17 May 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
17 May 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 मई 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात 9 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज का पंचांग।
आज का पंचांग
- तिथि- शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, रात्रि 9:41 तक
- नक्षत्र- कृत्तिका, दोपहर 2:31 तक
- योग- शोभन योग, सुबह 6:13 तक
- करण: किमस्तोग्न-सुबह 11:36 तक, बव-रात्रि 9:41 तक
- वार- रविवार
- मास-ज्येष्ठ (अधिकमास)
- विक्रमी संवत- 2083
- शक संवत-1948
- चंद्र राशि- वृषभ
- सूर्योदय- सुबह 5:31 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6:57 बजे
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक
- ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:07 बजे से 4:49 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:44 बजे से 7:06 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:30 बजे से 3:24 बजे तक
चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
- चंद्रोदय- सुबह 6:21 बजे
- चंद्रास्त- रात्रि 9:08 बजे
अशुभ मुहूर्त
- राहुकाल- सुबह 7:11 बजे से 8:52 बजे तक
- यमगण्ड काल- सुबह 10:33 बजे से 12:14 बजे तक
- गुलिक काल- दोपहर 1:55 बजे से 3:35 बजे तक
आज का धार्मिक महत्व
ज्येष्ठ अधिकमास की प्रतिपदा तिथि होने के कारण आज का दिन पूजा, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए शुभ माना गया है। कृत्तिका नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति मानसिक स्थिरता और पारिवारिक सुख में वृद्धि का संकेत देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
Mulank Rashifal (17 मई 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन
17 May ka Ank Rashifal: आज 17 मई है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 17/05/2026, 1+7+0+5+2+0+2+6=23 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 23 है, जिसका जोड़ 5(2+3=5) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का रविवार यानी 17 मई का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं धीरे-धीेरे सफल होती दिखाई देंगी। यदि लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके काम की सराहना करेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिवार का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त आराम लेना आवश्यक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मनचाही दिशा मिल सकती है।
मूलांक 2
आज भावनात्मक संतुलन बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान भी संभव है। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। यदि आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पानी कम पीने की वजह से कमजोरी या तनाव महसूस हो सकता है। योग और ध्यान आपके लिए लाभकारी रहेंगे।
मूलांक 3
आज का दिन ज्ञान, रचनात्मकता और नई उपलब्धियों से जुड़ा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी वाणी और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 4
आज आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कुछ कार्य अपेक्षा से धीमी गति से पूरे होंगे, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं।
मूलांक 5
आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। आपके अंदर नई चीजें सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होगी। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। परिवार में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है। समय पर भोजन करना आवश्यक रहेगा।
मूलांक 6
आज का दिन रिश्तों और पारिवारिक सुख के लिए अनुकूल रहेगा। घर में शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। कला, संगीत, फैशन और डिजाइनिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मीठे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी।
मूलांक 7
आज का दिन आत्मविश्लेषण और आध्यात्मिक चिंतन का रहेगा। मन थोड़ा शांत और गंभीर रह सकता है। यदि आप किसी निर्णय को लेकर उलझन में हैं तो जल्दबाजी न करें। कार्यस्थल पर नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। रिसर्च, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। फिजूल खर्च से बचें। पारिवारिक जीवन में किसी सदस्य की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नींद पूरी न होने से तनाव बढ़ सकता है। ध्यान और मेडिटेशन लाभकारी रहेंगे।
मूलांक 8
आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता की परीक्षा हो सकती है, लेकिन आप अपनी लगन से सब संभाल लेंगे। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ धीरे-धीरे बढ़ेगा। किसी पुराने कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। अनावश्यक कर्ज लेने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कमर या पैरों में दर्द परेशान कर सकता है।
मूलांक 9
आज का दिन साहस, ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन गुस्से और तनाव पर नियंत्रण रखना जरूरी है। खेलकूद और व्यायाम से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















