Responsive Scrollable Menu

Mehandi Designs Beautiful: बकरीद पर लगाएं फ्लोरल से मून स्टाइल तक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Mehndi Designs Latest : बकरीद पर मेहंदी से हाथों को दें खूबसूरत और ट्रेंडी लुक। देखें फ्लोरल, चांद और अरबी पैटर्न वाले लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो आपके फेस्टिव स्टाइल को बनाएंगे और भी खास। खूबसूरत और लेटेस्ट बकरीद मेहंदी डिजाइंस।

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: 22 मई को बदलेगा मौसम का मिजाज! 16 राज्यों में तूफानी बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट; 90 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

कल का मौसम:  देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार कल यानी 22 मई को उत्तर भारत, पूर्वी भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर किसानों और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय हो रही है, जिसकी वजह से मौसम तेजी से बदल सकता है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अगले 3 से 4 दिनों में आगे बढ़ सकता है. तो आइए नजर डालते हैं कल (22 मई) और आने वाले दिनों के वेदर रिपोर्ट पर.

इन 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

22 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है. कई इलाकों में बिजली गिरने और पेड़ टूटने का खतरा भी बना रहेगा.

दिल्ली में मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 22 मई की शाम तेज आंधी चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, आगरा, मथुरा, सोनभद्र, भदोही, बहराइच और गोंडा में बारिश और तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है.

प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान (22 मई 2026)

शहर अधिकतम तापमान (22 मई) न्यूनतम तापमान (22 मई)
दिल्ली 43°C 31°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 37°C 30°C
कोलकाता 37°C 29°C
लखनऊ 43°C 29°C
पटना 39°C 29°C
रांची 39°C 26°C
भोपाल 41°C 30°C
जयपुर 41°C 31°C
शिमला 29°C 18°C
नैनीताल 31°C 22°C

बिहार और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार के गया, रोहतास, कैमूर, अररिया, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है. पटना में तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका और जमशेदपुर में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

पहाड़ी राज्यों का हाल

उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में भी मौसम खराब रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर जारी

राजस्थान के श्रीगंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर और कोटा में गर्मी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है. जयपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है. जबकि मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रीवा और शिवपुरी में भी लू चलने की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, 47 डिग्री तक पहुंचा पारा, इस दिन होगी मॉनसून की एंट्री

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस का वर्ल्ड रिकॉर्ड... पाकिस्तान का विश्व कीर्तिमान तोड़ा, ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टी20 टीम बनी

Mumbai Indians world records: मुंबई इंडियंस ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में छह विकेट चटकाकर मुंबई ने 312 मैचों में कुल 1862 विकटों के साथ पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. फ्रेंचाइजी के लिए लसिथ मलिंगा ने सर्वाधिक 195 और जसप्रीत बुमराह ने 190 विकेट लिए हैं. Thu, 21 May 2026 20:23:40 +0530

  Videos
See all

DNA में आज की बड़ी खबरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T16:45:17+00:00

APKA RAJYA: लखनऊ नगर निगम में घोटाला! कर अधीक्षक पर उपभोक्ता के साथ मारपीट, गाली-गलौज के आरोप | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T16:45:21+00:00

Viral Video | भारी हथियारों के साथ 27 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T16:40:54+00:00

Viral Video | कोर्ट परिसर में बेटी के गले लगकर रोए Sanjeev Arora #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T16:41:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers