कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार, छठे स्थान पर पहुंची:चेन्नई को आज जीतना जरूरी; राजस्थान, पंजाब और दिल्ली भी रेस में
IPL 2026 के प्लेऑफ का रोमांच और बढ़ गया है। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी प्लेऑफ उम्मीदें जिंदा रखीं। टीम के अब 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए हैं और वह छठे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर है। अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बना हुआ है। चेन्नई आज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी और टीम को हर हाल में जीत चाहिए। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण कोलकाता को दो स्थान का फायदा मुंबई पर जीत के बाद कोलकाता प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम के 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हैं और दो स्थान ऊपर छठे पायदान पहुंच गई हैं। टीम का आखिरी मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। KKR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना होगा, साथ ही राजस्थान और पंजाब के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। चेन्नई की आज जीत जरूरी चेन्नई 13 मैचों में 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर आ गई हैं। टीम को कोलकाता की जीत से एक पायदान का नुकसान हुआ है। चेन्नई का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम का सफर खत्म हो जाएगा। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अगर नेट रनरेट में बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो RCB का क्वालिफायर-1 खेलना तय है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद 16-16 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात का आखिरी मुकाबला चेन्नई से है। टीम यहां जीत दर्ज करती है तो 18 पॉइंट्स के साथ क्वालिफायर-1 खेल सकती है। वहीं हैदराबाद का सामना बेंगलुरु से होगा। SRH को टॉप-2 में जगह बनाने के लिए RCB को बड़े अंतर से हराना पड़ सकता है। राजस्थान प्लेऑफ रेस में सबसे आगे राजस्थान रॉयल्स 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टीम का आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। 24 मई को अगर राजस्थान जीतती हैं तो 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति पंजाब किंग्स 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। टीम लगातार 6 मैच हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी ही होगी। साथ ही राजस्थान के हारने की भी उम्मीद करनी होगी। दिल्ली की उम्मीदें अब भी कायम दिल्ली कैपिटल्स 12 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर खिसक गई हैं। टीम का नेट रनरेट (-0.871) कमजोर है। दिल्ली को आखिरी मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। मुंबई-लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई 8 पॉइंट्स के साथ नौवें, जबकि लखनऊ 8 अंक लेकर आखिरी स्थान पर है। मुंबई का आखिरी मैच राजस्थान से जबकि लखनऊ का पंजाब से होगा। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
मानव मर्डर केस, ट्रांसपोर्टर और एक्स्ट्रा मैरिटल एंगल सामने आया:जिसे पत्नी बता रहे, वह भी लिव-इन पार्टनर; मां को एजेंट हैप्पी पर शक
हरियाणा के करनाल के मानव हत्याकांड की जांच अब दिल्ली पुलिस के हाथ में पहुंच गई हैं। पुलिस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है, जिसमें ट्रांसपोर्टर की भूमिका और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का पहलू भी शामिल है। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि मानव का दिल्ली में ही किसी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। इसका पता महिला के पति को लग गया था। 15 को भी मानव महिला से मिलने वाला था। मगर, उससे पहले ही महिला के परिजनों ने इस बात को पता चल गया और रात को ही मनाव को होटल के बाहर से ही उठा लिया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को करनाल में झाड़ियों में फेंक दिया गया। हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले मानव की मां मंजू ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में यह भी खुलासा किया की मानव ने अभी तक शादी नहीं की थी, वह रेशमी के साथ लिव-इन में ही रह रहा था। अब दोबारा मलेशिया में जाकर इन्होंने कोर्ट मैरीज करनी थी। यहां जानिए दैनिक भास्कर को मानव की मां मंजू ने क्या बताया… रिपोर्टर: रेशमी से कब मुलाक़ात हुई थी मानव की? महिला: जब ये 2017 में मलेशिया गया था। रिपोर्टर: अच्छा, 17 में गए थे? तो लिव-इन में रह रहे थे? शादी करनी थी अब दोबारा इनको वहां पे जाके? महिला: हां जी। ऐसा है कि इसने शादी वहीं वैसे ही कर ली थी, हमें नहीं बताया था। ये लिव-इन में ही रहते थे। रिपोर्टर: दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर राजू कुमार बोल रहे हैं कि इसमें एक कोई ट्रांसपोर्टर का भी संदिग्ध रोल है? महिला: नहीं, नहीं। कोई ट्रांसपोर्टर नहीं है ये। रिपोर्टर: पुलिस ये बोल रही है कि मानव का किसी लड़की के साथ अफ़ेयर था, ट्रांसपोर्टर की कोई वाइफ है। उसी चक्कर में ये..? महिला: दिल्ली पुलिस वालों के पास मैंने फोन किया है 112 पे। उसके बाद वो मेरे को ले गए वहां वसंत कुंज थाने में। महिला: वहां पे बहाने कर रहे हैं, ये हो रहा, वो हो रहा। मेरे को बिठा रखा। कभी गाड़ी इधर लेकर जा रहे हैं रेस्टोरेंट का कैमरा देखने। जब हम लोग दिखा रहे हैं कि मेरा बेटा अपना मोटरसाइकिल पे बैठता है। महिला: मोटरसाइकिल का नंबर तो आ नहीं रहा। इन्होंनेएक दिखा दिया चौराहे का कैमरा। दिल्ली वालों ने तो मेरा साथ ही नहीं दिया सर। रिपोर्टर: थाइलैंड में कितने साल रहा मानव? महिला: वो थाईलैंड में नहीं रहा, ये पूरा मलेशिया में रहा। थाईलैंड का बॉर्डर पार करके चला जाता था कभी। रिपोर्टर: अच्छा, तो वहां से डिपोर्ट कर दिया था इसको? महिला: हां जी। रिपोर्टर: अब इनको कोर्ट मैरिज करनी थी मलेशिया में? महिला: अब मैं झूठ क्यों बोलूं? ऐसा ही है। मैं बताती हूं- मेरे को फोन 18 मई को आता है। मैंने सोचा शायद मेरा बेटा जिंदा है, मिल गया। मैं चाय पीने बैठ गई। मैंने कहा, "मैं चाय पी लेती हूं, फिर आती हूं।" महिला: तो मैंने अक्षय सर को फिर फोन किया। मैंने कहा, "सर, मेरे को सीधा बता दो, बेटा जिंदा जिंदा है या मुर्दा? कहते- नहीं है।" महिला: मैंने कहा, "सर, मेरे को गाड़ी कर दो कहते है कि "आप बस से चले जाओ"। फिर मैंने कहा, "मेरे साथ कौन जाएगा?" कहते, "कोई नहीं जाएगा।" अब आप मेरे को बताओ, फिर मैं क्या करूं दिल्ली पुलिस को? जो मर्जी कहें वो। रिपोर्टर: तो सारा मामला हैप्पी को पता है। जब हैप्पी चेता रहा है कि बाहर नहीं निकलना... महिला: जी हां। हैप्पी की बात इनसे हो रही है। एजेंट हैप्पी बार-बार मानव को बाहर न निकलने की बात कह रहा था। 9 बजकर 24 मिनट पर कॉल आई थी, जिसमें मानव ने कहा कि वह डॉक्यूमेंट पर साइन करने जा रहा है और थोड़ी देर में लौट आएगा। क्यों नहीं उसकी व्हाट्सएप डिटेल निकाल रहे ये? पुरुष: फिर आगे? महिला: उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कहा कि केस दर्ज ही नहीं हुआ। इसके बाद दिल्ली से करनाल के मधुबन थाने में आई, वहां के इंस्पेक्टर ने मेरा इतना साथ दिया न हमारा, मैं बता नहीं सकती। रिपोर्टर: और सारे दस्तावेज ले गए, कुछ मिला उसके पास? महिला: कोई आइडेंटिटी भी नहीं छोड़ी इन्होंने। होटल में अगर उसने अपना आधार कार्ड की कॉपी न दी होती, तो मेरे को तो लाश भी नहीं मिलनी थी सर। महिला: वहां से मैंने फोटो मंगवाई, फिर सर को दी, फिर हमने देखा। पहचान हो गई, सब कुछ हो गया। फिर आई बारी पोस्टमार्टम की। रिपोर्टर: आप मानव के साथ ही थे होटल में दिल्ली में उस टाइम? महिला: जी हां। उसी होटल में रुकी थी। रिपोर्टर: और लास्ट टाइम कब बात हुई है आपकी? क्या कुछ बोला मानव ने आपको? महिला: मानव की बात मेरे साथ 1:12 तक होती रही। लोकेशन भेज रखी थी कुंडली की। मैंने इन लोगों को सब कुछ दिया कुंडली का। रिपोर्टर: जब कुंडली बॉर्डर तक ले गया, वहां तक की लोकेशन थी? महिला: हां। मैंने यही कह रखा, कुंडली गया है, कुंडली की लोकेशन है। पुरुष: पोस्टमार्टम को लेकर क्या इश्यू है? महिला: ये करनाल पुलिस वाले कहते कि दिल्ली वालों ने पोस्टमार्टम करवाना है। दिल्ली वाले कह रहे हैं कि करनाल ने करवाना है। मेरे बेटे की मौत को चार दिन तो कल ही हो चुके हैं, हमें कितनी परेशानी आई, ये हम लोग जानते हैं। रिपोर्टर: किसी पे अगर शक हो आप लोगों को, क्या कुछ है, किसी से कोई रंजिश हो मानव की? महिला: नहीं सर, कोई रंजिश नहीं, कुछ नहीं। रिपोर्टर: जनवरी में आया था मलेशिया से दोबारा लौट के महिला: हां, ये 25 फरवरी को आया था। सिलसिलेवार पढ़ें…होटल से लापता होने से शव मिलने तक पुलिस हर एंगल से कर रही जांच वसंत कुंज थाना के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि मामले में कुछ अहम सबूत मिले हैं। ट्रांसपोर्टर की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच में कुछ पहलू सामने आए हैं, लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के एंगल पर भी जांच जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















