अगर दिल कमजोर है तो न जाएं, राजस्थान के इस शहर में होने जा रहा है कुछ खतरनाक! जानें पूरी डिटेल
Mount Abu Adventure Sports: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू अब पर्यटकों के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स का बड़ा हब बनता जा रहा है. अरावली की पहाड़ियों के बीच यहाँ जंगल ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जिपलाइन और केव एक्सप्लोरेशन जैसी रोमांचक गतिविधियां युवाओं को आकर्षित कर रही हैं. नक्की लेक और गुरुशिखर मार्ग पर इसके विशेष सेंटर्स बने हैं, जहाँ प्रशिक्षित गाइड्स की देखरेख में सुरक्षित एडवेंचर कराया जाता है. इसके साथ ही, सरकार के सहयोग से मानपुर हवाई पट्टी पर जल्द ही 'स्काई डाइविंग' की इंटरनेशनल स्तर की सुविधा भी शुरू होने वाली है, जिसका ट्रायल चल रहा है.
विदेश घूमने का सपना होगा सच! IRCTC लाया बेहद सस्ता एयर टूर पैकेज, पहले करा लें अपनी सीट बुक
IRCTC Air Tour Packages: आईआरसीटीसी जुलाई से घरेलू और अगस्त से नवंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय एयर टूर पैकेज शुरू करने जा रहा है. इसके तहत जुलाई में जयपुर से हैदराबाद, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और रामोजी फिल्म सिटी तथा अगस्त में केरल का पैकेज मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अगस्त में श्रीलंका के लिए 'रामायण यात्रा', अक्टूबर में वियतनाम और नवंबर में दुबई व बैंकॉक के पैकेज संचालित होंगे. इन पैकेजों में फ्लाइट, होटल, खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट शामिल रहेगा. सीमित सीटों के लिए बुकिंग जल्द शुरू होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















