Responsive Scrollable Menu

रणबीर कपूर को राम के रोल में स्वीकार क्यों नहीं कर पा रहे लोग? 'महाभारत' के युधिष्ठिर का चौंकाने वाला खुलासा

'महाभारत' के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पौराणिक किरदार निभाने वाले कलाकारों की पहचान क्यों अलग होनी चाहिए।

Continue reading on the app

भारत का वस्तु निर्यात दूसरी तिमाही में 17.6 प्रतिशत बढ़कर 131.2 अरब डॉलर हो सकता है: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही (दूसरी तिमाही) में भारत का कुल वस्तु निर्यात 131.2 अरब डॉलर रहने का अनुमान है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

इंडिया एग्जिम बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में गैर-तेल निर्यात 20.3 प्रतिशत बढ़कर 113.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

वहीं, गैर-तेल और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 20.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 105.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात में वृद्धि का कारण भारत के निर्यात बाजारों में बढ़ता भौगोलिक विविधीकरण और प्रमुख व्यापारिक साझेदारों के साथ हालिया व्यापार समझौतों से पैदा हुई अनुकूल संभावनाएं हैं। इसके अलावा, साझेदार देशों में मजबूत मांग भी निर्यात को समर्थन दे रही है।

इंडिया एग्जिम बैंक ने कहा, “भारत के सकारात्मक निर्यात परिदृश्य को घरेलू विनिर्माण में लगातार विस्तार और विनिमय दर में होने वाले बदलावों से मजबूती मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में उतार-चढ़ाव से निर्यात पर नकारात्मक जोखिम बना हुआ है।”

बैंक अपने इन-हाउस एक्सपोर्ट लीडिंग इंडेक्स (ईएलआई) मॉडल के जरिए हर तिमाही निर्यात का अनुमान तैयार करता है। यह मॉडल बाहरी और घरेलू कारकों को मिलाकर निर्यात की गति का आकलन करता है।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत का वस्तु निर्यात 129.6 अरब डॉलर के रिकॉर्ड तिमाही स्तर पर पहुंच गया था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 111.6 अरब डॉलर था। इस तरह निर्यात में 16.1 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।

इस सप्ताह संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, यह आंकड़ा मासिक व्यापार घाटे में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत के निर्यात प्रदर्शन की मजबूत बुनियाद को दर्शाता है।

जून 2026 में भारत का वस्तु व्यापार घाटा 30.4 अरब डॉलर रहा, जिसे पांच महीने का उच्चतम स्तर बताया गया था। हालांकि, यह पिछले 12 महीनों के औसत 29.3 अरब डॉलर के घाटे से केवल मामूली अधिक था।

वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में कहा कि जून 2026 का व्यापार घाटा व्यापक रूप से औसत स्तर के अनुरूप रहा। उन्होंने कहा कि सरकार वस्तु व्यापार घाटे समेत देश के व्यापार प्रदर्शन पर लगातार करीबी नजर रखती है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'रोहित-द्रविड़ के दौर में नहीं मिला सपोर्ट', कार्तिक बोले- जडेजा के बाद कुलदीप यादव ही हैं असली मैच विनर

Murali Kartik backs Kuldeep yadav: श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने कहा है कि रविंद्र जडेजा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम को कुलदीप यादव को निरंतरता और स्पष्ट भूमिका देने की सख्त जरूरत है. कार्तिक का मानना है कि रोहित-द्रविड़ के दौर में कुलदीप को उचित समर्थन नहीं मिला, जबकि वह बड़े मैच विनर हैं. उन्होंने स्पिन विभाग के इस बदलाव के दौर में कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके देने की वकालत की. Wed, 12 Aug 2026 20:45:03 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Imran Khan Death : इमरान खान की मौत की अफवाह का सच क्या है ? | Pakistan News | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers