NEET UG Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक में बड़ा एक्शन, RCC फाउंडर 9 दिन की CBI कस्टडी में, NTA प्रमुख भी तलब
NEET UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच अब और तेज हो गई है. महाराष्ट्र के बड़े कोचिंग नेटवर्क रेनूकई (Renukai Career Centre,RCC) के फाउंडर शिवराज मोटेगांवकर को कोर्ट ने 9 दिन की CBI कस्टडी में भेज दिया है. CBI का कहना है कि मामला अभी शुरुआती और बेहद अहम चरण में है और कई बड़े नामों तक पहुंचना बाकी है. इसी बीच संसद की समिति ने NTA प्रमुख को भी तलब कर लिया है, जबकि जयपुर से मेडिकल छात्राओं के गायब होने और पुणे की लेक्चरर मनीषा मंधारे के सस्पेंड होने के बाद केस ने नया मोड़ ले लिया है.आइए जानते हैं कि नीट पेपर लीक मामले में अब तक क्या क्या हुआ और लेटेस्ट अपडेट क्या है?
खाटूश्याम नगरी में बदलाव! अब पांचों निजी बस स्टैंड होंगे एक जगह, PPP मोड पर बनेगा हाईटेक आधुनिक बस टर्मिनल
Khatu Shyam Bus Terminal: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में जल्द ही परिवहन व्यवस्था को आधुनिक रूप दिया जाएगा. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन ने पांच निजी बस स्टैंड को एक जगह शिफ्ट करने की योजना बनाई है. यह आधुनिक बस टर्मिनल PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. नई व्यवस्था के तहत शहर में ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था को कम करने के लिए स्लीपर बसों को खाटूश्यामजी नगर क्षेत्र के बाहर ही रोका जाएगा. इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने के साथ सुरक्षा और यातायात प्रबंधन भी बेहतर होगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






