Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म हैवान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। टीजर में फिल्म की कहानी के रहस्य, खतरे और सस्पेंस की झलक जरूर देखने को मिलती है। टीजर की सबसे खास बात यह है कि इसमें सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार का किरदार रहस्य को और बढ़ाता है।
टीजर में दिखा रहस्य और सस्पेंस
हैवान के टीजर में अंधेरा माहौल, परछाइयां और किरदारों की छोटी-छोटी झलकियां दिखाई गई हैं। मेकर्स ने जानबूझकर कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दिखाई है। इसी वजह से टीजर देखने के बाद फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। टीजर में एक सवाल खास तौर पर ध्यान खींचता है- 'हीरो या हैवान?'
इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ Mirzapur The Movie का दमदार Trailer, 4 सितंबर को सिनेमाघरों में मचने वाला है गदर
सैफ बने नेत्रहीन व्यक्ति
सैफ अली खान टीजर में एक नेत्रहीन व्यक्ति के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। वह हाथ में छड़ी लेकर चलते नजर आते हैं। वहीं अक्षय कुमार उनके किरदार पर नजर रखते हुए दिखाई देते हैं। एक सीन में अक्षय को सैफ के बेहद करीब से उन्हें देखते हुए दिखाया गया है। दोनों के बीच क्या रिश्ता है और उनके बीच टकराव क्यों है, इसका जवाब अभी सामने नहीं आया है।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को एक ऐसे थ्रिलर के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसमें रहस्य, खतरा और इंसान के अंदर छिपी हैवानियत देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: मेरी नालायक औलाद... Samay Raina ने हनी सिंह का नाम लेकर Badshah को किया रोस्ट, Yo Yo का भी आया जवाब
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हैवान सिनेमाघरों में 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। टीजर के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म के ट्रेलर और अक्षय-सैफ के किरदारों के बीच छिपे रहस्य पर है।
दुनिया का वो देश, जहां बदसूरत होना है पाप! खुद मां-बाप बार-बार करवाते हैं बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी
वैसे तो दुनिया का हर शख्स ही खूबसूरत दिखना चाहता है. भारत में लोग इसके लिए कई तरह के क्रीम्स यूज करते हैं. घरेलू नुस्खे भी आजमाए जाते हैं. लेकिन साउथ कोरिया एक ऐसा देश है, जहां आधी से अधिक जनसंख्या प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी है. यहां खूबसूरत दिखने बहुत जरुरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News18









