Responsive Scrollable Menu

जून 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली महीना, करियर, धन और सेहत में मिलेंगे शुभ संकेत

जून 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली महीना, करियर, धन और सेहत में मिलेंगे शुभ संकेत

Continue reading on the app

नीट केस- ₹5-50 लाख में पेपर बेचा, ब्लैंक चेक लिए:गारंटी में छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे; आरोपी कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज खोलने वाला था

नीट पेपर लीक मामले में CBI जांच में पता चला है कि गिरोह ने परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर 5 से 50 लाख रुपए तक में पेपर बेचा। बाकी रकम की गारंटी के लिए ब्लैंक चेक और छात्रों के डॉक्यूमेंट रखे जाते थे। वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महाराष्ट्र का कोचिंग डायरेक्टर 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। CBI जांच के मुताबिक, पेपर की कोई तय कीमत नहीं थी। सौदा हर परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर तय किया जाता था। पूरी रकम पहले नहीं ली जाती थी। सिर्फ टोकन मनी ली जाती थी। डील यह थी कि आंसर-की आने के बाद अगर यह साबित हो जाए कि दिया गया ‘क्वेश्चन बैंक’ असली पेपर से मेल खाता है, तब बाकी रकम ली जाएगी। हालांकि परीक्षा के बाद कई परिजनों ने पैसे देने से इनकार करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि फिजिक्स के कुछ सवाल मेल नहीं खा रहे। कुछ ने आधी रकम दी और बाकी रिजल्ट के बाद देने की बात कही। खुलासे के वक्त भी पैसे वसूल रहा था गिरोह IB से इनपुट मिलने के बाद 8 मई की रात राजस्थान SOG ने कार्रवाई शुरू की। उस समय भी गिरोह खरीदारों से पैसे वसूलने में जुटा था। सीकर में पेपर खरीदने वाले एक छात्र से पूछताछ के दौरान उसी वक्त उसके पास पैसे मांगने के लिए दलाल का फोन आया। CBI ने पेपर खरीदने वाले छात्रों के यहां छापेमारी की, जहां यही पैटर्न सामने आया। लातूर में 8 एकड़ में स्कूल-कॉलेज की तैयारी मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के लातूर की RCC कोचिंग के संचालक शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ लातूर के खोपेगांव शिवार में 8 एकड़ जमीन पर स्कूल-कॉलेज खोलने की तैयारी में था। वहां बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेजी से चल रहा था। CBI उसके फंडिंग स्रोत, जमीन खरीद और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही है। एजेंसी ने उसकी पत्नी और बेटे से भी पूछताछ की है। 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, एक की रिमांड बढ़ी दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुभम खैरनार की CBI रिमांड 5 दिन बढ़ा दी गई। कोर्ट ने मनीषा मांढरे और मोटेगांवकर के हस्ताक्षर के नमूने लेने की भी अनुमति दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को नीट के दोबारा पेपर की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने फर्जी टेलीग्राम चैनलों और सोशल मीडिया पर पेपर लीक से जुड़े भ्रामक दावे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Continue reading on the app

  Sports

क्या 7 मैच में 6 जीत के बाद केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ पक्का? समझिए पूरा समीकरण

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद निराशाजनक शुरुआत करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की है. पिछले 7 मैच खेलने के बाद टीम ने 6 में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि उसकी अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर करेगा. Thu, 21 May 2026 07:36:54 +0530

  Videos
See all

West Bengal Muslim Reservation: बंगाल में मुसलमानों पर सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान! | Mamata |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:00:29+00:00

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00

Neet Paper Leak Update News: NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने ली बैठक |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:30:11+00:00

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers