Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार बने 'हैवान', सैफ अली खान के किरदार ने बढ़ाया सस्पेंस, टीजर ने मचाई हलचल
Haiwaan Teaser: बॉलीवुड के दो दमदार कलाकार अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ का टीजर बुधवार (12 अगस्त) को रिलीज हो गया है। कुछ ही सेकंड के इस टीजर में डार्क और रहस्यमयी कहानी दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।
टीजर में दिखी रहस्य और डर की झलक
‘हैवान’ के टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान दोनों के चेहरों को पूरी तरह सामने नहीं लाया गया है। ऐसे में उनके किरदारों को लेकर सस्पेंस बरकरार रहता है।
टीजर से हिंट मिलती है कि सैफ अली खान फिल्म में एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो देख नहीं सकता। वहीं अक्षय कुमार का किरदार बेहद खतरनाक और डरावना नजर आता है। कहानी में दोनों के बीच होने वाली टक्कर फिल्म की सबसे बड़ी दिलचस्पी बनती दिखाई दे रही है। टीजर में अक्षय का किरदार किसी सामान्य विलेन से कहीं ज्यादा खतरनाक अंदाज में दिखाई देता है।
18 साल बाद फिर साथ आए अक्षय और सैफ
‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। दोनों कलाकार इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
इस वजह से दोनों की जोड़ी को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस के बीच खासा उत्साह है। हालांकि इस बार उनका अंदाज पहले से काफी अलग और गंभीर नजर आ रहा है।
फिल्म की अन्य स्टारकास्ट
प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा श्रीया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और जिस्शु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल का कैमियो भी है, जिसे फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में गिना जा रहा है।
‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'4 साल से उस पते पर नहीं रह रहे थे प्रकाश राज', 'वोटर शिफ्ट' दावे पर EC का जवाब
16 जुलाई को जब मतदाता सूची का डेटा फ्रीज किया गया, तब प्रकाश राज का नाम शांतिनगर विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर 1, सीरियल नंबर 970 पर दर्ज था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan









