Responsive Scrollable Menu

Raksha Bandhan 2026: अगर शुभ मुहूर्त में न बांध पाएं भाई को राखी, करें ये काम… नहीं लगेगा कोई दोष!

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और आपसी विश्वास का प्रतीक माना जाता है. लेकिन अगर किसी वजह से बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को राखी नहीं बांध पाएं तो ये आसान उपाय कर सकती हैं.

Continue reading on the app

राहुल गांधी बोले हमें अमित शाह का भाषण नहीं सुनना, जवाब चाहिए किसने विद्यार्थियों पर गोली चलाने का आदेश दिया

संसद का मानसून सत्र ख़त्म होने वाला है 20 जुलाई 2026 से शुरू हुआ ये सत्र कल 13 अगस्त को समाप्त हो जायेगा लेकिन पूरा सत्र शोर शराबे और विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया, केवल एंटी पेपर लीक बिल चर्चा के बाद पास हुआ जबकि अधिकांश बिल बिना चर्चा के पास हो गए, विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा है कि दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर गोलियां किसने चलाई इसका जवाब गृह मंत्री दें, विपक्ष उनका इस्तीफा भी मांग रहा है लेकिन अमित शाह सदन में नहीं आ रहे, आज फिर सदन में गतिरोध हुआ, राहुल गांधी ने कहा हमें जवाब चाहिए किसने गोली चलाने का आदेश दिया ?

संसद में आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा, राम मंदिर दान चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ लामबंद होकर विपक्ष मानसून सत्र में सरकार पर हमलावर है, 20 जुलाई को सत्र शुरू हुआ और उसी दिन संसद घेराव के दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, पैलेट गन चलाई, राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पूरा विपक्ष इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बता रहा है और उनका जवाब और इस्तीफा मांग रहा है

उधर अखिलेश यादव डिंपल यादव राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वो भी इसपर प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे हैं , खास बात ये है कि सभी विपक्षी दल दोनों मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार से सवाल कर रहे हैं, इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होनी थी, FCRA जैसा महत्वपूर्ण बिल भी इसमें शामिल था लेकिन पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया, विपक्ष का साफ़ कहना है कि विद्यार्थियों के साथ बर्बरता और राम मंदिर दान चोरी से बड़ा कोई मुद्दा इस समय नहीं है सरकार को जवाब देना होगा।

संसद के दोनों सदनों में आज भी बना रहा गतिरोध 

हालाँकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन को बताया कि सरकार दोनों मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कई बार आसंदी से कहा कि शोर शराबे में समय ख़राब न करें चर्चा करें लेकिन राहुल गांधी सहित कांग्रेस के दो टूक कहा है जब तक अमित शाह जवाब नहीं देते और पीएम मोदी माफ़ी नही मांगते सदन नहीं चलें देंगे , आज भी ऐसा ही हुआ आज भी लोकसभा राज्यसभा की कार्यवाही में विपक्ष ने गतिरोध बनाये रखा जिसके चलते कार्यवाही स्थगित हो गई।

राहुल गांधी बोले गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना होगा 

मीडिया ने जब राहुल गांधी से से सवाल किया कि सरकार का कहना है वो जवाब देने के लिए तैयार है तो फिर सदन क्यों नहीं चल रहा क्यों ? राहुल बोले हमें अमित शाह का भाषण सुनने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, हम जवाब चाहते हैं छात्रों पर गोलियाँ किसने चलाई, किसने आदेश दिया किसने लाठीचार्ज पैलेट गन चलाने का आदेश दिया क्योंकि दिल्ली पुलिस, आरएएफ सब गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं यदि अमित शाह ने आदेश दिया तो भी उन्हें इस्तीफा देना होगा और यदि उन्हें नहीं मालूम किसने आदेश दिया तो भी उन्हें इस्तीफा देना होगा।

अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे हवा निकल चुकी है

राहुल गांधी ने कहा अमित शाह में संसद आने की हिम्मत ही नहीं है। वो 20 दिनों से गायब हैं। अपने चैंबर में बैठे रहते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते। उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां चलती हैं, घर के आगे हजारों पुलिस वाले खड़े रहते हैं कि कोई बच्चा न आ जाए। सच ये है कि अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे हवा निकल चुकी है। अब जबरन उसमें हवा भरने की कोशिश की जा रही है।

सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 

सवाल जवाब के दौरान राहुल गांधी उस समय मीडिया पर भड़क गए जब एक पत्रकार ने अमित शाह का नाम लेकर  एक सवाल पूछना चाहा, राहुल बोले आप मुझे  टोक कर रहे हैं क्या आप उन्हें कभी टोकते हैं? हमें 24 घंटे करते हैं मगर उन्हें कभी नहीं करते, उनमें क्या स्पेशल है जो पूरा मीडिया चुप कर  चूहे जैसा खड़ा हो जाता है जब पूरे देश के स्टूडेंट्स नहीं डर रहे तो मीडिया को भी उनसे नहीं डरना चाहिए, राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी आज मीडिया पर भड़क गई एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा  जब सरकार छात्रों पर लाठी चलवाती हो, पेलेट गन और बिहार में AK-47 चलवाती हो, क्या इसके लिए सरकार जवाबदेह नहीं है? क्या मीडिया की तरह हम भी चुप बैठ जाएं।

 

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam की दमदार वापसी, ICC Test रैंकिंग के टॉप 10 में फिर शामिल

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आज़म दो साल बाद ICC मेन्स टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में टॉप 10 में वापस आ गए हैं। पोर्ट ऑफ़ स्पेन में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ उनकी टीम की आठ विकेट से जीत ने दो मैचों की ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज़ को ड्रॉ कराने में मदद की। 31 साल के बाबर ने 88 और नाबाद 24 रन बनाए, जिससे वे रैंकिंग में पाँच पायदान ऊपर चढ़कर 10वें स्थान पर पहुँच गए। ICC की मीडिया रिलीज़ के अनुसार, वे लगातार पाँच साल तक टॉप 10 में रहने के बाद सितंबर 2024 में इससे बाहर हो गए थे।
 

इसे भी पढ़ें: WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?


बाबर ने दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ के दौरान अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल की थी। अब्दुल्ला शफीक, जिन्हें 160 और 24 रन की नाबाद पारियों के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया था, 25 स्थान ऊपर चढ़कर 32वें नंबर पर पहुँच गए हैं। इस दौरान उन्होंने मार्नस लाबुशेन, केएल राहुल और अपने साथी खिलाड़ियों सलमान आगा और शान मसूद जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग भी बल्लेबाजों की सूची में ऊपर चढ़ने वाले एक और खिलाड़ी हैं। पीठ की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी न कर पाने के बावजूद, वे 73वें स्थान से संयुक्त रूप से 69वें स्थान पर पहुँच गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 50 गेंदों पर 46 रन बनाए थे। ICC की मीडिया रिलीज़ के अनुसार, बॉलिंग रैंकिंग में वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ शमार जोसेफ़ मैच में तीन विकेट लेने के बाद एक पायदान ऊपर चढ़कर 19वें स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के ऑफ़-स्पिनर साजिद खान (पाँच पायदान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर), नई गेंद से बॉलिंग करने वाले मोहम्मद अली (आठ पायदान ऊपर चढ़कर 85वें स्थान पर) और बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान (58 पायदान ऊपर चढ़कर 97वें स्थान पर) भी रैंकिंग में ऊपर आए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Ajinkya Rahane Test Debut as Commentator: मैदान के बाद अब Commentary Box में दिखेगा भारतीय दिग्गज का जलवा


ICC मेन्स ODI बैटिंग रैंकिंग में, अफ़गानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ आयरलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के दूसरे और तीसरे मैच में क्रमशः 32 और 71 रन बनाने के बाद तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुँच गए हैं। डंडी में हुई ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 सीरीज़ में अपने प्रदर्शन के बाद ओमान के हम्माद मिर्ज़ा (दो पायदान ऊपर चढ़कर 85वें स्थान पर) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राहुल चोपड़ा (37 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 97वें स्थान पर) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 12 Aug 2026 17:25:10 +0530

  Videos
See all

सावन में हिन्दुओं को जहर परोसने का षड़यंत्र,,150 किलो जहरीला मावा बरामद! Sambhal News | Food Scam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T12:15:39+00:00

Amit Shah Vs Abhijeet Dipke: 'अमित शाह माफी मांगें..', दीपके क्या बोलने लगे ? #shorts #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T12:16:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers