Ferrari Price Cut: फ्री ट्रेड डील से सस्ती होंगी फेरारी की सुपरकारें, करोड़ों रुपए तक घट सकती है कीमत
Ferrari Price Cut: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का असर लग्जरी कार बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। Ferrari ने इस समझौते का फायदा उठाने के लिए भारत में अपनी कारों की बुकिंग कम कीमतों पर लेना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि FTA लागू होने के बाद कई सुपरकारों की कीमतों में करोड़ों रुपए तक की कमी आ सकती है।
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का असर लग्जरी कार बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। Ferrari ने इस समझौते का फायदा उठाने के लिए भारत में अपनी कारों की बुकिंग कम कीमतों पर लेना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि FTA लागू होने के बाद कई सुपरकारों की कीमतों में करोड़ों रुपए तक की कमी आ सकती है।
इंपोर्ट ड्यूटी में होगी बड़ी कटौती
फिलहाल भारत में पूरी तरह विदेश से आयात होने वाली CBU कारों पर 100 से 110 प्रतिशत तक इंपोर्ट ड्यूटी लगती है। India-EU FTA लागू होने के बाद यह शुल्क घटकर शुरुआती चरण में करीब 30 से 40 प्रतिशत रह सकता है। आने वाले वर्षों में इसे और कम करके 10 प्रतिशत तक लाने की योजना है। इससे यूरोप से आने वाली लग्जरी और स्पोर्ट्स कारें काफी सस्ती हो सकती हैं।
Ferrari की पेट्रोल कारों को बड़ा फायदा
नई टैक्स व्यवस्था का सबसे ज्यादा फायदा Ferrari की पेट्रोल सुपरकारों को मिलने की उम्मीद है। Ferrari Purosangue की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपए है, जो FTA लागू होने के बाद घटकर लगभग 7.35 करोड़ रुपए हो सकती है। इसी तरह Ferrari 12Cilindri Spider की कीमत 9.15 करोड़ रुपए से घटकर करीब 6.40 करोड़ रुपए तक आ सकती है। वहीं Ferrari 12Cilindri कूपे की कीमत भी 8.50 करोड़ रुपए से घटकर लगभग 5.95 करोड़ रुपए होने की संभावना है।
हाइब्रिड और EV मॉडल फिलहाल बाहर
हालांकि Ferrari की हाइब्रिड कारें जैसे Ferrari 296 GTB और 296 GTS फिलहाल इस राहत से बाहर रह सकती हैं, क्योंकि हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स नियम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। शुरुआती पांच सालों तक EV मॉडल्स को भी कम इंपोर्ट ड्यूटी का फायदा मिलने की संभावना कम है।
(मंजू कुमारी)
Hybrid SUV: BYD की नई हाइब्रिड कार की होंगी धमाकेदार एंट्री, जानें परफॉर्मेंस और रेंज
Hybrid SUV: चीनी ऑटो कंपनी BYD ने अपनी नई प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी BYD Ti7 को पेश कर दिया है। कंपनी अब केवल इलेक्ट्रिक वाहनों तक सीमित नहीं रहना चाहती और हाइब्रिड सेगमेंट में भी तेजी से विस्तार कर रही है। नई Ti7 लंबी इलेक्ट्रिक रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में उतारी गई है।
5 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की स्पीड
BYD Ti7 करीब 5.1 मीटर लंबी फुल-साइज SUV है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स दिए गए हैं। SUV में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम मिलता है, जो बेहतर ग्रिप और ऑफ-रोड क्षमता प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 5 सेकंड से भी कम समय में हासिल कर सकती है।
127KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज
नई Ti7 की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी इलेक्ट्रिक रेंज है। यह SUV केवल इलेक्ट्रिक मोड में WLTP सर्टिफाइड 127 किलोमीटर तक चल सकती है। ऐसे में यह उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प बन सकती है, जो लंबी दूरी के सफर के साथ कम फ्यूल खर्च चाहते हैं।
भारत में मिल सकता है बड़ा फायदा
भारत में प्रीमियम SUV खरीदार अभी भी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। ऐसे में लंबी इलेक्ट्रिक रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड SUV बाजार में मजबूत विकल्प साबित हो सकती है। खासतौर पर 7-सीटर SUV सेगमेंट में, जहां Toyota Fortuner का दबदबा बना हुआ है।
Leopard 8 SUV पर भी काम जारी
BYD ने हाल ही में BYD Leopard 8 के लिए भी पेटेंट फाइल किया है। कुछ देशों में इसे Denza B8 और Bao 8 नाम से बेचा जाता है। यह हाई-परफॉर्मेंस ऑफ-रोड हाइब्रिड SUV होगी, जिसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















