इंतजार खत्म! श्रीलंका के स्क्वाड का हुआ ऐलान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से 2 बड़े खिलाड़ी बाहर, 3 नए चेहरों को मिला मौका
Sri Lanka squad : भारत के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने अपना स्क्वाड अनाउंस कर दिया है. श्रीलंका क्रिकेट टीम से पथुम निसांका और कुसल मेंडिल बाहर हो गए हैं. इस टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को मिली है, जो शुभमन गिल की सेना के साथ 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक लड़ते हुए नजर आएगी.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशर नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुश्का.
????BREAKING
— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) August 12, 2026
Sri Lanka squad for the Galle Test:
Dhananjaya de Silva (c), Lahiru Udara, Nishan Madushka, Kamindu Mendis (vc), Dinesh Chandimal, Pasindu Sooriyabandara, Sonal Dinusha, Niroshan Dickwella (wk), Ramesh Mendis, Prabath Jayasuriya, Keshara Nuwantha, Milan Rathnayake,…
इन खिलाड़ियों को स्क्वाड में मिला मौका
श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्क्वाड में 54 टेस्ट खेल चुके निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है. इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला साल 2023 में खेला था. उन्होंने टीम में विकेटकीपर कुसल मेंडिस को रिप्लेस किया है. इसके साथ ही टीम में असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है, जो श्रीलंका क्रिकेट टीम के पेस-बॉलिंग अटैक को लीड करेंगी, जिसमें लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो को भी शामिल किया गया है.
इस टीम की कप्तानी धनंजय डी सिल्वा को मिली है. उनके साथ बैटिंग लाइन-अप में कामिंडू मेंडिस, दिनेश चांदीमल और लाहिरू उदारा शामिल होंगे. वहीं पथुम निसांका की जगह पर टीम में निशान मदुश्का को टॉप-ऑर्डर बैटर के तौर पर शामिल किया गया है. इस बार श्रीलंका के स्क्वाड का ऐलान होने में इस लिए देरी हुई क्योंकि बोर्ड और चयनकर्ता मेंडिस और निसांका के फिटनेस पर अपडेट आने का इंतजार कर रहा था.
ये भी पढ़ें : जगह एक दावेदार दो! श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में किसको मिलेगा चांस, सरफराज या ध्रुव कौन खेलेगा मैच?
बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा वरदान, एविक्शन के बाद भी बने रहेंगे शो में, जानिए कैसे?
Bigg Boss 20 New Promo: बिग बॉस 20 को लेकर इन दिनों जबरदस्त बज बना हुआ है. शो कुछ ही दिनों बाद रिलीज होने वाला है. इस बीच शो के मेकर्स ने दो प्रोमो जारी किए हैं. जिसमें कई बड़े ट्विस्ट सामने आए. हाल ही में सामने आए प्रोमो में देखने के मिला कि बिग बॉस 20 के हर कंटेस्टेंट को दो जीवन दान मिलेंगे. सलमान खान प्रोमो में कहते हुए नजर आए कि बिग बॉस हर कंटेस्टेंट को एक्स्ट्रा जीवन दान देगा. यानी जो कंटेस्टेंट का एविक्शन हो जाएगा तो वह घर से बाहर नहीं होएगा उसे एक और मौका मिलेगा.
क्या देखने को मिला प्रोमो में
बिग बॉस 20 का दूसरा प्रोमो का काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है. जिसमें दो सलमान खान काले घोड़े के साथ नजर आए. वहीं, एक बड़े से अखाड़े में दो लोग लड़ते हुए नजर आए. जब दोनों लड़ाई के दौरान जमीन पर चित हो जाते हैं तो समलान शानदार एंट्री करते हुए दोनों को एक्स्ट्रा जीवनदान देते हैं. सलमान प्रोमो में कहते है,'तथास-टू'. आगे वह कहते हैं, 'इस बार बिग बॉस घर के सभी सदस्यों को एक नहीं दो-दो चांस दे रहे हैं. इसलिए ऐसा कोई चांस नहीं है कि वे सेफ खेलेंगे. बिग बॉस में इस बार मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान का वरदान'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









