Surya Grahan 2026: चंद घंटे में भयानक सूर्य ग्रहण | Pooja Bhatia | Prediction | Rashifal | N18V
Surya Grahan 2026: चंद घंटे में भयानक सूर्य ग्रहण | Pooja Bhatia | Prediction | Rashifal | N18V #suryagrahan #pregnancy #pregnantwomen #poojabhatia #predictions गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान खास ख्याल रखने की जरूरत है. news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, arvind kejriwal pm residence march, ram mandir donation controversy, income tax amendment bill 2026, uttar pradesh weather, sheikh hasina audio live briefing, meta algorithm scrutiny india, supreme court judges retirement age, social media ban for minors india, imd heavy rainfall alert, pakistan political unrest 2026, meerut kanwariya ground report news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
Ronaldo-Georgina Wedding: 10 साल का प्यार, 5 बच्चे...एक शॉपिंग स्टोर पर मुलाकात से शुरू हुई थी रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी
Ronaldo-Georgina Wedding: फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और जॉर्जिना रोड्रिगेज (Georgina Rodríguez) अब ऑफिशियली शादीशुदा कपल बन चुके हैं। करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद दोनों ने 11 अगस्त 2026 को पुर्तगाल में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। यह रिश्ता सिर्फ ग्लैमर और शोहरत की कहानी नहीं रहा, बल्कि इसमें परिवार, स्ट्रगल, मातृत्व-पितृत्व और एक ऐसी निजी त्रासदी भी शामिल रही, जिसने दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।
मैड्रिड में हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक Gucci स्टोर में काम करती थीं, जबकि रोनाल्डो पहले से ही दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉल सितारों में शामिल थे।
एक सामान्य मुलाकात से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। 2017 में दोनों के रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किए जाने के बाद जॉर्जिना लगातार रोनाल्डो के साथ नजर आने लगीं।
प्यार से आगे बढ़कर बना बड़ा परिवार
रोनाल्डो पहले से ही अपने बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर के पिता थे। इसके बाद उनके जुड़वां बच्चे एवा मारिया और माटेयो भी परिवार का हिस्सा बने। जॉर्जिना ने धीरे-धीरे इस परिवार में अपनी जगह बनाई।
2017 में रोनाल्डो और जॉर्जिना की बेटी अलाना मार्टिना का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों का रिश्ता सिर्फ गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक परिवार की साझा जिम्मेदारियों और जिंदगी में बदल गया।
2022 में झेलना पड़ा जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द
रोनाल्डो और जॉर्जिना की जिंदगी का सबसे कठिन दौर 2022 में आया। जॉर्जिना ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन उनके नवजात बेटे एंजेल की जन्म के कुछ समय बाद मौत हो गई। उनकी बेटी बेला एस्मेराल्डा जीवित रहीं।
बेटे को खोने का यह दर्द दोनों के लिए बेहद मुश्किल था। एक तरफ परिवार अपने नवजात बच्चे के जाने का गम झेल रहा था, वहीं दूसरी ओर उन्हें Bella को लेकर आगे बढ़ना था। इस घटना ने रोनाल्डो और जॉर्जिना के रिश्ते को भी एक बेहद भावनात्मक और कठिन दौर से गुजारा।
जॉर्जिना ने बनाई अपनी अलग पहचान
रोनाल्डो की पार्टनर होने के बावजूद जॉर्जिना ने अपनी पहचान सिर्फ उनके नाम से नहीं बनाई। उन्होंने मॉडलिंग, फैशन, बिजनेस और टेलीविजन के क्षेत्र में भी काम किया।
उनकी जिंदगी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज ने भी उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने परिवार के साथ-साथ अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स को भी लगातार आगे बढ़ाती रही हैं।
अगस्त 2025 में हुई थी सगाई
लंबे समय से रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी को लेकर अटकलें लगाई जाती रही थीं। आखिरकार अगस्त 2025 में दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा कर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
सगाई के करीब एक साल बाद शादी का इंतजार भी खत्म हो गया और 11 अगस्त 2026 को दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बदल दिया।
10 साल की कहानी के बाद बने पति-पत्नी
रोनाल्डो और जॉर्जिना की कहानी को सिर्फ एक सेलिब्रिटी लव स्टोरी कहना शायद अधूरा होगा। 2016 की एक मुलाकात से शुरू हुआ यह रिश्ता करीब 10 वर्षों में एक बड़े परिवार, शानदार करियर, सार्वजनिक जिंदगी और बेहद निजी दुखों से होकर गुजरा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18
Haribhoomi










