शाम की चाय के साथ बनाएं गेहूं के आटे और आलू का कुरकुरा नाश्ता, बिना मैदा तैयार होगा समोसे जैसा चटपटा स्वाद
Crispy Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन हो तो गेहूं के आटे और आलू से यह आसान नाश्ता बनाया जा सकता है. इसमें मैदा की जरूरत नहीं पड़ती और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से इसे तैयार किया जा सकता है. उबले आलू में प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला और दूसरे मसाले मिलाकर चटपटी स्टफिंग बनाई जाती है. गेहूं के आटे के घोल में सफेद तिल और चिली फ्लेक्स मिलाने से बाहर की परत ज्यादा स्वादिष्ट और कुरकुरी बनती है. तैयार स्नैक्स को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. इसे हरी चटनी, मीठी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व किया जा सकता है.
क्या पनीर और मटन-चिकन जो स्वाद देगी ये भुट्टे की सब्जी! बघेलखंड के हर घर पसंदीदा रेसिपी
Corn Curry Recipe: सतना और बघेलखंड में बरसात के मौसम में भुट्टे की सब्जी पारंपरिक और पसंदीदा व्यंजन मानी जाती है. ताजे दूधिया भुट्टों से बनी कुरकुरी बड़ियां मसालेदार ग्रेवी के साथ तैयार की जाती हैं. स्थानीय निवासी मीना द्विवेदी के मुताबिक यह रेसिपी कई पीढ़ियों से घरों में बनती आ रही है और इसका असली स्वाद ताजे भुट्टों से ही आता है यह रेसिपी कई पीढ़ियों से बघेलखंड के घरों में बनाई जाती रही है. पहले गांवों में खेत से ताजा मक्का तोड़कर सीधे रसोई में लाया जाता था और उसी से यह सब्जी तैयार होती थी. इसमें बड़ियां डालकर पकाया जाता है. इसे चावल, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ परोसा जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











