Responsive Scrollable Menu

VIDEO: 'मैं तैयार हूं… हर सवाल सुनूंगा, जवाब भी दूंगा!' अमित शाह ने विपक्ष को दे दिया खुला चैलेंज

Amit Shah Statement: संसद में जारी हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने नहीं दे रहा है. अमित शाह ने कहा कि नीट आंदोलन से जुड़े छात्रों के प्रदर्शन समेत सभी मुद्दों पर सरकार चर्चा के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी पहले ही सरकार का रुख साफ कर चुके हैं. अमित शाह ने विपक्ष से कहा कि वह दोपहर 2 बजे तक लोकसभा स्पीकर को पत्र दे. इसके बाद 3 बजे से चर्चा शुरू की जा सकती है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो क्वेश्चन ऑवर भी स्थगित किया जा सकता है. गृह मंत्री ने कहा कि वह खुद सदन में बैठेंगे. विपक्ष के हर सवाल को सुनेंगे और हर सवाल का जवाब देंगे. उनका कहना है कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. शाह ने विपक्ष से सवाल किया कि आखिर वह चर्चा से क्यों भाग रहा है. उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या सिर्फ हंगामा करना है. उन्होंने कहा कि संसद में गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए तय नियम और प्रक्रिया है. सिर्फ बयान देकर ऐसे मामलों को खत्म नहीं किया जा सकता. अमित शाह ने कहा कि सरकार चाहती है कि संसद चले और देश की जनता के सामने हर मुद्दे पर स्थिति साफ हो. उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह पत्र दे और चर्चा शुरू करे.

Continue reading on the app

लोकसभा सीट 543 पर ही रहे, महिलाओं को मिले 33% आरक्षण; CM विजय ने परिसीमन पर साफ किया तमिलनाडु का रुख

Lok Sabha Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश करते हुए केंद्र सरकार से लोकसभा सीटों की कुल संख्या को स्थायी रूप से 543 पर सीमित करने की अपील की. सीएम विजय ने आगामी 2029 के आम चुनावों से ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का जोरदार समर्थन किया और स्पष्ट किया कि इसे वर्तमान 543 सीटों के आधार पर ही लागू किया जाना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

कॉलेज सीनियर पर आया दिल, किसी को तलाकशुदा से हुआ प्यार, इन 7 क्रिकेटरों ने अपने से बड़ी उम्र की हसीनाओं से की शादी

7 Indian cricketers married to older women: भारतीय क्रिकेटरों ने मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ निजी जिंदगी में भी सामाजिक बंदिशों को तोड़ा है. सचिन तेंदुलकर से लेकर जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले तक, कई दिग्गजों ने खुद से कई साल बड़ी हमसफर को चुना. 2 से 10 साल तक के इस ऐज गैप के बावजूद, इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों का रिश्ता बेहद सफल रहा. आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट जगत की उन चर्चित जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने प्यार के आगे उम्र के फासले को बेअसर साबित कर दिया. Wed, 12 Aug 2026 23:15:51 +0530

  Videos
See all

Kangana Ranaut Explosive Interview | Rahul Gandhi, Bollywood और ‘Gen-Z पर कंगना के बेबाक बोल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T22:55:48+00:00

Gwalior में चोरों का आतंक! दफ्तर से 20 लाख उड़ाए | #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T23:00:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers