Responsive Scrollable Menu

स्पेन में सूर्य ग्रहण का रोमांच, लाखों लोगों ने डाला डेरा

मैड्रिड, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्ण सूर्य ग्रहण ने स्पेन को दुनिया के सबसे बड़े खगोलीय पर्यटन केंद्रों में बदल दिया है। बुधवार को लाखों लोग चंद्रमा की छाया में सूर्य को पूरी तरह गायब होते देखने के लिए स्पेन के उन इलाकों में पहुंच रहे हैं, जहां ग्रहण पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

स्थानीय मीडिया एल पायस के अनुसार, स्पेन में ग्रहण देखने के लिए करीब 60 लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इनमें लगभग 4.6 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटक शामिल हैं। अमेरिका और जापान समेत कई देशों से लोग महीनों पहले होटल और अन्य ठहरने की जगहें बुक कर चुके हैं।

नासा के अनुसार स्पेन में यह घटना एक सदी से अधिक समय बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दे रही है। ग्रहण का मार्ग स्पेन के उत्तरी हिस्से से होते हुए भूमध्यसागरीय क्षेत्र और बेलिएरिक द्वीपों तक जाता है।

खगोल प्रेमियों के लिए यह केवल एक सामान्य पर्यटन यात्रा नहीं है। कई लोगों ने साफ आसमान वाले स्थान तक पहुंचने के लिए अपनी यात्रा की पूरी योजना बदल दी है। कहीं ग्रहण देखने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं तो कहीं विमानों से भी इसे देखने की तैयारी हुई है। ग्रहण के चश्मे तक कई जगहों पर बिक चुके हैं।

हालांकि इस रोमांच के बीच स्पेन के सामने एक बड़ी चुनौती भी है जंगलों में आग का खतरा। देश इस समय गर्मी और बेहद शुष्क परिस्थितियों से जूझ रहा है। कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है और पहले से ही कई जगह जंगलों में आग लगी हुई है।

स्पेनिश पुलिस विभाग के अनुसार, इसी वजह से अधिकारियों ने लगभग 660 आधिकारिक ग्रहण देखने वाले स्थान निर्धारित किए हैं और बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती की गई है ताकि भीड़, यातायात और आग के जोखिम को नियंत्रित किया जा सके।

इस खगोलीय घटना का कुल रोमांच कुछ मिनटों का ही होगा, लेकिन इसके लिए लोगों की महीनों की तैयारी और हजारों किलोमीटर की यात्रा इसे अपने आप में एक यादगार वैश्विक आयोजन बना रही है।

स्पने में सूर्य ग्रहण शाम करीब 7:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगना शुरू होगा। पूर्ण अंधकार की स्थिति रात 8:26 बजे से 8:33 बजे के बीच, सूर्यास्त से ठीक पहले, कुछ मिनटों के लिए दिखाई देगी। नासा के अनुसार पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस, अटलांटिक महासागर, स्पेन और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से से होकर गुजरेगा।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नाम आया सामने! कौन बनेगा CSK का नया कोच, भारत के इन 2 दिग्गजों में से किसकी लगेगी लॉटरी

CSK New Coach : चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. इसके बाद उनकी टीम के लंबे समय से कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग ने टीम के कोचिंग पद से इस्तीफा दे दिया. अब वो इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच बन चुके हैं. स्टीफन फ्लेमिंग के चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग छोड़ने के बाद भी उनका पद खाली हो गया है. अब CSK में हेड कोच का पद पूरी तरह से खाली है, उनकी जगह पर टीम का हेड कोच कौन बनेगा. इसके बारे में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच कौन बनेगा. इसके बारे में फैसला तब किया जाएगा. एमएस धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से चर्चा के बाद सीएसके मैनेजमेंट बात करेगा. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के नए कोच का ऐलान किया जाएगा. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने चेन्नई सुपर के हेड कोच के पद के लिए 2 नाम सजेस्ट किए हैं. 

कौन बनेगा CSK का नया कोच?

आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स का नया कोच बनने के लिए प्रबल दावेदार रविचंद्रन अश्विन को बताया है. इसके अलावा आकाश ने सीएसके के नए कोच के लिए सुरेश रैना का नाम चुना है. रैना और अश्विन दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को ट्रॉफी दिलाने में अहम योगदान दिया है. इन दोनों को कोच बनाने के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

अश्विन को लेकर आकाश ने बोली बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'रविचंद्रन अश्विन के पास टैक्टिकल दिमाग है और वे खेल के बारे में बहुत अच्छी तरह सोचते हैं. तो आपको रविचंद्रन अश्विन से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है. मुझे नहीं पता कि उन्हें कोचिंग में कितनी दिलचस्पी है. वे एक कोचिंग एकेडमी चलाते हैं. वे टैक्टिकली बहुत शानदार हैं, अगर कोचिंग की काबिलियत को न देखा जाए, तो उनका चेन्नई कनेक्शन भी है'. 

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'उन्हें टीम मैनेज करना भी पसंद है. वो अभी TNPL टीम के मैनेजर हैं. वो क्यों नहीं? वो लंबे समय का इन्वेस्टमेंट हो सकते हैं. जब आप इंडियंस को देखते हैं, तो वो शायद थोड़ी हाई-प्रोफाइल टीम की ओर जाना चाहेंगे. उन्होंने धोनी के साथ बहुत खेला है. वो रुतुराज को बहुत मानते हैं. वो उन्हें बहुत पसंद करते हैं और मुझे लगता है कि दोनों की भावनाएं एक जैसी होंगी. तो रविचंद्रन अश्विन क्यों नहीं?

आकाश ने सुरेश रैना को लेकर बोली बड़ी बात

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, 'इस बारे में बात हो रही थी कि क्या चिन्ना थाला (सुरेश रैना) बैटिंग कोच बन सकते हैं या उन्हें मेंटर का रोल मिल सकता है. सुरेश रैना क्यों नहीं? अगर आप सोच रहे हैं कि न तो अश्विन और न ही रैना के पास कोचिंग का अनुभव है, तो आशीष नेहरा और जहीर खान के पास भी नहीं था लेकिन उन्होंने भी अच्छा काम किया'.

इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने हेमंग बदानी को भी चेन्नई सुपर किंग्स के कोच के तौर पर सजेस्ट किया है. उनके बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, 'वो चेन्नई से हैं. वो दिल्ली के कोच रह चुके हैं. मुझे लगता है कि दिल्ली अब उन्हें रिलीज कर देगी. दादा (सौरव गांगुली) वहां आएंगे. मुझे लगता है कि हेमंग बदानी वहीं से अलविदा कहेंगे, जब तक कि यह पहले ही न हो गया हो. चेन्नई क्यों नहीं? वह एक देसी व्यक्ति है'.

ये भी पढ़ें : करियर खत्म! क्या इन 3 बल्लेबाजों की टीम इंडिया में फिर कभी हो पाएगी वापसी, 2 ने तो भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Continue reading on the app

  Sports

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की सलाह दी है। उनको उम्मीद है कि टीम कम से कम से टॉप-4 में आएगी। Wed, 12 Aug 2026 23:06:27 +0530

  Videos
See all

Lucknow Sex Racket News: उज्बेकिस्तान की ‘लोला’ गिरफ्तार! सरगना पर पुलिस का शिकंजा | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T20:30:06+00:00

Total solar eclipse seen behind observatory in Spain. #TotalEclipse #SolarEclipse #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T20:30:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers