आज IPL 2026 में CSK और GT के बीच टक्कर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, पढ़ें खबर
आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो की स्थिति होने वाली है। दरअसल सामने होगी गुजरात टाइटंस की टीम। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से यह मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें कि यह आईपीएल 2026 का 66वां मैच है। चेन्नई के लिए यह मैच बेहद अहम है। टीम ने अब तक 13 मैच खेले हैं। इनमें 6 मुकाबले जीते, 12 अंक के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए चेन्नई को हर हाल में जीत चाहिए। एक भी चूक बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। टीम ने 13 में से 8 मैच जीते हैं। 16 अंक के साथ गुजरात पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसकी नजर अब टॉप-2 स्थान पर है, ताकि प्लेऑफ में अतिरिक्त मौका मिल सके।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें
दरअसल दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कांटे की टक्कर रही है। गुजरात और चेन्नई के बीच कुल 9 मुकाबले हुए हैं। इसमें गुजरात ने 5 मैच जीते, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली। हेड-टू-हेड में गुजरात आगे है। इस सीजन की पहली भिड़ंत 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुई थी। उस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था। गुजरात ने आसानी से मुकाबला अपने नाम किया था।
शानदार फॉर्म में साई सुदर्शन
गुजरात के लिए इस सीजन साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 554 रन उनके नाम। इसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.83 का रहा है। वह टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 21 विकेट चटकाए हैं। 13 मैचों में उनकी इकोनॉमी 9.22। 25 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। वह विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं।
संजू सैमसन CSK के टॉप स्कोरर
चेन्नई की ओर से संजू सैमसन टॉप स्कोरर हैं। सैमसन ने सीजन के 13 मैचों में 166.20 के स्ट्राइक रेट से 477 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई है। उनकी बल्लेबाजी टीम के लिए महत्वपूर्ण रही है। गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 मुकाबलों में 20 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा है। हालांकि, उन्होंने 10.23 इकोनॉमी से रन दिए हैं, जो थोड़ा चिंताजनक है।
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार। लाल और काली मिट्टी से बनी पिच पर हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। यहां की बाउंड्री बड़ी है। गेंदबाज इसका इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं। इस मैदान पर आईपीएल के 51 मैच हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 25 मैच जीते। चेज करने वाली टीम ने भी 25 मैच जीते। एक मुकाबला टाई रहा। हालांकि, टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। ओस का फैक्टर भी अहम हो सकता है।
अहमदाबाद में मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान गर्म रहेगा। मैच के समय आसमान साफ रहेगा। खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 इस प्रकार है:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद और मुकेश चौधरी।
आईपीएल 2026: कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? समझिए सभी समीकरण
नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार वापसी की है। शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार हार के बाद केकेआर ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर के 13 मुकाबलों में फिलहाल 13 प्वाइंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कैसे मिल सकता है।

Mp Breaking News
Samacharnama