Responsive Scrollable Menu

कोलंबिया भूकंप के 48 घंटे बाद नवजात बच्चे का रेस्क्यू:पांच मंजिला इमारत के नीचे दबा मिला; अब तक 224 लोगों की मौत

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप के करीब 48 घंटे बाद मलबे से एक बच्चे को जिंदा निकाला गया। बच्चा एक गिरी हुई पांच मंजिला रिहायशी इमारत के मलबे में फंसा था। उसके साथ एक आदमी भी दबा हुआ था। यह रेस्क्यू बुधवार को भूकंप के बाद चल रहे तीसरे दिन के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने बताया कि उन्हें मलबे के नीचे से एक आदमी की आवाज सुनाई दी। आदमी ने कहा- ‘हां, मैं यहीं हूं। मैं एक बच्चे के साथ हूं।’ इसके बाद मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम और बाकी लोगों ने तुरंत हाथों से मलबा हटाना शुरू कर दिया। एक भारी कंक्रीट स्लैब के नीचे एक शख्स और नवजात बच्चा फंसा हुआ था। लोगों ने स्लैब को उठाया और दोनों को बचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बच्चे का सिर बैंगनी जैसा पड़ गया था, क्योंकि उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। भारत बोला- हम हर संभव मदद के लिए तैयार भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कोलंबिया में जान-माल के नुकसान से वे बेहद दुखी हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत जरूरत पड़ने पर कोलंबिया को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। भूकंप से जुड़ी 5 फोटोज बेघर लोगों को आर्थिक मदद देगा कोलंबिया कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रिसाराल्दा प्रांत में प्रभावित लोगों को 3 महीने तक घरेलू सेवाओं के बिल से राहत देने का आदेश दिया है। जिन लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं, उन्हें अस्थायी आवास के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। बाद में घरों की मरम्मत और दोबारा निर्माण में भी सहायता दी जाएगी। परेरा में सबसे ज्यादा मौतें परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी तेज झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। चोको और रिसाराल्डा में भारी नुकसान अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सोमवार सुबह करीब 7:34 बजे आया। इसका केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर थी। कोलंबिया में ज्यादा भूकंप क्यों आते हैं कोलंबिया दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यहां हर साल हजार से ज्यादा छोटे-बड़े भूकंप आते हैं। कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह देश 'रिंग ऑफ फायर' नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है। यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है। इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।

Continue reading on the app

Cristiano Ronaldo: कभी सेल्सगर्ल का करती थीं काम...आज हजारों करोड़ की मालकिन, कौन है क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पत्नी जॉर्जीना रोड्रिगेज?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय से पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग से शादी कर ली है। दोनों ने पुर्तगाल के कास्केस में निजी समारोह में शादी की है। शादी की खबर के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन है जॉर्जिना रोड्रिग

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के 3 महारिकॉर्ड...टूटना तो दूर, पास पहुंचना भी नामुमकिन, जिसे सबने कहा 'धीमा', वही बना टीम इंडिया की दीवार

Rahul Dravid 3 Untouchable Records: राहुल द्रविड़ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का वो अटूट किला हैं जिसने विपरीत परिस्थितियों में हमेशा देश को संभाला. अपनी बेजोड़ तकनीक, फौलादी धैर्य और निस्वार्थ खेल के दम पर उन्होंने ऐसे कई कीर्तिमान रचे, जिन्हें छू पाना भी आज के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन है. 31,258 गेंदों का सामना करने से लेकर टेस्ट में 44,152 मिनट क्रीज पर बिताने तक, 'द वॉल' के ये महारिकॉर्ड उनकी महानता और त्याग की अद्भुत कहानी बयां करते हैं. Thu, 13 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video : OPD में गिरा मरीज ... डॉक्टर ने बचाई जान! | #SHORTS #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:10+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers