Responsive Scrollable Menu

स्यूटा में अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा मोरक्को: स्पेन के विदेश मंत्री

स्यूटा में अवैध प्रवासियों को वापस भेजा जाएगा मोरक्को: स्पेन के विदेश मंत्री

Continue reading on the app

जश्न मनाते हुए टनल में गिरा ब्राजील का फुटबॉल खिलाड़ी:क्लब फुटबॉल में अनोखा वाकया, रेफरी ने ऑफसाइड देकर गोल भी कैंसिल किया

फुटबॉल के मैदान पर खिलाड़ियों को अक्सर अनोखे अंदाज में गोल का जश्न मनाते देखा जाता है, लेकिन ब्राजील में एक फुटबॉलर को यह खुशी इतनी भारी पड़ी कि वह सीधे स्टेडियम के एक खुफिया गड्ढे में जा गिरा। हद तो तब हो गई जब रेफरी ने उस गोल को भी ऑफसाइड करार देकर कैंसिल कर दिया। यह वाकया ब्राजील के फुटबॉल क्लब कोरिटिबा और चापेकोएंसे के बीच खेले गए लीग मैच का है। कोरिटिबा के 29 वर्षीय कप्तान और डिफेंडर जेसी मारान्हाओ ने मैच में एक शानदार हेडर से गोल दागा। अपनी खुशी जाहिर करने के लिए जेसी ने गेंद उठाई, यह बता-ने के लिए कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं उसे अपनी जर्सी के अंदर डाला और जश्न मनाने कॉर्नर फ्लैग की तरफ दौड़ पड़े। फैंस के साथ इस पल को बांटने के लिए उन्होंने विज्ञापन वाले बोर्ड के ऊपर से छलांग लगा दी। लेकिन, कप्तान को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बोर्ड के ठीक पीछे ड्रेसिंग रूम में जाने वाली सीढ़ियों का रास्ता खुला हुआ है और जेसी सीधे उस गहरे गड्ढे में जा गिरे। स्टेडियम का यह ट्रैप डोर अमूमन मैच के दौरान बंद रहता है, लेकिन हाफ-टाइम से ठीक पहले खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए इसे खोल दिया जाता है। इस हादसे में जेसी के टखने में चोट आई। मैच के बाद जेसी ने बताया कि वे गोल अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहते थे। फिर उन्हें याद आया कि इस स्टेडियम में यह उनका पहला गोल है, तो वह फैंस के पास कूद गए। वह बिल्कुल भूल गए थे कि वहां एक खाई जैसी जगह है। उन्होंने कहा कि जब वह कूदे, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे वह सपने में किसी ऊंची बिल्डिंग से नीचे गिर रहे हों। हालांकि जेसी ने कुछ देर और मैच खेला, लेकिन दर्द के कारण उन्हें ब्रेक के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। अच्छी बात यह रही कि उनकी टीम यह मैच 2-1 से जीत गई। दरअसल, ब्राजील के कई फुटबॉल स्टेडियमों में ड्रेसिंग रूम जमीन के नीचे बनाए जाते हैं। ऐतिहासिक रूप से, मैदान के चारों ओर कंक्रीट की खाई या गड्ढे इसलिए बनाए गए थे ताकि दंगे या विवाद की स्थिति में गुस्साए फैंस मैदान पर न घुस सकें। अगर कभी भीड़ बेकाबू होती है, तो खिलाड़ी तुरंत इन सीढ़ियों से होते हुए सुरक्षित अंडरग्राउंड में जा सकते हैं। हाल ही में 2026 वर्ल्ड कप में मैक्सिको के खिलाफ इंग्लैंड की जीत का जश्न मनाते हुए जॉर्डन हेंडरसन भी विज्ञापन बोर्ड से गिर गए थे और उनका हाथ टूट गया था। 12 साल पहले भी ऐसी घटना, दोनों की मदद एक ही गार्ड ने की जेसी कोरिटिबा के पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो इस गड्ढे का शिकार हुए हों। साल 2014 में जोएल नाम के एक स्ट्राइकर भी गोल का जश्न मनाते हुए बिल्कुल इसी तरह गड्ढे में गिर गए थे। हैरानी की बात यह है कि 2014 में जिस सिक्योरिटी गार्ड (स्टुअर्ड) ने जोएल को बाहर निकाला था, उसी गार्ड ने 12 साल बाद जेसी की भी मदद की! कोरिटिबा क्लब ने सोशल मीडिया पर इस घटना का मजाक उड़ाते हुए लिखा - ‘यह हमारी परंपरा है, कोई फैशन नहीं।’

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Amit Shah Vs Rahul Gandhi.. जवाब तैयार, क्या विपक्ष सुनेगा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T22:30:26+00:00

Rajkot लूटकांड में बड़ा खुलासा! | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T22:45:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers