सावधान! कहीं आप तो नहीं खा रहे हैं लाल रंग के केमिकल वाला नकली केसर, दुकानदार से जानें पहचानने के 3 तरीके
आजकल बाजार में नकली केसर की भरमार है। भुट्टे के रेशों या फिर किसी अन्य चीजों पर केमिकल वाले रंग लगाकर केसर तैयार किया जाता है। तो आप खरीदने से पहले असली केसर की पहचान करने के तरीके जान लीजिए।
PAN Fraud: कैसे पता करें आपके पैन का इस्तेमाल कर बैंक खाता खोला गया? फर्जीवाड़े से बचने के लिए क्या करें
PAN Fraud: आज के दौर में पैन कार्ड सिर्फ टैक्स भरने का दस्तावेज नहीं रह गया। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर बड़े लेन-देन और निवेश तक, लगभग हर वित्तीय काम में पैन कार्ड जरूरी हो चुका। यही वजह है कि अब साइबर ठग और फ्रॉड करने वाले लोग पैन कार्ड डिटेल्स का गलत इस्तेमाल करने लगे। कई मामलों में लोगों के नाम पर बिना जानकारी के बैंक अकाउंट तक खोल दिए जाते हैं। ऐसे में समय रहते इस तरह की धोखाधड़ी पकड़ना बेहद जरूरी हो जाता है।
बैंकों में केवायसी और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होने के बावजूद फ्रॉड के मामले सामने आते रहते हैं। अगर किसी ने आपके पैन नंबर का इस्तेमाल कर बैंक अकाउंट खोल लिया, तो उस अकाउंट से होने वाले सभी वित्तीय लेन-देन आपके रिकॉर्ड से जुड़ सकते। इसका असर भविष्य में टैक्स नोटिस, जांच या दूसरी वित्तीय परेशानियों के रूप में सामने आ सकता है।
ऐसे में सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पैन से जुड़ी हर गतिविधि आपकी टैक्स हिस्ट्री से कनेक्ट होती है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी का पता लगाने के लिए समय-समय पर अपने वित्तीय रिकॉर्ड जांचते रहना चाहिए।
फर्जी इस्तेमाल पकड़ने का सबसे आसान तरीका अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करना है। क्रेडिट ब्यूरो की रिपोर्ट में आपके नाम से जुड़े लोन, बैंकिंग और कुछ वित्तीय कनेक्शन दिखाई देते हैं। अगर रिपोर्ट में कोई ऐसा अकाउंट, लोन या जानकारी दिखे जिसके बारे में आपको पता नहीं है, तो यह पैन के गलत इस्तेमाल का संकेत हो सकता है।
इसके अलावा आप अपने इनकम टैक्स अकाउंट में जाकर फॉर्म 26एएस और एनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट यानी एआईएस भी देख सकते हैं। इन दस्तावेजों में आपके पैन से जुड़े वित्तीय ट्रांजैक्शन की जानकारी होती है। अगर इसमें कोई अनजान लेन-देन या बैंकिंग गतिविधि नजर आए तो तुरंत जांच करनी चाहिए।
कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जैसे अचानक इनकम टैक्स विभाग से नोटिस आना, किसी अनजान इनकम या ट्रांजैक्शन का जिक्र होना, या फिर ऐसे बैंक खातों और निवेशों की जानकारी मिलना जिनसे आपका कोई संबंध नहीं है। यह सभी पैन के गलत इस्तेमाल के संकेत हो सकते हैं।
अगर आपको लगे कि आपके पैन का दुरुपयोग हुआ है, तो सबसे पहले संबंधित बैंक से संपर्क करें और मामले की जानकारी दें। इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग में शिकायत दर्ज कराना भी जरूरी है। शिकायत करते समय जरूरी दस्तावेज और ट्रांजैक्शन डिटेल्स अपने पास रखें, ताकि जांच में मदद मिल सके।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पैन कार्ड की जानकारी बिना जरूरत किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए। केवल भरोसेमंद संस्थाओं को ही पैन कॉपी दें और इसे किसी अनजान वेबसाइट पर अपलोड करने से बचें। साथ ही अपने बैंकिंग और टैक्स रिकॉर्ड पर नियमित नजर रखना भी जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े वित्तीय फ्रॉड से बचा सकती है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi






















