Responsive Scrollable Menu

सोना ₹158 बढ़कर ₹1.53 लाख पर पहुंचा:12 दिन में ₹10 हजार महंगा हुआ, चांदी ₹2.35 लाख किलो बिक रही

सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 12 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 158 रुपए बढ़कर 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत 46 रुपए बढ़कर 2.35 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस महीने यानी अगस्त में सिर्फ 12 दिन में ही सोना 10 हजार और चांदी 16 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 20 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 5 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.35 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोना इस साल 1.60 लाख तक जा सकता है कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोने-चांदी के दाम अपने हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। ऐसे में निवेशक इसमें निवेश कर रहे हैं, हालांकि इनमें एकमुश्त निवेश करने से बचना चाहिए। अजय केडिया के अनुसार साल के आखिर तक सोना एक बार फिर 1.60 लाख और चांदी 2.80 लाख रुपए तक जा सकती है। सोने-चांदी में ETF के जरिए कर सकते हैं निवेश एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने और चांदी के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETF या सिल्वर ETF की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना या चांदी नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने-चांदी के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें 500 रुपए से भी कम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही ETF को बेचा जाता है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

दमोह के ग्रामीण इलाके में टाइगर का मूवमेंट, स्थगित किया गया प्रसिद्ध मेला

दमोह के प्रसिद्ध पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। जिले के मडियादो ग्रामीण इलाके में बाघ की हलचल देखने को मिली है। इस वजह से जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं यहां आयोजित हीने वाले एक मेले को भी स्थगित कर दिया गया है।

वन विभाग और प्रशासन की ओर से अनाउंसमेंट कर लोगों को बाघ के मूवमेंट की जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने बाघ के नजर आने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है। इस सूचना के चलते ग्रामीण भी परेशान हैं।

दमोह में टाइगर का मूवमेंट

दमोह में टाइगर का ये मूवमेंट भरका वन चौकी के तहत आने वाले झाड़ू धाम बाबा के आसपास देखने को मिला है। वनकर्मियों ने ही यहां टाइगर को देखा और इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। बफर जोन में टाइगर की हलचल के बाद लोगों से अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। बता दें कि टाइगर रिजर्व में बफर जोन वो इलाका होता है, जो मुख्य कोर जोन के आसपास होता है। ये क्षेत्र बाघ और इंसानों के बीच दूरी बनाकर रखने और बाहरी गतिविधियों से मुख्य जंगल की रक्षा करने के लिए बनाया जाता है।

निरस्त किया गया मेला

बफर जोन में टाइगर के दिखाई देने के बाद झाड़ू बाबा धाम और आसपास का गांव में मुनादी कराई गई है। फॉरेस्ट टीम द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को बाघ के मूवमेंट के बारे में बताया जा रहा है। यह जानकारी भी दी जा रही है कि यहां आयोजित किया जाने वाला मेला स्थगित कर दिया गया है। लोगों को लगातार सावधान रहने को कहा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Independence Day: खेलों में भी भारत से पीछे पाकिस्तान, आजादी के 79 सालों में मेडल टैली में अव्वल

Independence Day: भारत के बंटवारे के साथ ही पाकिस्तान का भी जन्म हुआ और पिछले 79 सालों से दोनों अलग-अलग पहचान के साथ बने हुए हैं. मगर दोनों देशों ने हर मामले में अलग दिशा चुनी, जो खेलों में भी दिखी. Wed, 12 Aug 2026 23:22:53 +0530

  Videos
See all

India China Border News : भारतीय सीमा में चीन घुस रहा..इसमें फैक्ट कितना है? | Xi Jinping | LAC #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:30:10+00:00

Millions across Europe witness spectacular solar eclipse | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T21:31:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers