Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी के रूप में जिन्ना का पुनर्जन्म हुआ है: निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा वार

झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सांसद पर निशाना साधते हुए, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और उन्हें पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना से भी बुरा नेता बताया। बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस विरोध कर रहे छात्रों के साथ खड़ी है, तो उसे झारखंड सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा न करने पर ऐसा लगेगा कि पार्टी जॉर्ज सोरोस के एजेंडे पर काम कर रही है।
 

इसे भी पढ़ें: Student Protest पर Congress की विरोधाभासी नीति, Jharkhand में लाठीचार्ज पर BJP ने मांगा जवाब


X पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के रूप में जिन्ना का दूसरा जन्म हुआ है। इस टिप्पणी के साथ, BJP सांसद ने झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर अपना हमला तेज़ कर दिया और कांग्रेस नेता की तुलना जिन्ना से करने की बात दोहराई। झारखंड में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर BJP सांसद दुबे ने कहा कि वे CBI जांच क्यों नहीं चाहते? मुख्य आरोपी धर्मेंद्र को झारखंड सरकार के एक बड़े अधिकारी के घर से पकड़ा गया था। उन्हें पता है कि अगर जांच हुई, तो उसमें हेमंत सोरेन का नाम भी आएगा। यही वजह है कि यह सब हो रहा है। उन्हें (कांग्रेस को) झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए और यह दिखाना चाहिए कि वे छात्रों के हित में खड़े हैं। वरना, ऐसा लगेगा कि वे सोरोस के एजेंडे पर काम कर रहे हैं; जहाँ भी PM के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन होता है, वहाँ राहुल गांधी नज़र आते हैं। वे जिन्ना से भी बुरे नेता हैं।

राहुल पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वो अमीर पार्टी के नेता हैं मल्लिकार्जुन खरगे तो उनको झारखंड का पिछड़ापन, गरीबी और भ्रष्टाचार नहीं दिखाई देता है। उनको तो डूब मरना चाहिए। मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के डूब मरने जैसी स्थिति है कि जिस तरह से झारखंड के बच्चे सड़कों पर हैं और वहां के अधिकारी जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं। इतना निरंकुश तानाशाह तो मैंने कभी देखा ही नहीं। धर्मेंद्र जो मुख्य आरोपी है वो वहां के सबसे शीर्स्थ पदाधिकारी के घर से पकड़ा गया। ये CBI जांच क्यों नहीं देना चाहते हैं क्योंकि धर्मेंद्र वहां के शीर्स्थ अधिकारी के घर से पकड़ा गया है, उनका कंप्यूटर ऑपरेटर है। उनको पता है कि अगर जांच बढ़ेगी तो यह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर वहां के मुख्य सचिव तक जाएगी... जहां-जहां मोदी विरोध है, जहां देश का विरोध है, जहां-जहां सांप्रदायिक तनाव है, वहां-वहां राहुल गांधी और उनकी पार्टी नजर आएगी। 
 

इसे भी पढ़ें: Chest Pain की वजह बनी वो 'बड़ी ईंट', ममता बनर्जी ने काफिले पर हमले को बताया सोची-समझी साजिश


इस बीच, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर JPSC प्रदर्शनकारियों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को 19वें दिन में प्रवेश कर गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी होने तक विरोध को और तेज़ करने का संकल्प लिया और भर्ती प्रक्रिया में सुधार के संबंध में हेमंत सोरेन सरकार के आश्वासन के बावजूद अपनी हड़ताल वापस लेने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और CBI या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के पैनल द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

iPhone 17 Discount Offers: iPhone 17 हुआ इतना सस्ता कि चौंक जाएंगे! सिर्फ 32,585 रुपये में खरीदने का मौका, जानें कैसे मिलेगा ये जबरदस्त डील

iPhone 17 Discount Offers: फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में iPhone 17 के 256GB मॉडल पर शानदार डील मिल रही है। फोन की कीमत 81,900 रुपेय है। वहीं, iPhone 15 Pro एक्सचेंज करने पर 47,600 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। ऐसे में एक्सचेंज के बात कीमत काफी कम हो जाती है।

Continue reading on the app

  Sports

Sediqullah Atal: सेदिकुल्लाह अटल ने बर्थडे के दिन तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन भी पीछे छूटे

IRE vs AFG: बेलफास्ट में खेले गए चौथे वनडे मैच में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने कहर ढा दिया. टीम ने 50 ओवर में 343 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सेदिकुल्लाह अटल और इब्राहिम जादरान ने शतकीय पारी खेली. Wed, 12 Aug 2026 20:37:01 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Bollywood: जिब्रान खान का स्टाइलिश लुक कैमरे में कैद #viral #aajtak #bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:12:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers