‘तू विलेन है?’ धर्मेंद्र को पसंद नहीं आया था बॉबी देओल का ‘एनिमल’ वाला खौफनाक रोल, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
Bobby Deol-Dharmendra: एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के करियर के लिए एनिमल (Animal) फिल्म टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म के जरिए उन्होंने जबरदस्त कमबैक किया. इतना ही नहीं इस फिल्म ने उन्हें फिर से बॉलीवुड की बड़े स्टार में शामिल कर दिया. बॉबी ने एनिमल में विलेन बनकर ऐसा असर छोड़ा कि लोग उनके कुछ मिनट के रोल को भी भूल नहीं पाए. अब एक्टर ने इस फिल्म में अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि उनके पिता धर्मेंद्र (Dharmendra) शुरुआत में उनके इस रोल से खुश नहीं थे.
‘तू विलेन है?’
बॉबी देओल हाल ही में शेखर सुमन के शो में नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने बताया, 'जब ‘एनिमल’ फिल्म रिलीज हुई थी तब उनके पिता धर्मेंद्र को उनके रोल के बारे में पता चला. उनका सबसे पहला सवाल था, ‘तू विलेन है?’ इस पर बॉबी ने जवाब दिया, ‘हांजी पापा, लेकिन अच्छा रोल है पापा.’ बॉबी ने आगे कहा कि उन्हें अपने पापा को इस रोल के बारे में समझाना पड़ा था कि एनिमल में उनका रोल नेगेटिव जरूर है लेकिन फिल्म में उसका अहम किरदार है'.
बॉबी देओल को एनिमल में कैसे मिला रोल
एक्टर ने इस बातचीत में यह भी बताया कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में उन्हें ये रोल कैसा मिला. इस पर उन्होंने खुलासा किया कि एक दिन फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) का फोन आया और उन्होंने उनकी एक तस्वीर देखी है, जिसमें उनके चेहरे का एक्सप्रेशन उन्हें बेहद अच्छा लगा.
बॉबी ने कहा, ‘संदीप रेड्डी वांगा ने मुझे फोन करके कहा था, 'इस फोटो में तेरे एक्सप्रेशन मुझे बहुत पसंद आए और मैं चाहता हूं कि तू ये रोल करे.' दरअसल, बॉबी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक बहुत सीरियस नजर आ रहे थे.
बॉबी देओल ने एनिमल निभाया था अबरार हक का किरदार
गौरतलब है कि एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर ने लीड हीरो का किरदार निभाया था. जबकि बॉबी देओल ने विलेन और रणबीर के भाई ‘अबरार हक’ का रोल निभाया था. हालांकि, फिल्म में बॉबी का स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था लेकिन बिना ज्यादा डायलॉग बोले भी उन्होंने ऐसा असर छोड़ा कि उस समय उनके किरदार की बहुत चर्चा हुई थी.
ये भी पढ़ें: ‘मैं वर्जिन हूं…’, इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'बहुत लंबा समय हो गया है'
आश्रम के जरिए भी बनाई पहचान
बॉबी देओल ने एनिमल से पहले आश्रम वेब सीरीज से भी अच्छा नाम कमाया था लेकिन जो पहचान उन्हें एनिमल से मिली. उससे वह रातों-रातों बड़े स्टार में शामिल हो गए. बॉबी ने आश्रम वेब सीरीज में बाबा निराला का रोल निभाया था. वहीं रेस 2 (Race 3) में सलमान खान के साथ काम करने के बाद उन्हें दोबारा बड़े प्रोजेक्ट मिलने शुरू हुए.
बॉबी देओल का वर्कफ्रंट
बॉबी देओल वर्कफ्रंट पर काफी बिजी चल रहे हैं. अब एक्टर सिर्फ बॉलीवुड फिल्म ही नहीं बल्कि ओटीटी से लेकर साउथ फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं. इसमें उनकी अपकमिंग फिल्म अल्फा (Alpha) भी शामिल हैं. इस फिल्म में वह दमदार रोल में दिखाई देंगे. इनके अलावा फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शरवरी (Sharvari) लीड रोल में हैं. इसके साथ ही वह अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है, जिसे लोग बहुत प्यार मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 X Review: सिनेमाघरों में छाई मोहनलाल की 'दृश्यम 3', दर्शक बोले- 'सस्पेंस का स्टैंडर्ड हाई कर दिया'
'ये सालों-साल की बात है, धोनी की जगह मैं होता तो उसे...' इरफान पठान ने निकाली CSK पर भड़ास, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल
Irfan Pathan on MS Dhoni : आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंत की ओर बढ़ चला है. अब बस सिर्फ आईपीएल 2026 लीग स्टेज के 5 मुकाबले बाकी है, जो कि 24 मई को खत्म हो जाएंगे. इसके बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. इसमें 4 मैच शामिल होंगे, जिसमें 2 क्वालीफायर, 1 एलिमिनेटर और 1 फाइनल शामिल होगा. उससे पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के युग का अंत लगभग हो चुका है. धोनी ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस को साइन ऑफ कर दिया था.
इसके बाद वो अपने अपने घर रांची चले गए हैं. टीम के कोच माइक हसी की ओर से जानकारी दी गई है कि, धोनी अपने घर चले गए हैं. उनको अंगूठे में चोट लगी है. अगर चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच जाती है तो धोनी टीम के साथ जुड़ेंगे. लेकिन ऐसा लगाता नहीं है कि सीएसके प्लेऑफ में पहुंचेगी. उसके अभी 12 अंक है, एक मैच टीम का बाकी है, जिसे जीतने के बाद भी उसके 14 अंक होंगे, जो राजस्थान रॉयल्स के पहले से ही हैं.
वहीं राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 1-1 मैच बाकी है. इनमें से कोई भी टीम एक भी मैच जीत गई तो चेन्नई सुपर किंग्स खुद व खुद बाहर हो जाएगी. क्योंकि सीएसके के सिर्फ 14 अंक हो पाएंगे, वहीं आरआर के पास 16, पंजाब और केकेआर के पास 15-15 अंक करने का मौका होगा. ऐसे में सीएसके लगभग प्लेऑफ से बाहर हो गई है. बस उसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. ऐसे में अब आईपीएल से धोनी युग का अंत हो चुका है.
इरफान ने CSK पर निकाली अपनी भड़ास
इस सबके बीच भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज और बल्लेबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी भड़ास निकाली है. इसके साथ ही उन्होंने धोनी को लेकर भी तीखा बयान दिया है. इरफान ने सीएसके के पूर्व बल्लेबाज और मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले सुरेश रैना को लेकर ये बात कही है. बता दें कि धोनी और रैना बेस्ट फ्रेंड हैं.
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) May 19, 2026
पठान ने धोनो को लेकर बोली बड़ी बात
इरफान पठान ने कहा कि, 'अगर मैं चेन्नई सुपर किंग्स कैंप में होता. अगर मैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह वहां फैसले लेने वाला होता, तो मैं सुरेश रैना को कभी नहीं छोड़ता. मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ता क्योंकि भाई, वह सिर्फ मिस्टर CSK नहीं हैं. वह मिस्टर IPL हैं. कुछ वजहें हैं कि वह मिस्टर आईपीएल क्यों हैं और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को बड़े मैच जिताए हैं'.
पठान ने आगे कहा कि, 'सुरेश रैना ने ऐसे समय में मैच जिताए हैं, जब लगता है कि पहला विकेट गिर गया है, अब प्रेशर बनेगा. मैं कभी भी वह प्रेशर नहीं बनने देता और यह एक साल की बात नहीं है, यह सालों-साल की बात है. इसलिए सिर्फ उनकी वजह से मैं सुरेश रैना को अपनी टीम से कभी नहीं छोड़ता'.
????Irfan Pathan SLAMS Chennai Super Kings for moving on from “Mr. IPL “Suresh Raina” ????????
— Pranay. (@PranayS45) May 21, 2026
Irfan Pathan stated:????️
“If I were in the Chennai Super Kings camp. If I were the decision maker there in place of Mahendra Singh Dhoni. I would never have left Suresh Raina. I would never… pic.twitter.com/ouzwhTO8Qc
ये भी पढ़ें : 30 साल का विदेशी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से आज छीन सकता है पर्पल कैप, टॉप-5 की लिस्ट में हुई नई एंट्री
आपको बता दें कि, सुरेश रैना ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के लिए की थी. उन्होंने 2008 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला. इसके बाद उन्होंने 2021 में अपना अंतिम आईपीएलमैच भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रीढ़ की हड्डी साबित हुए हैं.
???????????? https://t.co/7gpOyoIfpl
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) May 19, 2026
सुरेश रैना का शानदार आईपीएल करियर
सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैचों की 200 पारियों में 1 शतक और 39 अर्धशतकों की मदद से 5528 रन बनाए हैं. उनके नाम 506 चौके और 203 छक्के भी दर्ज हैं. सुरेश रैना ने इंडिनय प्रीमियर लीग के इतिहास में 25 विकेट भी हासिल किया हैं. रैना ऑफ स्पिन बॉलिंग करने और विकेट चटकाने के लिए भी जाने जाते थे. इसके साथ ही उन्होंने फील्डिंग में भी अहम योगदान दिया है. वो बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं. उन्होंने आईपीएल में 109 कैच लिए हैं, जबकि 15 रन आउट भी किए हैं.
ये भी पढ़ें : पहले खेलने का मौका भी नहीं मिला रहा था, अब 36 साल का खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच, बड़ा बयान देकर खोले कई राज

News Nation