Responsive Scrollable Menu

क्रिकेट फैंस के मजे ही मजे! इसी महीने शुरू होंगी ये 3 टेस्ट सीरीज, भारत-पाक समेत 6 टीमें लेंगी हिस्सा, नोट कर लें डेट और टाइम

3 Test Series Will Be Begain In August: अगस्त महीना क्रिकेट फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि एक दो या तीन नहीं बल्कि 6 टीमें टेस्ट सीरीज का आगाज करने वाली हैं. जी हां, अगस्त और सितंबर में टेस्ट क्रिकेट का धमाल देखने को मिलने वाला है. जहां, एक ओर टीम इंडिया श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की भिड़ंत होगी. इसके अलावा पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. तो आइए इस आर्टिकल में हम सीरीज के शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में बताते हैं.

भारत-श्रीलंका के बीच होगी 2 टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है, जिसका पहला मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय टीम लंबे वक्त से एक्शन से दूर है, जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस इस सीरीज के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, श्रीलंका ने अब तक इस सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे.

मैच तारीख मुकाबला वेन्यू शहर
पहला टेस्ट 15-19 अगस्त 2026 ???????? श्रीलंका vs ???????? भारत गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) गाले
दूसरा टेस्ट 23-27 अगस्त 2026 ???????? श्रीलंका vs ???????? भारत सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) कोलंबो

IND VS SL हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम को 22 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इन आंकड़ों के हिसाब से टीम इंडिया श्रीलंका पर भारी है.

भारत-श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी फैंस को टीवी पर मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के साथ देख सकेंगे, लेकिन आपको मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव पर जाना होगा.

भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान 3 मैचों की टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 19 अगस्त से 23 अगस्त के बीच लीड्स में खेला जाएगा. दूसरा मैच 27 अगस्त से 31 अगस्त के बीद लॉर्ड्स में और तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा.

मैच तारीख मुकाबला मैदान शहर
पहला टेस्ट 19-23 अगस्त 2026 इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? Headingley लीड्स
दूसरा टेस्ट 27-31 अगस्त 2026 इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? Lord's लंदन
तीसरा टेस्ट 9-13 सितंबर 2026 इंग्लैंड ???????? vs पाकिस्तान ???????? Edgbaston बर्मिंघम

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत में अगस्त-सितंबर 2026 में होने वाली इंग्लैंड और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप व वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा.

ऐसी हैं दोनों टीमें

इंग्लैंड का टेस्ट स्क्वाड: जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ऑली पोप, ऑली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ, जोश टंग

पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वाड: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान ओवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद ओवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबेद शाह

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मैच 13 अगस्त से 17 अगस्त के बीच डार्विन में खेला जाएगा. दूसरा मैच 22 अगस्त से 26 अगस्त के बीच क्वींसलैंड में खेला जाएगा. इस सीरीज के मुकाबले देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी, क्योंकि मैच सुबह जल्दी शुरू होंगे.

मैच तारीख मुकाबला वेन्यू शहर भारतीय समय
पहला टेस्ट 13-17 अगस्त 2026 ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश Marrara Stadium डार्विन सुबह 6 बजे
दूसरा टेस्ट 22-26 अगस्त 2026 ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश Great Barrier Reef Arena मैके सुबह 5.30 बजे (स्थानीय)

लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को भारत में लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस JioHotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे. पहला टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा, तो दूसरा मैच सुबह 5.30 बजे शुरू होगा.

ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर

बांग्लादेश का टेस्ट स्क्वॉड: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, शादमान इस्लाम, तंजिद हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अमीट हसन (विकेटकीपर), जाकेर अली अनिक (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादत हुसैन चौधरी, मुस्फिक हसन, लिटन दास

 ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में फिर हारने पहुंची पाकिस्तान टीम! भारतीय फैंस इस चैनल पर देख सकेंगे ENG VS PAK टेस्ट सीरीज के मुकाबले

Continue reading on the app

राकेश बेदी ने मिलावटखोरों को लगाई फटकार, कहा- आप लोगों की जान खतरे में डाल रहे हो

राकेश बेदी ने मिलावटखोरों को लगाई फटकार, कहा- आप लोगों की जान खतरे में डाल रहे हो

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान को ट्रंप को खुली धमकी? | Iran Warns Trump | US Iran Tension | Donald #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:00:32+00:00

The jury in the trial of Luigi Mangione will remain anonymous. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers