Responsive Scrollable Menu

कड़वा जरूर है, लेकिन सेहत का सुपरस्टार है नीम वाला ये पानी, जानिए कैसे मानसून में आपको रखेगा एकदम फिट?

Neem Leaves Water Benefits: बारिश के मौसम में पानी को लेकर थोड़ी सी लापरवाही भी सेहत पर भारी पड़ सकती है. इस दौरान दूषित पानी की वजह से पेट से जुड़ी कई परेशानियां होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में साफ पानी पीने के साथ लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं. इन्हीं में नीम की पत्तियों वाला पानी भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से पारंपरिक तौर पर किया जाता रहा है. आयुष डॉक्टर के मुताबिक नीम में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों की वजह से इसे खास माना जाता है, लेकिन इसे पानी को शुद्ध करने का तरीका समझना सही नहीं है. मानसून में नीम की पत्तियां पानी में डालकर पीने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

VIDEO: गृहमंत्री ने ऑर्डर दिया है तो इस्तीफा दें… अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी का बयान

Rahul Gandhi vs Amit Shah: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर छात्रों पर कार्रवाई का आदेश किसने दिया था? राहुल गांधी ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि अमित शाह संसद में आकर क्या बोलेंगे. असली सवाल यह है कि छात्रों पर कथित तौर पर लाठीचार्ज और गोली चलाने का आदेश किसने दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई गृह मंत्रालय के तहत आने वाली दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जरिए की गई. राहुल गांधी ने सीधे अमित शाह से पूछा कि क्या उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था? राहुल गांधी ने कहा कि अगर ऐसा आदेश दिया गया था तो अमित शाह को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. वहीं, अगर उन्होंने ऐसा आदेश नहीं दिया था, तो भी राहुल गांधी ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की. राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह करीब 20 दिनों तक छात्रों के मुद्दे पर सामने नहीं आए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के घर के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी. राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष अमित शाह का भाषण सुनने के बजाय छात्रों के सवालों का सीधा जवाब चाहता है. उन्होंने मीडिया से भी सवाल किया कि नेताओं से सवाल पूछते समय एक जैसा रवैया क्यों नहीं अपनाया जाता. उन्होंने कहा कि देश के छात्र डरने वाले नहीं हैं और सरकार को भी उनके सवालों का जवाब देना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: WTC का दांव, टीम अपडेट्स और गॉल पिच के बदलते तेवर

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की तैयारी और श्रीलंका के स्क्वाड पर विस्तृत जानकारी. गॉल टेस्ट में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी, जिसमें प्रभात जयसूर्या का प्रदर्शन निर्णायक हो सकता है. Thu, 13 Aug 2026 13:51:46 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest |रांची छात्र प्रदर्शन मामले में 600 लोगों पर FIR | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:45:01+00:00

बारिश आई, सड़क पर तैरने लगी बाइक! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T08:46:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers