Vivo X300 FE और Samsung Galaxy S26 में से कौनसा बेहतर है
स्मार्टफोन बाजार में इस समय फ्लैगशिप सेगमेंट का रोमांच अपने चरम पर है। हाल ही में विवो ने भारतीय मार्केट में अपना नया प्रीमियम दांव Vivo X300 FE खेल दिया है। बाजार में आते ही इस फोन की सीधी भिड़ंत स्मार्टफोन जगत के दो सबसे बड़े दिग्गजों—Samsung Galaxy S26 और Apple iPhone 17 से हो ...
The post Vivo X300 FE और Samsung Galaxy S26 में से कौनसा बेहतर है appeared first on Taza Hindi Samachar.
Index Funds क्या हैं और इसमें आपको क्या हो सकता हैं बड़ा फायदा? समझे आसानी से
आजकल ज्यादातर लोग या तो शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं या ऐसा करने के बारे में सोच रहे हैं. ऐसे में अगर आप Mutual Funds में निवेश करते हैं तो आपने 'Index Funds' के बारे में सुना तो होगा ही और अगर नहीं सुना, तो यहां इस कॉन्सेप्ट को आसान भाषा में समझाया गया है ताकि आप आसानी से समझ सकें कि ये क्या होते हैं. वैसे बिगिनर और लंबे समय के लिए निवेश करने वाले दोनों ही इसे एक आसान और कम लागत वाला निवेश विकल्प मानते हैं.
Index Fund क्या होता है?
इंडेक्स फंड एक तरह का Mutual Fund ही होता है. हालांकि यह किसी खास स्टॉक मार्केट इंडेक्स जैसे NIFTY 50 या BSE SENSEX को ट्रैक करता है. उदाहरण के लिए अगर कोई फंड Nifty 50 इंडेक्स को ट्रैक करता है, तो वह ठीक उन्हीं कंपनियों में और लगभग उसी अनुपात (Proportion) में निवेश करता है जो Nifty 50 में शामिल हैं.
Index Funds कैसे काम करते हैं?
यह एक पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी पर काम करता है. इस तरीके में फंड मैनेजर बार-बार स्टॉक्स चुनने की कोशिश नहीं करता बल्कि वह बस इंडेक्स की कॉपी करता है.
Index Funds के फायदे क्या है?
सबसे पहली और अहम बात यह है कि इसमें शेयरों को चुनने का काम बहुत कम होता है. इसका लंबे समय के रिटर्न पर अच्छा असर पड़ता है. इसके अलावा सिर्फ एक फ़ंड में निवेश करके आपको कई बड़ी कंपनियों के पोर्टफोलियो में निवेश करने का मौका मिलता है. इससे जोखिम कुछ हद तक बंट जाता है. साथ ही इसे नए निवेशकों के लिए एक सही और आसान विकल्प माना जाता है.
क्या Index Funds Safe होते हैं?
Index Funds शेयर मार्किट से जुड़े होते हैं इसलिए यह दावा करना गलत होगा कि इनमें जोखिम को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है. हालांकि जब स्टॉक मार्किट के प्राइस में गिरावट आती है तो इंडेक्स फंड का प्राइस भी गिर सकता है. हालांकि ये फंड बिगिनर, लंबी अवधि के निवेशकों, कम लागत वाले निवेश विकल्प तलाशने वालों और SIP निवेशकों के लिए एक उपयुक्त विकल्प माना जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Taza Hindi Samachar
News Nation






















