Responsive Scrollable Menu

'मैं पताल में रहता था, आप लोगों ने हमको बाहर निकाल दिया', रवि किशन ने की Gen-Z की जमकर तारीफ

Ravi Kishan Appreciates Gen-Z: भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं. इस समय कोई भी जब सोशल मीडिया खोलता है वहां, रवि के मीम्स जरूर दिखते हैं. उनके डायलॉग, डांस और मीम्स सब ट्रेंड में हैं. इस बीच रवि किशन ने अपने मीम्स वायरल होने पर Gen-Z तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह पताल में रहते थे हमको उन्होंने बाहर निकाल दिया. आइए जानते हैं कि एक्टर इस बारे में क्या-क्या बोले.

मीडिया संग बातचीत में रवि किशन ने अपने मीम्स वायरल होने पर Gen-Z की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जेनजी ने उन्हें निशब्द कर दिया है, मैं उनके ब्रेन को सैल्यूट करता हूं. इन लोगों ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है वह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है. उन्होंने आगे कहा कि वह पताल में रहते थे उन्होंन हमको बाहर निकला दिया. 

'Gen Z के ब्रेन को सैल्यूट करता हूं'

रवि किशन ने मीडिया संग बातचीत में अपने वायरल मीम्स पर को लेकर कहा, 'इन Gen-Z ने लोगों ने मुझे निशब्द कर दिया था. मुझे जहां तक ​​याद है, मैंने इस देश में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा. Gen Z ने मुझ पर जो इतना प्यार बरसाया है, वह ऐतिहासिक रहा है, और यह रुक नहीं रहा. यह दिन-ब-दिन बढ़ रहा है. इसलिए, मैं उन सभी युवाओं, सभी Gen Z को न्यौता करता हूं जो इस देश का फ्यूचर हैं, जिन्हें एक दिन इस पार्यलामेंट में आना है.  मैं आपको ब्रेन को सैल्यूट करता हूं. आप लोग जिस तरह की क्रिएटिविटी दिखा रहे हैं, वह अविश्वसनीय है। आप लोगों ने मुझे, मेरे स्टाइल, मेरे शब्दों, मेरे नाम और यहां तक ​​कि मेरी शोहरत को भी इतने बड़ा और विशाल कर दिया.'

'मैं पाताल में रहता था, आप लोगों ने हमको बाहर निकाल दिया'

उन्होंने आगे कहा, 'युवाओं की आबादी 65 फीसदी है. मोदी जी खुद इंस्टा पर आकर युवाओं से रुबरु होते हैं. उनकी बातों पर गौर करते हैं. जेन-जी को मेरा नाम जो उन्होंने गुमना रवि किशन को नाम दिया. वरना मैं तो पाताल में रहता था. आप लोगों ने हमको बाहर निकाल दिया.'

वायरल होने के पीछे नहीं थी कोई प्लानिंग

इस पहले भी उन्होंने अपने वायरल मीम्स पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें खुद भी समझ नहीं आ रहा कि अचानक ये सब इतना बड़ा कैसे हो गया. उन्होंने इसे महादेव का आशीर्वाद बताया. एक्टर ने कहा था, 'ये कुछ अलग ही खेल चल रहा है, ये पागलपन है! सावन का महीना चल रहा है और जब महादेव अपना आशीर्वाद देते हैं, तो ऐसा होता है. इस देश में किसी के साथ भी, चाहे वह एक्टर हो या नेता, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. पागलपन है! लोग मशहूर होने के लिए कुछ भी बोल देते हैं और मेरा मौन व्रत और भी ज्यादा मशहूर हो गया.'

रवि किशन का मानना है कि उनके वायरल होने के पीछे कोई प्लानिंग नहीं थी. उन्होंने जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उनके वीडियो वायरल हो जाएं. इतना ही नहीं उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि कई बड़े सोशल मीडिया हैंडल भी उनके मीम्स बना रहे हैं.

रवि किशन वर्कफ्रंट

रवि किशन के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह इस समय काफी बिजी चल रहे हैं. उन्हें सबसे बड़ी पहचान 'लापता लेडीज' और 'मामला लीगल है' से मिली थी. वहीं, अब वह मिर्जापुर द फिल्म को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं. फिल्म उनका 'बब्बन बबुआ' का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में है. इसके अलावा वे हाल ही में 'धमाल 4', नेटफ्लिक्स की ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर 'मां बहन' जैसी हिंदी फिल्मों और 'मामला लीगल है सीजन 2' जैसी पॉपुलर वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'पति जो मांगते हैं, हम देते हैं...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर बयानबाजी के बीच कही बड़ी बात

Continue reading on the app

83 की उम्र में जो बाइडेन का प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों में पहुंचा, बुजुर्गों में कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें आम इंसान के बचने के कितने चांस

Prostate Cancer in Elder: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक साल पहले प्रोस्टेट कैंसर का पता चला था. लेकिन अब यह कैंसर हड्डियों तक पहुंच गया है. जो बाइडेन 83 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में मामूली बीमारी भी जानलेवा बन सकती है लेकिन जो बाइडेन का इलाज बेहतर चल रहा है. पर सवाल यह है कि अगर इस उम्र में किसी आम इंसान को यह बीमारी हो जाए तो क्या उसका इलाज हो पाएगा. इस विषय पर हमने कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. रवि शंकर से बात की.

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Viral video : चोरी करने आया, लोगों ने बांध दिए पैर! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:15:08+00:00

LPG Cylinder New Rules: LPG उपभोक्ताओं के लिए सुबह का बड़ा अपडेट! | Commercial Cylinder Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T00:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers