Responsive Scrollable Menu

Cannes 2026: Alia Bhatt को ट्रोल होते देख भड़कीं मां Soni Razdan, सोशल मीडिया यूजर्स को सुनाई खरी-खरी

Alia Bhatt Trolled For Cannes: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों Cannes Film Festival 2026 में अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन हाल ही में कान्स रेड कार्पेट से सामने आए एक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा। अब इस पूरे मामले पर आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, कान्स 2026 के रेड कार्पेट से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आलिया अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही थी । लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि विदेशी फोटोग्राफर्स आलिया को नजरअंदाज कर रहे थे और उनका ध्यान किसी दूसरे सेलिब्रिटी पर था। इसके बाद इंटरनेट पर कई लोगों ने आलिया का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

आलिया के सपोर्ट में उतरे सितारे
इस ट्रोलिंग के बीच कई सितारे आलिया भट्ट के सपोर्ट में सामने आए। Aly Goni, Rahul Vaidya और Sonu Sood जैसे सितारों ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई।
इसी बीच अब आलिया की मां सोनी राजदान ने भी बेटी का बचाव किया है।

Soni Razdan ने दिया जवाब
सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया पर प्यार, जानकारी और एंटरटेनमेंट के साथ काफी नफरत भी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि सोशल मीडिया हमारे समाज की सोच को भी दिखाता है।

ट्रोल्स को आलिया ने भी दिया जवाब
ट्रोलिंग के बीच Alia Bhatt ने भी एक यूजर को जवाब दिया था। यूजर ने लिखा था, “कितनी दुख की बात है, किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।” इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा, “दुख की क्या बात है? आपने तो मुझे नोटिस किया ना।” आलिया का यह जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़े- कान्स में उर्वशी रौतेला का लुक देख भड़के नेटिजन्स! बोले- ‘ये तो Gigi Hadid की कॉपी है’

Continue reading on the app

पाकिस्तान में गिरने की कगार पर Raj Kapoor और Dilip Kumar की पुश्तैनी हवेलियां, हालत देख घबराए लोग!

Raj Kapoor And Dilip Kumar House In Pakistan: राज कपूर (Raj Kapoor) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पाकिस्तान के पेशावर में मौजूद पुश्तैनी हवेलियां इन दिनों खतरे में हैं। लगातार बारिश और हाल ही में आए भूकंप के झटकों के कारण इन ऐतिहासिक इमारतों की हालत काफी खराब हो गई है। स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों का कहना है कि ये हवेलियां कभी भी गिर सकती हैं।

जर्जर हो चुकी हैं इमारतें
पेशावर में स्थित ये दोनों हवेलियां करीब 100 साल पुरानी हैं। बारिश और मौसम की मार के चलते दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए भूकंप ने इन इमारतों को और कमजोर कर दिया है। कई हिस्सों की छतें गिर चुकी हैं और हर बारिश के साथ हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

2016 में घोषित हुई थी राष्ट्रीय धरोहर
पाकिस्तान सरकार ने साल 2016 में इन दोनों इमारतों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था। इसके बाद सरकार ने इनके संरक्षण और मरम्मत के लिए फंड भी मंजूर किया था। हालांकि कई साल बीत जाने के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है, जिससे स्थानीय लोग काफी नाराज हैं।

कपूर हवेली का खास इतिहास
पृथ्वीराज कपूर  का पैतृक घर रही ‘कपूर हवेली’ पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार इलाके में स्थित है। इस हवेली का निर्माण 1918 से 1922 के बीच दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने करवाया था। इसी घर में राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म हुआ था।

दिलीप कुमार का घर भी खंडहर में बदला
दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर भी अब खंडहर जैसा नजर आने लगा है। यह हवेली पेशावर के मोहल्ला खुदादाद इलाके में स्थित है। कई कमरों की छतें टूट चुकी हैं और दीवारें लगातार गिर रही हैं।

लोगों को सता रहा हादसे का डर
स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बारिश और भूकंप के झटकों से इमारतें बेहद कमजोर हो चुकी हैं। आसपास रहने वाले लोगों को डर है कि अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़े- श्रीलीला को डेट कर रहे हैं Tilak Varma? वायरल वीडियो के बाद फैंस बोले- ‘कुछ तो चल रहा है!’

Continue reading on the app

  Sports

विदेशी क्रिकेटर भारत में खेलने आए मैच और हार बैठे अपना दिल, शादी तक पहुंचा मामला

भारतीय क्रिकेटर जितने मशहूर हैं उतनी ही इंडियन ब्यूटी की भी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी हैं जो भारतीय सुंदरी के प्यरा में पड़े और उनसे शादी की. इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों को नाम शामिल हैं. Thu, 21 May 2026 15:42:21 +0530

  Videos
See all

Weather Update: गर्मी का सितम , भयंकर हीटवेव का अलर्ट | IMD Alert | Heat Wave | Monsoon | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:15:14+00:00

Major Gaurav Arya : ISIS पर मेजर गौरव का बड़ा बयान | Hamza Burhan | #pulwamaattack #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:12:38+00:00

Viral Video | Mysore में मौत की राइड! 800 मीटर तक बोनट पर लटका शख्स #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:13:30+00:00

Major Gaurav Arya : "ये पहली बार नही है कि कोई आतंकी मारा गया है" | Hamza Burhan | #pulwamaattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T11:13:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers