Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी के X अकाउंट पर लगी रोक, इंस्टाग्राम पर बीजेपी के बाद कांग्रेस से भी ज्यादा हुए फॉलोअर्स

कॉकरोच जनता पार्टी इस समय हर जगह चर्चा में बनी हुई है। CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाला बयान देने के विरोध में अभिजीत दीपके ने यह पार्टी बनाई थी। देखते ही देखते इस पार्टी के इंस्टाग्राम और X हैंडल पर लाखों फॉलोअर हो गए। अब यह जानकारी सामने आई है कि इंडिया में इसके X अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से शुरू हुआ यह सोशल मीडिया पेज देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इंस्टाग्राम पर इसने बीजेपी के 8.7 मिलियन फॉलोअर्स के आंकड़े को पार करते हुए 9.3 से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे और ये आंकड़ा अब 13.8 मिलियन पहुंच चुका और लगातार बढ़ रहा है। लेकिन अब फाउंडर अभिजीत ने अकाउंट पर रोक लगने की जानकारी दी है।

CJP के X अकाउंट पर रोक

इस पेज के फाउंडर अभिजीत ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल से यह जानकारी दी है कि पार्टी के अकाउंट पर रोक लगा दी गई है। X पर इस अकाउंट को सर्च करने पर Account Withheld लिखा दिखाई दे रहा है। अभिजीत ने लिखा जैसा सोचा था कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट इंडिया में रोक दिया गया है। पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी एक्टिव है जिस पर दोपहर तक फॉलोअर्स की संख्या 13.8 मिलियन से ज्यादा पहुंच चुकी है। इस आंकड़े के साथ भाजपा को पीछे छोड़ने के बाद इस पार्टी ने कांग्रेस के आंकड़े 13.3 मिलियन को भी पछाड़ दिया है।

 

कैसे हुई शुरुआत

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत 16 मई को की गई थी। जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने एक कथित टिप्पणी की थी। उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। एक दिन बाद CJI को यह कहते हुए देखा गया कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। लेकिन मजाकिया अंदाज में ही सही युवाओं द्वारा चलाया गया यह व्यंग्यात्मक अभियान देखते ही देखते फेमस हो गया।

कौन है अभिजीत

इस पार्टी को बनाने वाले अभिजीत की बात करें तो वह फिलहाल अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं। 2020 से लेकर 2023 तक को आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के वालंटियर रह चुके हैं। BBC से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं X पर CJI का बयान देख रहा था जहां पर वह सिस्टम की आलोचना करने और राय देने वाले देश के युवाओं की तुलना परजीवियों और कॉकरोच से कर रहे थे। सोशल मीडिया पर मैंने इस बारे में अपनी राय रखी। मैंने पूछा कि सारे कॉकरोच एक साथ आ जाए तो क्या होगा। Gen Z युवाओं ने मुझे कमाल के जवाब दिए और कहा कि हमें साथ आना चाहिए और एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। इसके बाद मैंने CJP बना ली।

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं और युवाओं को बहुत पसंद भी आ रही है। ये एक तरह से युवाओं के गुस्से का प्रतीक बन रही है, जो भर्ती में होने वाली देरी, सीमित सरकारी नौकरी, पेपर लीक जैसी परेशानियों से नाराज हैं।

Continue reading on the app

FD या सेविंग अकाउंट में रखा है पैसा? जानिए 10 साल में कितनी घट जाएगी आपके ₹1 करोड़ की वैल्यू

FD और सेविंग अकाउंट में पैसा बढ़ता हुआ दिख सकता है, लेकिन महंगाई चुपचाप उसकी असली ताकत कम करती रहती है। अगर आने वाले वर्षों में महंगाई ऊंची रही, तो आज का 1 करोड़ रुपये भविष्य में उतना मूल्यवान नहीं रहेगा जितना आप सोचते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के वो 5 गेंदबाज... जिन्होंने सबसे तेज 150 विकेट लिए, 73 मैचों में बना विश्व कीर्तिमान

5 bowlers Fastest to 150 wickets in ODI: क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजों का दबदबा चाहे जितना हो, लेकिन जब कोई गेंदबाज अपनी उंगलियों के जादू या रफ्तार की सनसनी से मैच का पासा पलटता है, तो इतिहास के पन्नों में उसका नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाता है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में कई महान गेंदबाज आए, लेकिन कुछ ऐसे फनकार हुए जिन्होंने विकेट चटकाने की रफ्तार को एक नए मायने दिए. 150 वनडे विकेट का मील का पत्थर छूना किसी भी गेंदबाज के करियर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है, लेकिन जब कोई यह कारनामा सबसे कम मैचों में कर दिखाए, तो वह लीजेंड बन जाता है. हाल में क्रिकेट जगत ने एक ऐसा ऐतिहासिक पल देखा जिसने रफ्तार और स्पिन के दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया. Thu, 21 May 2026 17:01:08 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya : "घायल करने के बाद दुश्मन 10 गुना ज्यादा खतरनाक हो जाता है" | Iran-US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:42:43+00:00

WB Hands Over Land To BSF | भारत-बांग्लादेश सीमा पर अभूतपूर्व सुरक्षा तैयारी| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:40:53+00:00

Maithili Thakur News | 'मैं कुछ कहना नहीं चाहूंगी' ये क्यों बोलीं मैथिली? | #shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:41:35+00:00

Major Gaurav Arya : ईरान की नेवी एयरफ़ोर्स लगभग ख़त्म: ट्रंप | Iran-US War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers