₹10,999 में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस
HMD ने भारत में Vibe 2 5G लॉन्च किया है. यह बजट सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें बड़ा 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है. 6000mAh बैटरी के साथ यह लंबी बैटरी लाइफ भी देता है.
The post ₹10,999 में लॉन्च हुआ नया 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस appeared first on Prabhat Khabar.
MPESB ने बदली वन रक्षक-जेल प्रहरी परीक्षा की तारीख, अब इस दिन शुरू होगी एग्जाम
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 25 मई 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 4 जून 2026 को होगी। इस संबंध में मंडल ने नई अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती परीक्षा मध्यप्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी।
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वन रक्षक के 728 पद, क्षेत्र रक्षक के 169 पद, जेल प्रहरी के 757 पद और जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पद शामिल हैं। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती काफी अहम मानी जा रही है।
एमपीईएसबी के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सुबह की शिफ्ट के लिए 8 से 9 बजे के बीच और दूसरी शिफ्ट के लिए 1 से 2 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट mhesb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए एडमिट कार्ड सेक्शन में क्लिक करें।
- फिर “MP Van Rakshak Jail Prahari Admit Card 2026” लिंक को ओपन करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उम्मीदवार भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर सुरक्षित रखें।
भर्ती परीक्षा की तारीख बदलने के बाद उम्मीदवारों को तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी को और मजबूत करें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)







