Responsive Scrollable Menu

Hariyali Teej 2026: दांपत्य जीवन में बढ़ेगा Love और Trust, सूर्यास्त के बाद कपूर-लौंग से करें ये अचूक Remedy

हरियाली तीज का व्रत महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। सावन के महीने में हर साल हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बना रहता है। 

यदि पति-पत्नी के बीच किसी भी तरह की बात को लेकर नाराजगी, तनाव या गलतफहमी चल रही है, तो आप इस खास अवसर पर कुछ धार्मिक उपाय करने से सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। 

हरियाली तीज का धार्मिक महत्व 
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी कारण से सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं। 
इतना ही नहीं, अविवाहित कन्याएं मनचाहे जीवनसाथी और विवाह में आने वाली बाधाओं के दूर होने की प्रार्थना करती हैं। इस बार 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज व्रत रखा जाएगा।

हरियाली तीज पर करें ये उपाय

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए उपाय
अगर आपके वैवाहिक जीवन में बार-बार मतभेद आ रहे हैं या छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव चल रहा है, तो इस बार हरियाली तीज पर कपूर और लौंग से जुड़ा यह उपाय जरुर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय के करने से घर का वातावरण में सकारात्मकता बढ़ाने और दांपत्य रिश्ते में प्रेम व समझ बनाए रखने में मदद करता है।

कैसे करें उपाय
सूर्यास्त के बाद कपूर का एक टुकड़ा लेकर भगवान शिव के सामने रखें। जिसके बाद सात साबुत लौंग लें। ध्यान रहे कि सभी लौंग सहीं और बिना टूटी हुई हों। इसके बाद सातों लौंग को दाहिने हाथ में रखकर भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करें और पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास, सुख और आपसी समझ बनाए रखने की प्रार्थना करें। जिसके बाद 'ॐ नमः शिवाय'मंत्र का 11 माला जाप करें। जब जाप पूरा हो जाए, तो सातों लौंगों को कपूर के ऊपर रखकर जला लें।

घर में सुख-समृद्धि के लिए उपाय
जब कपूर और लौंग जलने लगे तो उसके उठने वाले धुएं को घर के अलग-अलग हिस्सों में दिखाएं। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और वातावरण शुद्ध हो जाता है। कपूर पूरी तरह जल जाने के बाद थोड़ा जल हाथ में लेकर दीपक के चारों ओर घुमाएं और फिर उसे जमीन पर अर्पित करें।
आखिर आप भगवान शिव औ माता पार्वती से परिवार की सुख, शांति, पति-पत्नि के बीच प्रेम और रिश्ते में मधुरता बनीं रहे, इसके लिए प्रार्थना करें।  अब आप 5 बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें। महादेव की कृपा से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Continue reading on the app

प्लास्टिक नोट तो बस शुरुआत है! अब आएगा Smart Note? 100 रुपये का नोट खर्च करते ही हो जाएगा 0!

Smart Banknotes: पॉलीमर नोटों के बाद क्या स्मार्ट नोट करेंसी का अगला कदम होंगे? Smart Banknote में RFID और ई-इंक जैसी तकनीक से डिजिटल और ऑफलाइन भुगतान को जोड़ा जा सकता है। जानिए कैसे काम करेगा Smart Note और क्या यह भारत में आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

कोलंबो में बड़ा हादसा... पानी के विवाद में कुसल मेंडिस के पूर्व कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार

Kusal Mendis former childhood coach Sumith Fernando dies: कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान पीने के पानी को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुसल मेंडिस के बचपन के कोच सुमित फर्नांडो की जान चली गई. 62 वर्षीय फर्नांडो ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया था, जिस दौरान उन पर कथित हमला हुआ. इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. पुलिस ने मामले में 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है. Thu, 13 Aug 2026 22:03:13 +0530

  Videos
See all

Giriraj Singh on Rahul Gandhi : 'राहुल गांधी पागल हो चुके'... #rahulgandhi #congress #girirajsingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:09:57+00:00

Giriraj Singh on Rahul Gandhi : गिरिराज ने राहुल को क्या सलाह दी? #girirajsingh #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T19:06:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers