सोने-चांदी में फिर आया उछाल! अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले बाजार में बढ़ी हलचल
Gold Rate India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार के सत्र में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली. निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के प्रमुख आंकड़ों पर टिकी हुई है, क्योंकि इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं. इसके अलावा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है.
सोना-चांदी की देखने को मिली मजबूत खरीदरी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर्स पिछले बंद भाव 1,53,765 रुपए की तुलना में 1,182 रुपए की तेजी के साथ 1,54,947 रुपए पर खुला. कारोबार के दौरान यह 0.77 प्रतिशत यानी 1,185 रुपए की बढ़त के साथ 1,54,950 रुपए के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया, जबकि इसका निचला स्तर 1,54,323 रुपए रहा. वहीं, खबर लिखे जाने तक सोना 895 रुपए यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,660 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया. हालांकि, सोना अभी भी अपने इस वर्ष के रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे बना हुआ है। इसके बावजूद हालिया तेजी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है. सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली. एमसीएक्स पर सितंबर डिलीवरी वाला सिल्वर फ्यूचर्स 2,35,659 रुपए के पिछले बंद भाव से 2,314 रुपए की बढ़त के साथ 2,37,973 रुपए पर खुला.
घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया असर
कारोबार के दौरान चांदी ने 1.10 प्रतिशत यानी 2,612 रुपए की बढ़त के साथ 2,38,271 रुपए प्रति किलोग्राम का उच्चतम स्तर और 2,36,500 रुपए का निचला स्तर छुआ. खबर लिखे जाने तक चांदी 1,241 रुपए यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,36,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. हालांकि यह अभी भी अपने वार्षिक रिकॉर्ड स्तर 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम से काफी नीचे है. वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए. कॉमेक्स पर सोना 4,430 डॉलर प्रति औंस पर खुला और बाद में बढ़कर 4,473.50 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव की तुलना में 32.40 डॉलर की बढ़त दर्शाता है. वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 64.87 डॉलर प्रति औंस पर खुली और बाद में 65.90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई. चांदी में लगभग 0.97 डॉलर प्रति औंस की बढ़त दर्ज की गई. वैश्विक बाजारों में कीमती धातुओं की मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दिया.
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेंगे. यदि महंगाई में नरमी के संकेत मिलते हैं, तो फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बदल सकती हैं. हाल ही में अपेक्षा से कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद सितंबर में फेड द्वारा ब्याज दर बढ़ाने की संभावना घटकर 48 प्रतिशत रह गई है. हालांकि फेड अधिकारियों के बीच अभी भी मतभेद बने हुए हैं। शिकागो फेड के अध्यक्ष ऑस्टन गूल्सबी ने कहा है कि महंगाई अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है. सोने और चांदी की दिशा तय करने में कच्चे तेल की कीमतें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. अमेरिका-ईरान तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य में अनिश्चितता और समुद्री जहाजों पर हमलों की घटनाओं ने ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
DISCLAIMER: हेडिंग के और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
Independence Day Celebration Activities: स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे खास कार्यक्रम, इन एक्टिविटीज को शामिल कर मनाएं 15 अगस्त
Independence Day Celebration Activities: हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है. स्कूल और कॉलेजों में इस राष्ट्रीय पर्व को खास बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए दाते हैं. इस दिन स्कूल परिसर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ छात्रों के लिए कई तरह की रचनात्मक और देशभक्ति से जुड़ी एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं. अगर आप इस बार स्वतंत्रता दिवस के सेलिब्रेशन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो स्कूल और कॉलेज में इन स्पेशल एक्टिविटीज का आयोजन करवा सकते हैं.
स्कूलों में 15 अगस्त मनाना क्यों महत्वपूर्ण है?
बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्यों के बारे में सिखाने में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. इसलिए, स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के प्रतीकों, सांस्कृतिक विविधता और लोकतंत्र के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करता है. हालांकि, किताबों में छात्रों को देश की आजादी के बारे में बताया जाता है लेकिन 15 अगस्त जैसे पर्व बच्चों के अंदर देशप्रेम को जगाती है.
ये भी पढ़ें-Independence Day 2026: तिरंगे की थीम पर बनाएं ये 8 स्वादिष्ट डिशेज, हर कोई करेगा तारीफ
स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के लिए आयोजित करें ये एक्टिविटीज
1.ध्वजारोहण समारोह (Flag Hoisting Ceremony)
किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे को सलाम करना आवश्यक होता है. इसलिए, आपको स्कूल परिसर में खुले मैदान में तिरंगा लगवाना चाहिए. सभी छात्रों को एकत्रित कर ध्वजारोहण करना चाहिए. इसके साथ राष्ट्रगान भी गाना चाहिए. शिक्षक छात्रों को तिरंगे के बारे में बता सकते हैं. क्रिएटिव एक्टिविटी के लिए आप बच्चों को अपने हाथ से तिरंगा बनाकर लाने के लिए कह सकते हैं. इन तिरंगों को क्लासरूम और स्कूल में लगाएं. साथ ही तिरंगे से जुड़े निबंध और कविताओं का कॉम्पिटिशन आयोजित कर सकते हैं.
2.भाषण प्रतियोगिता
15 अगस्त के उत्सव को खास और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए स्कूल में भाषण का कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं. इसके लिए आप छात्रों को भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष, स्वतंत्रता दिवस का महत्व, भारत के एक नागरिक के दायित्व और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बारे में भाषण की प्रतियोगिता करवा सकते हैं. इन्हें सार्वजनिक रूप से बोलने पर छात्रों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा और अतीत के बारे में भी पता लगेगा.
3.देशभक्ति से जुड़े नृत्य
स्कूल में देशभक्ति गीतों पर ग्रुप डांस का आयोजन करवा सकते हैं. छात्रों के बीच डांस कॉम्पिटिशन करवाएं जा सकते हैं. ये सामूहिक प्रस्तुतियों का आयोजन करवाने से बच्चों के बीच टीमवर्क, मोटिवेशन और कल्चरल डेवलपमेंट होगी. छात्रों से भारत के अलग-अलग राज्यों से जुड़े नृत्य प्रतियोगिताएं करवा सकते हैं जैसे भरतनाट्यम, ओडिशी और कथक इत्यादि. इसके अलावा, बच्चे बॉलीवुड के ऐसे गाने जो देशभक्ति से जुड़े हैं उन पर भी नृत्स प्रस्तुत कर सकते हैं.
4.फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
स्वतंत्रता दिवस पर आप स्कूल में बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन करवा सकते हैं. बच्चे महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरोजिनी नायडू और डॉ. बी.आर. अंबेडकर जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ड्रेस पहनकर आएंगे. साथ ही बच्चे उस कैरेक्टर का इंट्रोडक्शन भी देंगे.
5.पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटिशन
छात्रों से 15 अगस्त के मौके पर पोस्टर और पेंटिंग बनवा सकते हैं. छात्रों से भारतीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर और स्वच्छ भारत के पोस्टर्स की प्रतियोगिता करवा सकते हैं. सभी छात्रों को सर्टिफिकेट दें और जीतने वाले छात्र को इनाम दें. ऐसा करने से सभी छात्रों में कम्पिट करने की भावना और जीतने की भावना बढ़ेगी.
6.निबंध लेखन प्रतियोगिता
15 अगस्त के कार्यक्रम में छात्रों के बीच essay competition करवा सकते हैं. निबंध लेखन प्रतियोगिता से बच्चों देश के इतिहास के बारे में पता लगेगा. उनकी लिखने की कला में विकास होगा. बच्चों को ऐसे टॉपिक्स दें- मेरा सपनों का भारत, स्वतंत्रता का महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और भारत अपनी स्वतंत्रता के बाद से. स्कूल मैगेजिन्स में इस निबंध को प्रिंट करवाएं ताकि वह दिन यादगार बन जाएं.
7.वृक्षारोपण अभियान
स्कूल और कॉलेज में आप 15 अगस्त के मौके पर वृक्षारोपण अभियान चला सकते हैं. इससे बच्चे साथ मिलकर काम करेंगे, उन्हें प्रकृति से जुड़ने का मौका मिलेगा. साथ ही पेड़ क्यों जरूरी है यह भी जान पाएंगे. स्कूलों में वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस और पर्यावरण जागरूकता को आपस में जोड़ा जा सकता है. ऐसा करने से छात्रों को यह सिखने को मिलेगा कि पर्यावरण की रक्षा करना भी जिम्मेदार नागरिकता का काम है.
ये भी पढ़ें- Independence Day 2026: 15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं 2 नाइट 3 डेज का टूर, दिल्ली-NCR के पास घूम आएं ये 5 जगहें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










