Responsive Scrollable Menu

Solar Eclipse 2026: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? जानें तारीख, समय और भारत में दिखेगा या नहीं

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक खास घटना मानी जा रही है। इससे पहले मार्च में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। अब अगस्त में लगने वाला यह ग्रहण दुनियाभर के कई देशों में दिखाई देगा। 

Continue reading on the app

JTET 2026 Registration: झारखंड TET फॉर्म भरने का आखिरी मौका आज, तुरंत करें आवेदन

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट jactetonline.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से साफ किया गया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद करेक्शन विंडो भी ओपन की जाएगी। बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, उन्हें तय तारीखों के भीतर ऑनलाइन सुधार करने का मौका मिलेगा।

JTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरी और पेपर के अनुसार तय किया गया है। प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की किसी एक परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1300 रुपये फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए शुल्क 700 रुपये निर्धारित है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है। दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार 1500, 800 और 600 रुपये फीस देनी होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए साइन अप लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। फिर लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

पात्रता की बात करें तो JTET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास स्तर के अनुसार 12वीं के साथ D.El.Ed, BTC, B.El.Ed, B.Ed, स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा या संबंधित शिक्षण योग्यता होना जरूरी है। इसके अलावा स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा के अनुसार अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 1 अगस्त 2026 तक 21 वर्ष होनी चाहिए। इस बार उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त 9 वर्ष की छूट भी दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को अचानक क्यों मिला मौका?

Anukul Roy India A Squad Replaced Harsh Dubey: 14 मई को श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम ए की घोषणा की गई थी, जिसमें हर्ष दुबे को भी शामिल किया गया था, लेकिन बाद में हर्ष दुबे का नाम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में भी आ गया, ऐसे में अब हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में एंट्री मिली है. Thu, 21 May 2026 14:02:08 +0530

  Videos
See all

Short Videos | धूप इतनी तेज कि रेत पर सिक गया पापड़! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:02:31+00:00

Super Fast News LIVE: सुबह की 100 बड़ी खबरें | Headlines | Superfast News | Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:13:49+00:00

CM Suvendu Visit Belur Math | मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को देखने के लिए थमी हावड़ा की रफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:01:09+00:00

UP News | गुस्से में पिता बना जल्लाद! बेटी की दर्दनाक मौत | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T09:00:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers