Responsive Scrollable Menu

सोने से भी कीमती है ये मरा हुआ 'कीड़ा', जमीन खोदकर निकालते हैं लाश, हो जाते हैं मालामाल!

सोशल मीडिया पर एक मरे हुए कीड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये कीड़ा, जो असल में एक फंगस है, लाखों रुपए किलो बिकता है. लोकल लोगों का मानना है कि इसके सेवन से किसी भी तरह की बीमारी ठीक की जा सकती है.

Continue reading on the app

iQOO Z11 Launch: भारत में 40 हजार से कम में होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस

iQOO भारतीय बाजार में अपनी Z सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Z11 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी कंफर्म कर दिए हैं। iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 7,050mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने अब यह भी कंफर्म किया है कि फोन की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी। इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स और दो कलर ऑप्शन मिलेंगे।

iQOO Z11 की कीमत और लॉन्च डेट
iQOO ने कंफर्म किया है कि iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने अभी फोन की सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह साफ कर दिया है कि इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होगी। इस प्राइस सेगमेंट में फोन का मुकाबला Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन से हो सकता है।

भारतीय बाजार में iQOO Z11 को Aurora Green और Celestial Blue दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन की बिक्री Amazon के जरिए होने की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़े-ः Redmi K100 Pro Series: 200MP कैमरा और 9,070mAh बैटरी वाले दो धांसू फन लाया रेडमी, जानिए इनकी खासियत-कीमत

144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले
iQOO Z11 में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा। कंपनी डिस्प्ले में Eye Protection Mode, Sleep Comfort Mode और Anti-Fatigue Brightness Adjustment जैसे फीचर्स भी देगी। इन फीचर्स का मकसद लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने के दौरान आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करना है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग का अनुभव भी ज्यादा स्मूद रहने की उम्मीद है।

Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह भारत का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें यह प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। चिपसेट को खासतौर पर परफॉर्मेंस और गेमिंग को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन के RAM और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी साझा नहीं की है। इनसे जुड़ी डिटेल लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आने की उम्मीद है।

7,050mAh की बड़ी बैटरी
iQOO Z11 की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,050mAh बैटरी शामिल है। बड़ी क्षमता वाली बैटरी के चलते फोन से लंबे समय तक इस्तेमाल और बेहतर बैटरी बैकअप की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी चार्जिंग स्पीड से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

AI फीचर्स से भी होगा लैस
सॉफ्टवेयर के मामले में iQOO Z11 में कई AI आधारित फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने AI Captions, AI Creation, AI Routing और Circle to Search जैसे फीचर्स की पुष्टि की है। इनकी मदद से यूजर्स को कंटेंट क्रिएशन, सर्च और रोजमर्रा के स्मार्टफोन इस्तेमाल में AI आधारित सुविधाएं मिलेंगी।

अन्य स्पेसिफिकेशन  
iQOO ने फिलहाल Z11 के डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और AI फीचर्स से जुड़ी जानकारी ही साझा की है। फोन के कैमरा सेटअप, RAM, स्टोरेज, चार्जिंग स्पीड और अन्य हार्डवेयर की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी 20 अगस्त के लॉन्च इवेंट में इन सभी स्पेसिफिकेशन और फोन की सटीक कीमत का खुलासा करेगी।

iQOO Z11: अब तक सामने आई खास बातें
कुल मिलाकर iQOO Z11 को 40,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक दमदार विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है। 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7,050mAh बैटरी इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। अब देखना होगा कि लॉन्च के समय कंपनी इसकी कीमत और कैमरा जैसे बाकी फीचर्स को किस तरह पेश करती है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: इतना खराब रिकॉर्ड, फिर भी केएल राहुल से क्यों खौफ में श्रीलंका? जानिए वजह

केएल राहुल का रिकॉर्ड श्रीलंका के खिलाफ बेहद खराब है लेकिन इसके बावजूद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने उन्हें सबसे बड़ा खतरा बताया है. जानिए क्या है इसकी वजह. Thu, 13 Aug 2026 16:23:14 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: अनुराग भदौरिया पर जमकर फायर हुईं रुबिका लियाकत! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:38:30+00:00

Imran Khan Death News: जेल में ही इमरान खान की हो गई मौत? | Pakistan | Munir | Viral News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T11:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers