Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: आज गुरु पुष्य योग से बदल रही ग्रहों की स्थिति, वृषभ, कन्या और मीन राशि के लिए दिन शुभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: पंचांग के अनुसार, आज 21 मई 2026 गुरुवार है. चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा. आज गुरुवार का दिन ज्योतिष गणना के अनुसार, अत्यंत और शुभ फलदायक होने वाला है. आज सुबह 08:26 तक पंचमी तिथि रहेगी और फिर षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. नक्षत्रों की मानें तो आज ग्रहों की स्थिति से गुरु पुष्य योग बन रहा है. इस योग में पूजा करने से लेकर खरीदारी करना अतिशुभ माना जाता है. इस दिन को धनतेरस जितना शुभ और फलदायी माना जाता है. 

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, आज ग्रहों की विशेष स्थिति से गुरु पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, गण्ड योग और वृद्धि योग बन रहा है. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं, कुछ राशियों के लिए अशुभ फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल (Read Today's Horoscope)

मेष राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद होगा. कारोबार में नया निवेश करने से बचें. पुरानी बीमारियां परेशान करेंगी. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं.

  • भाग्यशाली अंक- 3
  • भाग्यशाली रंग- चैरी
  • उपाय- कन्या को चॉकलेट दान करें

वृषभ राशि

आज का दिन उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा. परिवार में शुभ काम होंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.

  • भाग्यशाली अंक- 1
  • भाग्यशाली रंग- गुलाबी
  • उपाय- कन्या को मिठाई दान करें

मिथुन राशि

आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. कारोबार में नए आइडिया लागू करने से धन लाभ होगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. छात्रों को मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 9
  • भाग्यशाली रंग- बैंगनी
  • उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन की समस्या बहुत हद तक ठीक हो जाएगी. व्यर्थ के खर्च से बचना होगा. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. व्यापार में संभलकर निवेश करें. हानि की संभावना है. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

  • भाग्यशाली अंक- 2
  • भाग्यशाली रंग- सफेद
  • उपाय- मां दुर्गा को सफेद बर्फी का भोग लगाएं

सिंह राशि

आज का दिन अशुभ फल देगा. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. वाहन सावधानी से चलाएं. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. नौकरी में अधिकारियों से विवाद हो सकता है. कारोबार में नई साझेदारी करने से बचें. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 8
  • भाग्यशाली रंग- लाल
  • उपाय- भगवान राम की स्तुति करें

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. सभी जरुरी काम पूरे होंगे. नौकरी में सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में पिता समान व्यक्ति मदद करेगा. सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे. प्रेम संबंध मधुर होंगे.

  • भाग्यशाली अंक- 4
  • भाग्यशाली रंग- आसमानी
  • उपाय- दुर्गा जी के मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां दान करें

तुला राशि

आज का दिन मिले-जुले फल देगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में खुशियां आएंगी. किसी से विवाद न करें. कार्यक्षेत्र पर विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.

  • भाग्यशाली अंक- 7
  • भाग्यशाली रंग- गुलाबी
  • उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फल देगा. अचानक से धन प्राप्ति होगी. आज आपके निर्णय सही साबित होंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा.

  • भाग्यशाली अंक- 5
  • भाग्यशाली रंग- ग्रे
  • उपाय- माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं

धनु राशि

आज का दिन अशुभ फल दे सकता है. आय कम और खर्च ज्यादा होगा. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. नौकरी में अधिकारियों से अनबन होगी. कारोबार में नया निवेश करने से बचें, हानि की संभावना है. सेहत खराब हो सकती है. जीवनसाथी से विवाद हो सकता है.

  • भाग्यशाली अंक- 6
  • भाग्यशाली रंग- केसरिया
  • उपाय- भगवान राम के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन के मामलों में सावधानी बरतें. मित्रों से विवाद हो सकता है. कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा. संतान पक्ष से विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

  • भाग्यशाली अंक- 4
  • भाग्यशाली रंग- नीला
  • उपाय- दुर्गा मंदिर में ध्वजा दान करें

कुंभ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन की समस्या आ सकती है. मित्रों से अनबन होगी. नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में नया निवेश लाभ देगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत अच्छी रहेगी. जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक- 1 
  • भाग्यशाली रंग- मेहरुन
  • उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें, कन्याओं को भोजन कराएं

मीन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. लेकिन खर्च भी बने रहेंगे. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में पैसे का लेन-देन सावधानी से करें. संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं.

  • भाग्यशाली अंक- 7
  • भाग्यशाली रंग- पीला
  • उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar मई के अंत में होगा राहु का गोचर, छाया ग्रह खोल रहा इन राशियों के लिए तरक्की के द्वार, धन योग-करियर से लेकर नौकरी में होगा लाभ

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज 21 मई 2026 दिन गुरुवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इसके बाद सुबह 08 बजकर 26 मिनट के पश्चात षष्ठी होगी. आज स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु, देवगुरु बृहस्पति और माता लक्ष्मी को समर्पित है. सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. 

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा  के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं 21 मई 2026 गुरुवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

     तारीख      21 मई 2026 
     वार       गुरुवार
     तिथि  प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी तिथि सुबह 08 बजकर 26 मिनट तक उसके बाद षष्ठी होगी
    नक्षत्र पुष्य नक्षत्र 22 मई सुबह 02 बजकर 49 मिनट तक उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होगा
    योग  गण्ड योग और वृद्धि योग
   करण  बालव, कौलव और तैतिल करण
  दिशा शूल  दक्षिण दिशा 
दिशा शूल उपाय दही या गुड़ खाकर निकलें

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

    सूर्योदय    आज सुबह 5 बजकर 32 पर हुआ है
    सूर्यास्त    आज शाम 06 बजकर 59 मिनट पर होगा.
    चंद्रोदय    21 मई सुबह 10.06 मिनट पर होगा
   चंद्र अस्त    21 मई को रात 11.53 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 04.10 मिनट से 04.58 मिनट तक
   अमृत काल  रात 08.47 बजे रात 10.17 बजे तक
  अभिजीत मुहूर्त  सुबह 11.57 बजे तक दोपहर 12.49 बजे तक

आज का अशुभ समय

  राहुकाल   दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
  यम गण्डक    सुबह 05.47 बजे से सुबह 07.26 बजे तक
  गुलिक काल   सुबह 09.05 बजे से सुबह 10.44 बजे तक
  आज का दुर्मुहूर्त सुबह 10.11 बजे से सुबह 11.04 मिनट तक और दोपहर 03.28 बजे से शाम 04.21 बजे तक

व्रत-पर्व- षष्ठी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Labh Drishti Rajyog 2026: 2 जून को बनेगा शुभ 'लाभ दृष्टि राजयोग' मेष से लेकर धनु राशि तक सबको मिलेगा छप्परफाड़ फायदा!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

  Sports

क्या विराट कोहली संन्यास से लौटकर फिर से भारत के लिए टेस्ट खेलेंगे? बचपन के कोच ने दी बड़ी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जमकर रन बरसा रहे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अचानक ही अलविदा कह दिया. फैंस अब तक इस बात को हजम नहीं कर पाए हैं. उनकी चाहत है कि वो इस फॉर्मेट में दोबारा खेले और संन्यास वापस लेकर 10 हजारी बने. उनके बचपन के कोच राजकुमार ने इस बारे में बात की. Thu, 21 May 2026 06:14:26 +0530

  Videos
See all

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00

Greater Noida Deepika Nagar Case | 'उसका मोबाइल फोन कोई और ..' पिता का सन्न करने वाला खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:37+00:00

Neet Paper Leak Update News: NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने ली बैठक |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:30:11+00:00

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers