LIC के बाद इन कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार, पैसा लेकर खरीदारी के लिए रहिए तैयार
LIC के बाद केंद्र सरकार की तरफ से कई अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी घटाई जा सकती है। अभी पिछले हफ्ते ही सरकारी बीमा कंपनी के 6.5 प्रतिशत हिस्से को केंद्र सरकार ने बेच दिया था।
जबलपुर: डोमिनोज रेस्टोरेंट में नॉनवेज ओवन में बन रहा था वेज पिज्जा, खाद्य विभाग की कार्रवाई ने खोली पोल
आज की जनरेशन या कहें कि Gen Z के बीच पिज्जा कितना फेमस है, तो कोई भी व्यक्ति बड़ी आसानी से जवाब दे देगा कि बहुत ही ज्यादा। लेकिन अगर आपको यह पता चले कि जिस वेज पिज्जा को आप उंगलियां चाटकर खा रहे हैं, वो नॉनवेज के ओवन में बन रहा है तो क्या होगा? ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के संस्कारधानी जबलपुर से सामने आया है। यहां रसल चौक पर स्थित डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरिक्षण किया।
पिज्जा आउटलेट पर अचानक निरीक्षण के लिए पहुंची टीम को जांच के दौरान बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। इस लापरवाही ने वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री तैयार करने की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
डोमिनोज पर खाद्य विभाग का निरीक्षण
मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन पर शहर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम मजिस्ट्रेट और उनकी टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट का अचानक निरीक्षण किया। स्टोर मैनेजर की मौजूदगी में किचन और स्टोर की जांच की गई। इस दौरान प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस भी चेक किया गया।
रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट का निरीक्षण
नान वेज ओवन में पकाया जा रहा था वेज पिज्जा, परीक्षण हेतु लिये गये नमूने@foodsuppliesmp @healthminmp #JansamparkMP #jabalpur
RM : https://t.co/V2yM1GKM4o pic.twitter.com/ZyNcVwgvxC— Collector Jabalpur (@jabalpurdm) August 11, 2026
दो ओवन फिर भी लापरवाही
यहां जांच के दौरान यह देखा गया कि रेस्टोरेंट में पिज्जा बैक करने के लिए दो अलग-अलग ओवन मौजूद हैं। एक पर वेज और दूसरे पर नॉनवेज लिखा हुआ है। इसके बाद भी निरीक्षण के समय नॉनवेज ओवन में वेज पिज्जा बेक किया जा रहा था। इससे खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।
जांच के लिए सैंपल कलेक्ट
रेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही दिखाई देने के बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके से खाद्य सामग्री के नमूने भी लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकल और चीज के नमूने इकट्ठा किए गए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News











