Responsive Scrollable Menu

रोज के पराठे-पोहे से हो गए बोर तो बनाएं राजस्थानी ढोकला कढ़ी, लौकी और आटे से तैयार होगा बाटी जैसा ढोकला, जानिए तरीका

Dhokla Kadhi Recipe: राजस्थानी ढोकला कढ़ी आम ढोकले से काफी अलग और स्वादिष्ट डिश है. इसमें गेहूं के आटे, बेसन और कद्दूकस की हुई लौकी से बाटी जैसे ढोकले तैयार किए जाते हैं. ढोकलों के बीच छोटा छेद करने से भाप अंदर तक पहुंचती है और वे अच्छी तरह पकते हैं. तैयार ढोकलों को देसी घी और गरमा-गरम खट्टी-चटपटी कढ़ी के साथ परोसा जाता है. सौंफ, अजवाइन और कुटा धनिया इसके देसी स्वाद को और बढ़ा देते हैं. लंच या डिनर में कुछ अलग ट्राई करना हो तो यह राजस्थानी डिश अच्छा विकल्प हो सकती है.

Continue reading on the app

भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यह मुकाबला शनिवार से गॉल में शुरू होगा। धनंजय डी सिल्वा टीम के कप्तान होंगे, जबकि कमिंडू मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम श्रीलंका की टीम में धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कमिंडू मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांडीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनूषा और निरोशन डिकवेला शामिल हैं। डिकवेला की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है। डिकवेला ने श्रीलंका के लिए अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले के बाद से वे टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान। ----------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मॉरिस बोले- IPL फ्रेंचाइजियों ने SA20 को ग्लोबल पहचान दिलाई साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 के पांचवें सीजन से पहले पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने लीग, खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों को लेकर बातें कीं। मीडिया डे पर मॉरिस ने कहा कि IPL फ्रेंचाइजियों के निवेश ने SA20 को आर्थिक मजबूती देने के साथ ग्लोबल पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

'रोहित-द्रविड़ के दौर में नहीं मिला सपोर्ट', कार्तिक बोले- जडेजा के बाद कुलदीप यादव ही हैं असली मैच विनर

Murali Kartik backs Kuldeep yadav: श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने कहा है कि रविंद्र जडेजा अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, ऐसे में भारतीय टेस्ट टीम को कुलदीप यादव को निरंतरता और स्पष्ट भूमिका देने की सख्त जरूरत है. कार्तिक का मानना है कि रोहित-द्रविड़ के दौर में कुलदीप को उचित समर्थन नहीं मिला, जबकि वह बड़े मैच विनर हैं. उन्होंने स्पिन विभाग के इस बदलाव के दौर में कुलदीप को टेस्ट क्रिकेट में लगातार मौके देने की वकालत की. Wed, 12 Aug 2026 20:45:03 +0530

  Videos
See all

FCRA Bill Row: अजय आलोक का सोमनाथ भारती पर तीखा पलटवार | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:15:04+00:00

Imran Khan Death : इमरान खान की मौत की अफवाह का सच क्या है ? | Pakistan News | Asim Munir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T15:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers