूत कृषि उत्पादन और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी प्रवाह ने मांग को बढ़ावा दिया। वहीं मई के मध्य तक चले शादी सीजन ने भी बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट दिया। बेहतर फाइनेंस विकल्प और सीमित कीमत बढ़ोतरी ने ग्राहकों की खरीदारी को बढ़ाने में मदद की।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती लोकप्रियता
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है। अप्रैल 2026 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रिटेल बिक्री 1,54,337 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले 68.1 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे टू-व्हीलर बाजार में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 8.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नए मॉडल्स और कम लागत के कारण ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ रही है।
एक्सपोर्ट में भी शानदार ग्रोथ
भारतीय टू-व्हीलर कंपनियों के एक्सपोर्ट में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली है। अप्रैल 2026 में एक्सपोर्ट वॉल्यूम 38.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि वित्त वर्ष 2026 में कुल एक्सपोर्ट में 23.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं सप्लाई चेन और लागत पर असर डाल सकती हैं।
(मंजू कुमारी)
Tata EVs: नई टाटा टियागो और टियागो ईवी फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, 28 मई को होंगी लॉन्च
Tata Tiago : टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय हैचबैक Tata Tiago और Tata Tiago EV के फेसलिफ्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इन दोनों कारों को 28 मई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। नए अपडेट्स के साथ ये कारें पहले से ज्यादा प्रीमियम, मॉडर्न और फीचर-लोडेड हो गई हैं।
डिजाइन में बड़ा बदलाव
नई टियागो और टियागो ईवी का डिजाइन अब ज्यादा बोल्ड नजर आता है। कार के फ्रंट में नए LED DRLs, शार्प हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिए गए हैं। पेट्रोल मॉडल में ब्लैक ग्रिल मिलती है, जबकि EV वर्जन में बॉडी-कलर क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। इसके अलावा 15-इंच नए अलॉय व्हील्स, ब्लैक व्हील आर्च और कनेक्टेड LED टेललाइट्स इसे आकर्षक लुक देते हैं।
फीचर्स और सेफ्टी में अपग्रेड
नई टियागो फेसलिफ्ट में अब 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिए कंपनी सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दे सकती है।
इंजन और बैटरी
टियागो पेट्रोल और CNG मॉडल में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जारी रहेगा, जो 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं CNG वर्जन 75.5hp की पावर देगा। दूसरी ओर टियागो EV में बड़ी बैटरी और ज्यादा ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है।
कीमत और मुकाबला
नई टियागो की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Citroën eC3 और MG Comet EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। वहीं Tata की BaaS स्कीम इसे और ज्यादा किफायती बना सकती है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi