A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

'ऐसा लगता है जैसे बच्चा खो दिया', बेटे जुनैद की 'एक दिन' के फेलियर पर छलका आमिर खान का दर्द, कहा- दिल टूट जाता है

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप साबित हुई, जिससे आमिर खान का दिल टूट गया. एक बातचीत में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब भी कोई फिल्म फ्लॉप होती है, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे उन्होंने अपना बच्चा खो दिया हो. आमिर ने खुलासा किया कि दर्शकों की निराशा उन्हें इतनी गहरी लगती है कि वह अगले दो-तीन महीनों के लिए डिप्रेशन में चले जाते हैं.

Continue reading on the app

सोशल मीडिया पर क्यों छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? नाम सुनकर लोग भी रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर क्यों छाई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? नाम सुनकर लोग भी रह गए हैरान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026, KKR vs MI Highlight | 'करो या मरो' मुकाबला! मुंबई को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, कोर्बिन बॉश का ऑलराउंड खेल भी नहीं आया काम

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बारिश से प्रभावित और रोमांच से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक बेहद अहम मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। इस 'करो या मरो' के मैच में जीत दर्ज कर केकेआर ने प्लेऑफ की अपनी धुंधली उम्मीदों को कायम रखा है। केकेआर की धारदार गेंदबाजी और मनीष पांडे-रोवमैन पॉवेल की सूझबूझ भरी साझेदारी के दम पर टीम ने मुंबई के 147 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics | DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर

केकेआर मनीष पांडे (45 रन, 33 गेंद) और रोवमैन पॉवेल (40 रन, 30 गेंद) के बीच चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 64 रन की भागीदारी से लक्ष्य के करीब पहुंची। टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट गंवाकर 148 रन जीत दर्ज की। इस जीत से केकेआर अंक तालिका में आठवें से छठे स्थान पर पहुंच गई जिससे उसके 13 अंक हो गए हैं जिससे उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की धुंधली से उम्मीद अब भी बनी हुई है। भले ही केकेआर ने जीत दर्ज की लेकिन मुंबई इंडियंस के कोर्बिन बॉश ने बल्लेबाजी (नाबाद 32), गेंदबाजी (30 रन देकर तीन विकेट) और क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन किया।

केकेआर को उम्मीद करनी होगी पंजाब किंग्स की टीम शनिवार को अपना मैच हार जाए। फिर उसकी निगाहें रविवार दोपहर को होने वाले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर होंगी, जिसके बाद शाम को उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अगर रॉयल्स जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी और केकेआर बाहर हो जाएगा। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर का आखिरी लीग मैच बेमानी हो जाएगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की यह 13 मैचों में नौवीं हार थी।

इसे भी पढ़ें: India-Pakistan Conflict | 'नरसंहार का इतिहास रखने वाला देश हमें न सिखाए', UN में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा

केकेआर ने पावरप्ले में कप्तान अजिंक्य रहाणे (21 रन) और फिन एलन (08) के रूप में दो विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए थे। एलन दो चौके लगाने के बाद पहले ही ओवर में दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। चाहर ने पावरले में तीन ओवर डाले जिसमें उन्होंने 23 रन देकर एक विकेट झटका। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में महज दो रन दिए। हालांकि उनके दूसरे ओवर में तीन चौके से 14 रन बने। बॉश के ओवर में दो चौके लगे लेकिन उन्होंने रहाणे की पारी समाप्त की।

बॉश ने फिर कैमरन ग्रीन (08) को आउट कर केकेआर को एक और झटका दिया। पॉवेल ने आते ही बॉश पर डीप स्क्वायर लेग पर गगनचुंबी छक्का जड़कर शुरूआत की। 10वें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद पर चाहर ने डीप बैकवर्ड स्कवायर लेग में पॉवेल का आसान कैच छोड़कर उन्हें जीवनदान दिया। पांडे ने इसके बाद दो चौके लगा दिए। इस तरह 10 ओवर बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट 84 रन था।

बुमराह ने पांडे के स्टंप उखाड़कर उनके और पॉवेल के बीच अर्धशतकीय भागीदारी का अंत किया जिससे 15 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट पर 118 रन था। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 30 रन चाहिए थे। पॉवेल ने गजनफर पर लांग ऑन पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर बॉश ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। केकेआर ने सात गेंद रहते जीत हासिल की।

इससे पहले बादलों से घिरे आसमान के नीचे और बारिश से बचने के लिए ढकी गई ईडन गार्डन्स की पिच पर केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पावरप्ले में मुंबई इंडियंस का स्कोर चार विकेट पर 41 रन कर दिया। इसमें कैमरन ग्रीन (तीन ओवर में 23 रन देकर दो विकेट) और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे (34 रन देकर दो विकेट) ने शुरुआती ओवरों में दो-दो विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।

ग्रीन गेंद के अलावा मैदान पर असाधारण रहे। उन्होंने सिर्फ तीन गेंदों के अंतराल मेंरेयान रिकेलटन (06) और नमन धीर (0) को पवेलियन भेजकर दो विकेट झटके। इसके बाद उन्होंने मिड विकेट से दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपका और दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा (15) को आउट कर दिया। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने तभी खुलकर खेलने की कोशिश की थी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने सिर्फ आठ गेंदों के अंतराल में छह रन के भीतर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए।

सूर्यकुमार यादव ने ग्रीन की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाईं और फिर दुबे की गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से मारकर छक्का जड़ दिया। लेकिन बाएं हाथ के गेंदबाज दुबे ने समझदारी दिखाते हुए अपनी गेंदबाजी की दिशा बदली (अराउंड द विकेट आए) और गेंद को अंदर की ओर एंगल दिया जिसके चलते सूर्यकुमार गेंद को अपने ही स्टंप्स पर मार बैठे और 26 रन बनाकर आउट हो गए। बारिश के कारण एक घंटे का खेल रुकने के बाद केकेआर की स्पिन जोड़ी सुनील नारायण और चोटिल वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। दोनों ने मिलकर अपने शुरुआती चार ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए।

नारायण अपनी टर्न और उछाल से काफी खतरनाक साबित हुए। उन्होंने तिलक वर्मा को लगातार परेशान किया और अंत में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (26 रन, 27 गेंद) का कीमती विकेट हासिल किया। नारायण ने अपने चार ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया जिसमें 16 ‘डॉट बॉल’ शामिल थीं। चक्रवर्ती बदकिस्मत रहे कि वह तिलक को 12 रन के स्कोर पर आउट नहीं कर पाए। विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी से टकराने के कारण उनके हाथ से ‘रिटर्न कैच’ (गेंदबाज की ओर आया कैच) छूट गया।

इस दौरान रघुवंशी के हाथ में चोट लग गई और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह तेजस्वी दहिया वैकल्पिक खिलाड़ी के तौर पर मैदान में आए। हालांकि तिलक इस जीवनदान का फायदा उठाने में नाकाम रहे। उन्होंने बेहद धीमी गति से खेलते हुए 32 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाए और अंत में कार्तिक त्यागी की गेंद पर अनुकूल रॉय के हाथों कैच आउट हो गए। मुंबई इंडियंस का स्केार 17 ओवर में सात विकेट पर 106 रन था। पर टीम ने अच्छी वापसी की और पारी का अंत शानदार तरीके से किया जिसमें कोर्बिन बॉश की 18 गेंदों में नाबाद 32 रन की अहम भूमिका रही। उनकी पारी में दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। इसस टीम ने आखिरी तीन ओवरों में 41 रन जोड़े।

Thu, 21 May 2026 09:33:50 +0530

  Videos
See all

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00

West Bengal Muslim Reservation: बंगाल में मुसलमानों पर सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान! | Mamata |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:00:29+00:00

Neet Paper Leak Update News: NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने ली बैठक |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:30:11+00:00

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once