Responsive Scrollable Menu

'गवाही' फिल्म से जुड़ी है जीनत अमान की खास याद, इंस्टाग्राम पर साझा की शादीशुदा जिंदगी के मुश्किल दौर की बात

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी जिंदगी, फिल्मों और पुराने अनुभवों से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने बुधवार को अपनी फिल्म 'गवाही' से जुड़ा एक खास पल साझा किया।

Continue reading on the app

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: देखिए कैसे खतरे में कूद गया इंसान, लोग बोले- “क्या यह अपनी जान से प्यार नहीं करता?”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो: देखिए कैसे खतरे में कूद गया इंसान, लोग बोले- “क्या यह अपनी जान से प्यार नहीं करता?”

Continue reading on the app

  Sports

CSK vs GT: गुजरात टाइटंस की टॉप-2 में आने पर नजर, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ के लिए लगाएगा जोर

CSK vs GT: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा मंच बनने जा रहा। यही मैदान 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे यादगार जीतों का गवाह बना था, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग। आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद बचाए रखने के लिए चेन्नई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हर हाल में जीत चाहिए। सिर्फ जीत भी काफी नहीं होगी, क्योंकि टीम की किस्मत अब दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर भी टिकी हुई।

चेन्नई के सामने समीकरण बेहद मुश्किल है। चेन्नई सुपर किंग्स को पहले गुजरात को बड़े अंतर से हराना होगा। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स को अपने आखिरी मैच हारने होंगे, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अपने बाकी दो मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर सके। यानी जीत के बाद भी चेन्नई को 24 मई तक इंतजार करना पड़ सकता है। हार मिली तो लगातार तीसरे सीजन टीम प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी। 2008 से 2023 के बीच सिर्फ दो बार प्लेऑफ मिस करने वाली टीम के लिए यह बड़ा गिरावट वाला दौर माना जा रहा है।

दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की स्थिति काफी मजबूत है। पांच सीजन में चौथी बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी टीम अब टॉप-2 में जगह पक्की करना चाहती है। अगर गुजरात जीतता है तो उसका दावा और मजबूत हो जाएगा। हार की स्थिति में भी टीम दूसरे स्थान पर रह सकती है, लेकिन इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद को हराना होगा।

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें राशिद खान और रुतुराज गायकवाड़ पर रहेंगी। राशिद को पिछले मैच में KKR ने चार ओवर में 57 रन कूट दिए थे, जो उनके आईपीएल करियर के सबसे महंगे आंकड़े रहे। हालांकि पूरे सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है। चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में भी उन्हें काफी मार पड़ी थी। ऐसे में राशिद इस मैच में दमदार वापसी करना चाहेंगे।

वहीं सीएसके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन भी चर्चा में है। वह टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 121 रहा है। IPL के तेज खेल में यह आंकड़ा काफी धीमा माना जा रहा है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग अभी भी उन पर भरोसा जता रहे हैं, लेकिन पिछले सीजन के मुकाबले उनका असर काफी कम दिखा है। ऊपर से संजू सैमसन ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर दबाव और बढ़ा दिया है।

चेन्नई को एक और बड़ा झटका महेंद्र सिंह धोनी के रूप में लगा है। बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने बताया कि धोनी अंगूठे की चोट के कारण रांची लौट गए हैं। अगर CSK प्लेऑफ में पहुंचती है तभी वह टीम से जुड़ेंगे।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन भी इतिहास रचने के करीब हैं। उन्हें लगातार पांचवां IPL अर्धशतक लगाने के लिए सिर्फ एक और फिफ्टी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो वह जोस बटलर, वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों की बराबरी कर लेंगे।

मैच रेड सॉयल वाली पिच नंबर 7 पर खेला जाएगा। इस सीजन इस पिच पर सिर्फ एक मुकाबला हुआ था, जिसमें कुल 414 रन बने थे और राजस्थान ने 210 रन डिफेंड किए थे। ऐसे में एक और हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

Thu, 21 May 2026 13:33:13 +0530

  Videos
See all

UP AI Hub Initiative: CM योगी ने डेटा सेंटर क्लस्टर और प्रोजेक्ट गंगा की समीक्षा की | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T08:09:16+00:00

NEET पर सवाल पूछते ही भागी लड़कियां! | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T08:09:11+00:00

Rajasthan News: विधायक ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया हंगामा, गिरल माइंस विवाद | Protest | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T08:15:54+00:00

UP के चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का PM Modi की जाति पर सवाल | Chandauli | PM Modi Caste #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T08:09:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers