Responsive Scrollable Menu

NPS वालों के लिए बड़ा अपडेट! सरकार ले आई नया नियम, पेंशन के साथ कर्मचारियों को मिलेगा अतिरिक्त पैसा

PFRDA ने NPS सब्सक्राइबर्स के लिए नई RIS (Retirement Income Scheme) लॉन्च की है। अब रिटायरमेंट के बाद लोग अपनी पूरी रकम एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तिमाही या सालाना नियमित भुगतान ले सकेंगे। इससे पेंशन फंड लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और बाजार से जुड़े रिटर्न का फायदा भी मिलता रहेगा।

Continue reading on the app

Facebook-Instagram की पेरेंट कंपनी Meta में फिर Mass Layoff, 8 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी।

दुनिया की बड़ी तकनीकी कंपनियों में एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। इस बार सोशल मीडिया कंपनी मेटा में हजारों कर्मचारियों पर नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा 20 मई से इस साल की पहली बड़ी छंटनी प्रक्रिया शुरू करने जा रही हैं, जिसमें करीब 8 हजार कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह संख्या कंपनी के वैश्विक कर्मचारियों का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा हो सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के भीतर बेचैनी का माहौल बन गया हैं। कई कर्मचारी नौकरी जाने की आशंका के बीच दफ्तर से मुफ्त स्नैक्स, पेय पदार्थ और चार्जर तक इकट्ठा करते नजर आए।

गौरतलब है कि मेटा की पूर्व कर्मचारी एडेल वू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस माहौल का जिक्र किया हैं। उन्होंने लिखा कि अपने आखिरी साल के दौरान उन्होंने कंपनी में चार से पांच बार छंटनी देखी थी, लेकिन इस बार का माहौल बेहद बड़ा और तनावपूर्ण नजर आ रहा है।

एडेल वू के मुताबिक कई कर्मचारी या तो उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें छंटनी पैकेज के साथ बाहर किया जाए या फिर नौकरी बचाने को लेकर भारी तनाव में हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली बड़ी छंटनी से पहले का माहौल किसी “प्रलय” जैसा लग रहा था, जहां लोग रातभर मुफ्त सामान अपने बैग में भर रहे थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार मेटा इससे पहले 2022 और 2023 में भी बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। उस समय कंपनी ने करीब 21 हजार नौकरियां खत्म की थीं और उस दौर को कंपनी ने “कार्यक्षमता का वर्ष” बताया था।

अब कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कार्यप्रणाली की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग का कहना है कि टीमों को जरूरत के हिसाब से छोटा और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई काम कृत्रिम बुद्धिमत्ता की मदद से किए जाएंगे, जिससे कर्मचारियों की जरूरत कम हो सकती हैं।

इसी बीच एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस इंजीनियर ने दावा किया कि वह पिछले लगभग एक साल से मेटा में काम कर रहा हैं और उसने पहले कई बड़ी कंपनियों से नौकरी के प्रस्ताव हासिल किए थे।

हालांकि अब छंटनी की आशंका के बीच उसने दूसरी नौकरियों के लिए आवेदन करना शुरू किया, लेकिन मेटा का नाम बायोडाटा में जोड़ने के बावजूद उसे किसी भी कंपनी से साक्षात्कार का मौका नहीं मिल रहा हैं। इंजीनियर ने बताया कि उसने करीब 250 नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन ज्यादातर जगहों से या तो कोई जवाब नहीं मिला या फिर आवेदन खारिज कर दिया गया है।

उसने बताया कि वह पाइटॉर्च डेवलपर टूलिंग से जुड़े काम में C++ और पाइथन जैसी तकनीकों पर काम करता हैं। साथ ही कंपनी में अब एआई आधारित कोडिंग को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि छंटनी के बावजूद मेटा कर्मचारियों को बड़ा सेवा पैकेज भी दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में प्रभावित कर्मचारियों को 16 सप्ताह के वेतन के बराबर मूल भुगतान, हर साल की सेवा के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान और करीब 18 महीने तक स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

कई कर्मचारियों ने इस पैकेज को “गोल्डन पैराशूट” बताया हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते इस्तेमाल के चलते आने वाले समय में और कंपनियां भी इसी तरह के फैसले ले सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Punjab Kings की लगातार हार का कारण क्या है? जानें एक्सपर्ट्स की राय

IPL 2026 में Punjab Kings लगातार छह मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है. क्या ओवर कॉन्फिडेंस, खराब गेंदबाजी या सोशल मीडिया की एक्टिविटी टीम के डाउनफॉल की वजह बनी? जानें एक्सपर्ट्स का विश्लेषण. #IPL2026 #PunjabKings #CricketNews Mon, 18 May 2026 19:40:23 +0530

  Videos
See all

CM Yogi की बकरीद से पहले सड़क पर नमाज को लेकर सख्त चेतावनी, 'प्यार से नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका..' #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:46:07+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 18 May 2026 : Kerala New CM | West Bengal | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:43:20+00:00

दुनिया की सबसे जरूरी Technology अब भारत में? | Tata-ASML Deal Explained | Semiconductor Race #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:44:01+00:00

Agni-6 Missile | Rashtragarv: भारत का 'अग्निबाण', दुश्मन की अटकी सांस ! | India Vs Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-18T14:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers