Pamela Serena: Lock Upp 2 के कंटेस्टेंट्स की Bigg Boss एंट्री पर ब्रेक? पामेला सेरेना का खुलासा; बताया क्यों करना होगा इंतजार
Pamela Serena: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी चर्चा है। शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएंगे, इसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच ‘लॉक अप 2’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी सवाल उठ रहे थे कि क्या शो खत्म होने के तुरंत बाद इनमें से कुछ चेहरे ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री कर सकते हैं। अब ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट पामेला सेरेना ने इस मामले पर बड़ा अपडेट दिया है।
कुछ महीने रियलिटी शो से रहना होगा दूर
पामेला ने एक इंटरव्यू में बताया कि ‘लॉक अप 2’ में शामिल कंटेस्टेंट्स फिलहाल किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि उन्हें और बाकी कंटेस्टेंट्स को दूसरे शोज के ऑफर जरूर मिल रहे हैं, लेकिन कुछ समय तक उन्हें रियलिटी टीवी से दूरी बनाए रखनी होगी।
पामेला ने कहा, “कुछ महीनों तक हम कोई और रियलिटी टीवी शो नहीं कर सकते। लेकिन हमें ऑफर मिले हैं। बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं।” उनके इस बयान से फिलहाल ‘लॉक अप 2’ के सितारों के ‘बिग बॉस 20’ में तुरंत पहुंचने की उम्मीदों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
Bigg Boss 20 का ऑफर मिला?
पामेला से जब सीधे पूछा गया कि क्या उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ का ऑफर मिला है, तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “मैं आपको नहीं बता सकती।” यानी पामेला को शो का ऑफर मिला है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि, उनके बयान ने बिग बॉस की कंटेस्टेंट लिस्ट को लेकर चल रही चर्चाओं को जरूर बढ़ा दिया है।
भारत में काम करती रहेंगी पामेला
पामेला ने यह भी बताया कि वह आने वाले दिनों में काम के सिलसिले में भारत आती-जाती रहेंगी। वह फिलहाल भारत में हैं और कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।उन्होंने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए वापस दुबई जाएंगी और फिर भारत लौटेंगी। इससे साफ है कि आने वाले समय में पामेला के कई नए प्रोजेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
6 सितंबर से शुरू होगा Bigg Boss 20
सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है। शो को JioHotstar और Colors पर देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़े- ‘किसी और से शादी कर लो...’ हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात? बोलीं- ‘यही प्यार की परीक्षा थी’
अमित शाह बोले मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, लेकिन विपक्ष सुनना नहीं चाहता, जनता तय कर कौन भाग रहा
पिछली 20 जुलाई से अमित शाह से जवाब मांग रहे विपक्ष को उन्होंने जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ लेकिन विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता अब जनता तय करे कौन भाग रहा है।
अमित शाह ने कहा मैं आज भी कहता हूँ वे 3 बजे तक स्पीकर को पत्र दें दें, आज 3 बजे से कल 3 बजे तक सभी प्रकार की चर्चा के लिए हम तैयार हैं मैं सदन में ही बैठूँगा, सबको सुनूंगा और सब बातों का जवाब दूंगा सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है लें मैं वो भी चर्चा करूँगा कि विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है।
सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष सदन चलने दे
उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर बात पर चर्चा के लिए तैयार है बस विपक्ष संसद चलने दे, मैं विपक्ष को मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूँ आप एक पत्र लिखकर लोकसभा स्पीकर को दे दीजिये संसद में चर्चा करने के नियम बने हैं मैं जवाब दूंगा, कोई कहता है बयान दे दो तो इतने गंभीर मसले पर ऐसे चर्चा नहीं होती।
विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से मांग रहा है जवाब
आपको बता दें राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष लगातार अमित शाह से दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता पर जवाब मांग रहा है और इसे लेकर संसद नहीं चलने दे रहा, कांग्रेस की मांग है कि अमित शाह सदान में जवाब दें उनकी जवाबदेही बनती है वे सदन से गायब क्यों हैं? राहुल गांधी ने अमित शाह पर डरने के भी आरोप लगाये अब देखना होगा कि अमित शाह के जवाब के बाद क्या राहुल गांधी और विपक्ष उनका जवाब सुनने के लिए तैयार है या नहीं ?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News










/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
