Responsive Scrollable Menu

‘कृषक कल्याण वर्ष’ पर जीतू पटवारी ने MP सरकार से किए सवाल, कहा- किसान को मंच नहीं, मुनाफा चाहिए

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘कृषक कल्याण वर्ष’ को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से किसानों की वास्तविक आय, खेती की लागत, फसल के दाम, कर्ज, एमएसपी और फसल बीमा को लेकर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार को मंच, महोत्सव और घोषणाओं से आगे बढ़कर यह बताना चाहिए कि प्रदेश के किसान की आर्थिक स्थिति वास्तव में कितनी सुधरी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार किसान की आय बढ़ने, खेती की लागत घटने और कृषि उत्पादन बढ़ने का दावा करते हैं लेकिन केंद्र सरकार और राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपलब्ध आंकड़े इन दावों पर सवाल खड़े करते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसओ के 2018-19 के सर्वे के अनुसार मध्यप्रदेश के 48.4 प्रतिशत कृषि परिवार कर्जदार थे, जबकि प्रति कृषि परिवार औसत बकाया ऋण 74,420 रुपये था।

कांग्रेस ने किसानों की स्थिति को लेकर किए सवाल

जीतू पटवारी ने कहा कि एनएसओ के Situation Assessment Survey के अनुसार वर्ष 2018-19 में मध्यप्रदेश के कृषि परिवार की औसत मासिक आय 8,339 रुपये थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 10,218 रुपये था। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के दौरान किसान की आय में वृद्धि हुई है तो उसके ताजा और प्रमाणिक आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराने आंकड़ों और सरकारी मंचों से किए गए दावों के आधार पर किसान की खुशहाली का प्रमाणपत्र नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार को जिला, फसल और वर्षवार आंकड़े सामने रखने चाहिए, ताकि किसान खुद स्थिति का आकलन कर सके।

सरकार से मांगा हिसाब 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी किसान के लिए सिर्फ घोषणा नहीं बल्कि आर्थिक सुरक्षा का माध्यम होना चाहिए। किसान को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले और निर्धारित मूल्य से कम पर खरीद की स्थिति में उसे संरक्षण दिया जाए। उन्होंने मंडियों में एमएसपी और वास्तविक खरीद मूल्य के बीच के अंतर को खत्म करने के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की। उन्होंने कहा कि बीज, खाद, कीटनाशक, डीजल, बिजली, मजदूरी और सिंचाई की बढ़ती लागत के बीच यदि किसान को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता, तो उत्पादन बढ़ने का दावा उसकी आर्थिक स्थिति नहीं बदल सकता। सरकार को फसलवार लागत और किसान को मिलने वाले वास्तविक मूल्य का पूरा हिसाब सार्वजनिक करना चाहिए।

जीतू पटवारी ने कहा कि बारिश की अनिश्चितता, अतिवृष्टि, सूखा और बिजली-सिंचाई से जुड़ी समस्याओं का सीधा असर किसान की फसल और आय पर पड़ता है। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन जोखिमों से किसानों को स्थायी सुरक्षा देने के लिए क्या व्यवस्था की गई है। फसल बीमा योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि किसान को नुकसान के बाद समय पर और वास्तविक नुकसान के अनुरूप भुगतान मिलना चाहिए। सरकार को जिला और फसलवार यह आंकड़ा सार्वजनिक करना चाहिए कि कितने दावे लंबित हैं, कितने किसानों को भुगतान मिला और वास्तविक नुकसान की तुलना में कितना मुआवजा दिया गया।

घोषणाएं नहीं गारंटी दे सरकार

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि अगर किसान की आय बढ़ रही है तो ताजा आय का आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। यदि खेती की लागत घट रही है तो फसलवार लागत और किसान के मुनाफे का हिसाब बताया जाए। वहीं, एमएसपी का लाभ मिलने का दावा है तो वास्तविक खरीद और एमएसपी पर हुई खरीद का आंकड़ा सामने रखा जाए। उन्होंने कहा कि “मध्यप्रदेश के किसान को सरकारी मंचों पर सम्मान की तस्वीर नहीं, अपनी मेहनत की फसल का उचित दाम चाहिए। किसान को घोषणाएं नहीं, आय की गारंटी चाहिए। किसान को भाषण नहीं, मजबूत बाजार चाहिए।” कांग्रेस नेता ने कहा कि “मंच नहीं, मुनाफा चाहिए; घोषणा नहीं, गारंटी चाहिए; भाषण नहीं, बाजार चाहिए।” उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष तभी सार्थक होगा, जब किसान की आय में वास्तविक वृद्धि हो, लागत पर नियंत्रण हो, एमएसपी का प्रभावी लाभ मिले, फसल नुकसान पर समय पर मुआवजा मिले और किसान कर्ज व आर्थिक असुरक्षा से बाहर निकले।

Continue reading on the app

मेरा बेटा जॉब करता है बस इतना पता है... JPSC-JSSC पेपर लीक मामले के किंगपिन अभय तिवारी की मां का बयान

JPSC और JSSC पेपर लीक धांधली मामले में कथित किंगपिन बताए जा रहे अभय तिवारी की मां ने कहा कि उनका बेटा बचपन से ही मेहनती रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

नखरे बंद करो, तुम कोई राजकुमारी नहीं हो...फैन ने उड़ाई स्टीव स्मिथ की खिल्ली, 'स्मज' ने 71 रन ठोककर रच दिया इतिहास

Steve Smith Trolled by Fan: डार्विन टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों के आगे ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर पस्त नजर आया. संकट के समय जब स्टीव स्मिथ एकाग्रता बनाने के लिए साइट स्क्रीन ठीक करवा रहे थे, तब स्टैंड्स से एक फैन ने तंज कसते हुए कहा, 'राजकुमारी मत बनो स्मज, खेल से बड़े नहीं हो तुम!' इस ड्रामे से बेपरवाह स्मिथ ने 71 रनों की जुझारू पारी खेल टीम को 198 तक पहुंचाया और स्टीव वॉ के 82 बार 50+ स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. Thu, 13 Aug 2026 16:26:46 +0530

  Videos
See all

Mallikarjun Kharge: संसद स्थगित होने पर खरगे का सरकार पर हमाल! | #amitshah #parliament #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:08:36+00:00

Viral Video : रिहाइशी इलाके में आए मगरमच्छ का रेस्क्यू | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers