अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी? चोट के बाद करेंगे धमाकेदार कमबैक
India vs Afghanistan T20I Series : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सितंबर महीने में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज के शेड्यूल की बीसीसीआई ने आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इस सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए एक बार फिर से श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं. इसके साथ इस सीरीज के लिए इंडियन क्रिकेट टीम में ऐसे 3 स्टार खिलाड़ियों की वापसी होगी, जो टीम इंडिया की अहम कड़ी माने जाते हैं.
टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की होगी वापसी
इन खिलाड़ियों को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं. इन खिलाड़ियों में सबसे पहले नाम हार्दिक पांड्या का है. उनके बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम हर्षित राणा का है. वहीं तीसरा नाम एक और पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का है. ये तीन खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम से चोट के चलते बाहर है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों के पास वापसी करने का मौका होगा.
1 - हार्दिक पांड्या
इंडियन क्रिकेट टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी हो सकती है. उनकी टीम में काफी ज्यादा जरूरत है, क्योंकि वो टीम में बॉलिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं. हार्दिक को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. तब से वो एक्शन से बाहर है. उन्हें बाईं जांघ की चोट (लो-ग्रेड क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन) लगी थी. इसके बाद और उसके बाद फिटनेस हासिल करने के दौरान दाहिने पैर की पिंडली (काफ) व शिन में हल्के दर्द की समस्या हुई थी.
Hardik Pandya with Indian women’s cricketer Minnu Mani at COE Bengaluru.
— Sonu (@Cricket_live247) August 12, 2026
Hardik is working hard for his comeback in the IND vs WI ODI series. ???? pic.twitter.com/u3AcHsJXrq
2 - हर्षित राणा
इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं. हर्षित को जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. उसके बाद से वो अब अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं. वो अफगानिस्तान सीरीज में फिट होकर वापसी कर सकते हैं. उनके आने से टीम इंडिया का बॉलिंग लाइन-अप मजबूत होगा.
After seeing Mohammed Siraj and Gurnoor Brar’s batting performances, Harshit Rana has started batting practice at the COE in Bengaluru.
— Sonu (@Cricket_live247) August 11, 2026
Bro thought, “My place in the Playing XI is in danger now!” ???? pic.twitter.com/4KCQQtbuKB
3 - नीतीश कुमार रेड्डी
भारतीय क्रिकेट टीम में पेस ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हो सकती है. नीतीश को जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बाएं पैर के क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी. इसके बाद वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. अब वो इस चोट से उभरकर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
I was overwhelmed with joy when I found out that my idol, the very one I grew up watching dominate in whites for the country, would be the one to hand me my Test cap. “ Cap Number 315, Nitish Reddy” - these words will forever echo in my heart. The energy. The passion. The warmth.… pic.twitter.com/cxLn1jyFG5
— Nitish Kumar Reddy (@NKReddy07) May 12, 2025
भारत-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | वेन्यू | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| पहला T20I | 13 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
| दूसरा T20I | 15 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
| तीसरा T20I | 17 सितंबर 2026 | भारत vs अफगानिस्तान | अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली | TBD |
ये भी पढ़ें : 38 वर्षीय खिलाड़ी का भारत-श्रीलंका सीरीज में होगा अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, गेंद और बल्ले से नहीं बल्कि ऐसे देंगे जवाब
जेल में बिताए दिनों पर किताब लिखना चाहती है रिया चक्रवर्ती, नाम रखेंगी 'चुड़ैल का बदला!'
Rhea Chakraborty: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस का नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आया था, जब सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े विवाद और फिर उसके बाद ड्रेग्स केस में उन्हें जेल हुई थी. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने जेल में बिताए दिनों के बारे में बात की और ये भी बताया कि जब वो जेल से बाहर आई तो लोगों का रवैया उन्हें लेकर कैसा रहता था. इतना ही नहीं रिया ने किताब लिखने का भी जिक्र किया.
जेल में कैसे बिताए दिन?
रिया चक्रवर्ती हाल ही में कॉमेडियन तन्मय भट्ट के यूट्यूब वीडियो में नजर आईं थी. जहां उन्होंने रोहन जोशी, कुशाग्र श्रीवास्तव, आदित्य कुलश्रेष्ठ और पीयूष शर्मा जैसे कॉमेडियन्स के साथ मीम्स पर रिएक्ट किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने जेल में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि जेल के अंदर के लोग बाहर के लोगों से बेहतर होते हैं. क्योंकि कम से कम महिलाओं की अंडरट्रायल जेल में मौजूद ज्यादातर महिलाएं निर्दोष होती हैं. वहां कोई ऊंच-नीच नहीं होती. सभी बराबर होते हैं. हर कोई सिर्फ एक नंबर होता है, किसी का नाम नहीं.'
बाहर लोगों का कैसा था रवैया
बातचीत में आगे जब तन्मय भट्ट ने अपनी AIB कंट्रोवर्सी का जिक्र किया और बताया कि उस समय लोग उनसे बहुत ज्यादा हमदर्दी दिखाकर बात करते थे. तो रिया ने कहा कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उन्होंने कहा- 'जब लोग ग्रुप में हंस-मजाक कर रहे होते और वहां मैं पहुंचतीं, तो अचानक सबका बात करने का अंदाज बदल जाता. लोग तुरंत कहते थे कि हा हा हा... ओह, हाय रिया, कैसी हो?' वहीं, एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर वो 4 साल पहले ऐसे बोलती तो माहौल अजीब हो जाता.
ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा वरदान, एविक्शन के बाद भी बने रहेंगे शो में, जानिए कैसे?
किताब लिखना चाहती हैं रिया
‘Tanmay Reacts’ शो में रिया ने जेल में बिताए अपने समय पर किताब लिखने की ओर भी इशारा दिया. उन्होंने कहा कि वो अगर कभी किताब लिखेंगी तो जेल में बिताए दिनों पर लिख सकती है. वहीं, रिया ने मजाक में ये भी कहा कि किताब का नाम ‘चुड़ैल का बदला’ हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि जेल में आपको सुशी, शैंपेन, वड़ा पाव और चाट मिलती है. रिया के ये कहते ही सभी लोग हंसने लग जाते हैं.
क्यों जेल गई थी रिया?
दरअसल, रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स केस से जुड़ा था. साल 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया को गिरफ्तार किया था और करीब 27 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी. जांच के दौरान NCB ने रिया पर ड्रग्स की खरीद और सप्लाई से जुड़े होने के आरोप लगाए थे, जबकि रिया ने इन आरोपों से इनकार किया था. इस मामले में 2026 में भी कानूनी कार्रवाई से जुड़ी खबरें सामने आईं. अप्रैल 2026 में मुंबई की एक विशेष अदालत ने रिया और उनके परिवार के कुछ बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करने के NCB के फैसले पर आपत्ति जताते हुए उन्हें अनफ्रीज करने का आदेश दिया था.
रिया चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
रिया चक्रवर्ती के वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया जल्द ही रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं. इस शो को फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे. शो 13 अगस्त से प्राइम वीडिया पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगा. वहीं, एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2021 में फिल्म ‘चेहरे’ में देखा गया था. इसमें वो अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और क्रिस्टल डिसूजा के साथ नजर आ
ये भी पढ़ें- 'पति जो मांगते हैं, हम देते हैं...' सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर बयानबाजी के बीच कही बड़ी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










