Responsive Scrollable Menu

सुबह-सुबह जीतू पटवारी की पॉज़िटिव बातें: आर्थिक असमानता पर तंज, कहा “देश में बन रहे हैं दो भारत, अमीर-गरीब के बीच बढ़ी खाई”

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक सुबह की शुभकामना देते हुए देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा “गुड मॉर्निंग..सुबह का नमस्कार। सुबह सुबह हमेशा सकारात्मक और उम्मीद वाली बातें होनी चाहिए।” इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में अमीरों का और गरीबों का अलग भारत बन रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हाल ही में जारी विभिन्न वैश्विक अमीरों की सूचियों और बिलियनेयर इंडेक्स में भारत के अरबपतियों की संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि देश के करीब 297 लोगों की कुल संपत्ति एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि गौतम अडाणी की संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जबकि मुकेश अंबानी अब भी एशिया और भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं।

जीतू पटवारी ने आर्थिक असमानता पर साधा निशाना 

जीतू पटवारी ने कहा “सुबह सुबह पॉजिटिव बातें होनी चाहिए, नेगेटिव नहीं और हम सिर्फ बातें शेयर कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हाल ही में खबर सामने आई है जिसमें देश के 297 लोगों की कुल संपत्ति एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। गौतम अडाणी की संपत्ति में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जबकि मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के 297 लोगों के पास करीब 100 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। इन सबके बीच अमेरिका ने अडाणी जी पर लगे सारे केस वापस ले लिए हैं और अडाणी जी ने अमेरिका में एक लाख करोड़ रुपये (10 बिलियन डॉलर) निवेश करने का वचन दे दिया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने हालिया फोर्ब्स और हुरुन जैसी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि जैसे ही वन ट्रिलियन डॉलर की इस संपत्ति की खबर आई, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का वादा याद आ गया। साथ ही राहुल गांधी का वो भाषण भी याद आया जिसमें वे कहते हैं कि दो भारत बन रहे हैं “एक गरीबों का और एक अमीरों का”।

पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ वादे पर उठाए सवाल

उन्होंने पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ वादे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस ने देश से यह वादा किया था..लेकिन आज आर्थिक रूप से भारत विभाजित हो रहा है। अब अमीरों का भारत और गरीबों का भारत अलग अलग है। कांग्रेस नेता ने देशवासियों से कहा कि “ऐसा है या नहीं, ये आप लोगों को तय करना है। आप लोगों के घर की स्थिति क्या है, उसे देखिए। अडाणी का एक साल में तेरह प्रतिशत पैसा बढ़ गया है। आप सबके घर में भी संपत्ति घटी या बढ़ी है, उसे चेक कीजिए।” जीतू पटवारी ने जनता से अपील की है कि राहुल गांधी का अमीरों और गरीबों वाले भारत का भाषण सच है या झूठ, वे इसे अपने मन से पूछें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के लिए बोलते हैं या देश के लिए, यह भी अंतर्मन से पूछिए। और राहुल गांधी जो सवाल उठाते हैं, उनका आपके घर पर क्या असर पड़ रहा है इसे महसूस कीजिए।

बता दें कि हाल ही में बिलियनेयर इंडेक्स और अमीरों की सूचियों में भारत के अरबपतियों की संपत्ति बढ़ने का उल्लेख किया गया है। इस साल के ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडाणी करीब 92.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल रहे, जबकि मुकेश अंबानी की संपत्ति 90 अरब डॉलर से अधिक बताई गई है।

Continue reading on the app

मानसून से पहले आ गई बुरी खबर, भारत पर मंडरा रही 75 सालों की सबसे बड़ी मुसीबत, करोड़ों लोगों पर खतरा

Super El Nino Effects: मानसून की दस्तक से पहले ही बारिश को लेकर चिंता बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं. वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस बार अल नीनो की वजह से दुनिया के कई देशों में ऐसी तबाही मच सकती है, जो पिछले 75 सालों में कभी नहीं दिखी. इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में मौसम, खेती, पानी और अर्थव्यवस्था पर गंभीर रूप से पड़ सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में जिंदा KKR

आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. ये मैच प्लेऑफ की रेस को देखते हुए कोलकाता के लिए काफी अहम था और वह अब भी टॉप-4 में जगह बनाने की दावेदार है. Thu, 21 May 2026 00:20:39 +0530

  Videos
See all

Bengal News | ‘कुर्बानी तो होगी ही...' गौकशी पर पाबंदी को लेकर Humayun Kabir का विस्फोटक बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-21T00:15:26+00:00

Greater Noida Deepika Nagar Case | 'उसका मोबाइल फोन कोई और ..' पिता का सन्न करने वाला खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:37+00:00

Neet Paper Leak Update News: NEET Re-Exam की तैयारियों को लेकर शिक्षा मंत्री ने ली बैठक |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:30:11+00:00

Neet UG Paper Leak Update: NEET री-एग्जाम की तैयारियों को लेकर High Level Meeting!Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-20T23:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers