Responsive Scrollable Menu

IPL Playoffs: 1 खाली स्पॉट, 4 टीमें प्लेऑफ की रेस में, क्यों राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी?

IPL Playoffs: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं, लेकिन चौथे और आखिरी स्थान के लिए अभी भी 4 टीमों के बीच जबरदस्त लड़ाई जारी। कोलकाता नाइट राइडर्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया।

इस समय राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए दौड़ में बनी हुई हैं। खास बात यह है कि सभी टीमों का सिर्फ एक-एक लीग मैच बाकी है।

राजस्थान रॉयल्स सबसे आगे
14 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होना है। अगर राजस्थान यह मैच जीत लेती है तो सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

इतना ही नहीं, अगर गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद अपने आखिरी मैच हार जाते हैं, तो राजस्थान नेट रनरेट बेहतर करके दूसरे स्थान तक भी पहुंच सकती। हालांकि अगर राजस्थान हारती है, तो पंजाब और केकेआर उसे पीछे छोड़ सकते।

पंजाब किंग्स की उम्मीद बाकी
पंजाब किंग्स लगातार छह हार के बाद मुश्किल में फंस गई। अब टीम को अपने आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना ही होगा, लेकिन सिर्फ जीत काफी नहीं होगी। पंजाब को राजस्थान की हार और बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

अगर राजस्थान हारती है और केकेआर भी जीत दर्ज कर लेती है, तो मामला नेट रनरेट पर पहुंच जाएगा।

केकेआर की उम्मीद जिंदा
कोलकाता नाइट राइडर्स कुछ समय पहले तक लगभग बाहर मानी जा रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की है। अब उसका आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।

केकेआर को यह भी फायदा है कि वह लीग स्टेज का आखिरी मैच खेलेगी, यानी मैदान पर उतरने से पहले उसे सारे समीकरण पता होंगे। अगर राजस्थान हारती है और पंजाब 15 अंक तक पहुंचती है, तो केकेआर को प्लेऑफ में जाने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ सकती। फिलहाल टीम को दिल्ली के खिलाफ कम से कम 61 रन की जीत चाहिए हो सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स का रास्ता सबसे कठिन
चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं, लेकिन रास्ता बेहद मुश्किल है। टीम को पहले गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 25 रन से जीत दर्ज करनी होगी। इसके बाद उसे राजस्थान, पंजाब और केकेआर तीनों की हार की दुआ करनी पड़ेगी।

टॉप-2 की रेस भी दिलचस्प
प्लेऑफ की तीन टीमें तय होने के बावजूद टॉप-2 की लड़ाई अभी खुली हुई है। गुजरात अगर चेन्नई को हराती है तो टॉप-2 में पहुंच जाएगी। वहीं आरसीबी अगर हैदराबाद को हरा देती है तो वह भी नंबर-1 तक पहुंच सकती है, लेकिन अगर सनराइजर्स जीतती है, तो तीन टीमें 18 अंकों पर बराबर हो जाएंगी और फैसला नेट रनरेट से होगा। हालांकि ऐसी स्थिति में भी आरसीबी के टॉप-2 में रहने की संभावना ज्यादा मजबूत मानी जा रही।

Continue reading on the app

Hardik Pandya: पहली मिली हार फिर फटकार, हार्दिक पंड्या को तेवर दिखाना पड़ा भारी; एक साथ दो नुकसान हुए

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की मैदान पर वापसी उनके लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। लंबे ब्रेक के बाद खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं हार्दिक पंड्या भी आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते मुश्किल में फंस गए।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि हार्दिक पंड्या ने मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण और मैदान के सामान के गलत इस्तेमाल से जुड़ा नियम तोड़ा। यह घटना दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के बाद हुई, जब हार्दिक अपने रन-अप पर लौटते समय गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से मार बैठे।

हार्दिक पर लगा जुर्माना
आईपीएल ने इस मामले में हार्दिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया गया। हार्दिक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, जिसके बाद मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। दरअसल, यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम था, लेकिन टीम एक बार फिर दबाव में बिखर गई। हार्दिक की वापसी से उम्मीद थी कि मुंबई कुछ बदलाव दिखाएगी, लेकिन नतीजा उल्टा निकला। टीम को सीजन की नौवीं हार का सामना करना पड़ा और अब वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे जाने के खतरे से जूझ रही है।

मुंबई ने जीत से शुरुआत की थी
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी। टीम ने 14 साल बाद अपना पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद सब कुछ बिगड़ता चला गया। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार हार ने टीम को पीछे धकेल दिया।

मुंबई के लिए पूरा सीजन खराब रहा
टीम की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। रोहित शर्मा चोट से जूझते रहे, सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश रहा और जसप्रीत बुमराह भी उम्मीद के मुताबिक विकेट नहीं ले पाए। कप्तान हार्दिक पंड्या खुद भी इस सीजन में संघर्ष करते दिखे। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ 172 रन बनाए और केवल चार विकेट लिए।

हार्दिक की कप्तानी का रिकॉर्ड भी अब सवालों के घेरे में है। 2024 में मुंबई इंडियंस उनकी कप्तानी में आखिरी स्थान पर रही थी और अब एक बार फिर टीम का प्रदर्शन निराशाजनक नजर आ रहा है। हालांकि फ्रेंचाइजी फिलहाल हार्दिक को कप्तानी से हटाने के मूड में नहीं दिख रही, लेकिन आईपीएल में हालात कब बदल जाएं, यह कहना मुश्किल है।

दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में कई कप्तान दबाव में हैं। ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे और अक्षर पटेल की टीमें भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। ऐसे में आने वाला समय हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

Continue reading on the app

  Sports

1996 में नोएल डेविड, 2026 गुरनूर बरार, एक तरह की सेलेक्शन की दो कहानी, एक में कप्तान हैरान, तो दूसरे में चेहरे पर मुस्कान

अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा गुरनूर बरार को टीम इंडिया में शामिल करना एक ऐसा ही फैसला माना जा रहा है. गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के इस सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, फिर भी उन्हें राष्ट्रीय टीम का टिकट मिल गया. यह घटना ठीक वैसी ही है जैसा तीन दशक पहले 1996-97 के वेस्टइंडीज दौरे पर हुआ था, जिसने भारतीय क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था. Thu, 21 May 2026 13:47:39 +0530

  Videos
See all

Howrah Bally Municipal Corporation Election | जब हावड़ा कॉर्पोरेशन चुनाव पर बोले बीजेपी विधायक #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:39:10+00:00

Bengal Politics : बंगाल के मदरसों में वन्दे मातरम् गाना अनिवार्य | Suvendu Adhikari | TMC | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:45:22+00:00

पुलवामा हमले का एक आतंकी मारा गया | Pulwama | Muzaffarabad | PoK | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:43:59+00:00

Neha Malik ने दी...Flying kiss | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:38:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers