4.80 करोड़ कांवड़िए छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा:हरिद्वार में श्रद्धालुओं से ज्यादा कचरे के ढेर; महिलाओं के चेंजिंग रूम में पेशाब की बोतलें टांगी
हरिद्वार में 12 दिन की कांवड़ यात्रा के दौरान 4 करोड़ 80 लाख कांवड़िए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा गंगा घाटों पर फैलाकर चले गए। सबसे बुरा हाल मां गंगा के आरती क्षेत्र हरकी पैड़ी का रहा। यहां कमर तक कचरे के बड़े-बड़े ढेर दिखे। महिलाओं के चेंजिंग रूम में बोतलें पेशाब से भरी मिलीं। हालात को देखते हुए 1000 आउटसोर्स कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। हरिद्वार जिला प्रशासन ने 18 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, डाक कांवड़ के दो दिनों में ही पूरे शहर में 1700 मीट्रिक टन कूड़ा फैला। अब इस कूड़े को ज्वालापुर स्थित सराय मे कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट में रिसाइकिल के लिए भेजा जा रहा है, जहां से कूड़ा अलग-अलग करके आगे प्राइवेट कंपनियों को बेचा जाएगा और कुछ के कपड़े बनाए जाएंगे। नगर निगम दिन-रात अभियान चलाकर सफाई में जुटा है। सफाईकर्मियों का समूह सबसे पहले घाटों पर सफाई कर रहा है। कल शाम हुई गंगा आरती से पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र को सबसे पहले साफ किया गया। लेकिन अभी घाटों की स्थिति पहली जैसी नहीं हो पाई है। शिवरात्रि की संध्या बेला में आरती के बाद जब घाट खाली हुए, तब श्रद्धालुओं से ज्यादा कचरे के ढेर दिखे। पिछले साल करीब 4 करोड़ 52 लाख कांवड़िए जल लेकर गए थे और तब आठ हजार मीट्रिक टन कूड़ा गंगा घाटों से हटाया गया था। तस्वीरें देखिए अब अधिकारिकों के बयान… सफाई के लिए ड्रोन से हाई-टेक मॉनिटरिंग सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम ने कई बड़े कदम उठाए है जैसे- नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने कहा, मेले का समापन सफाई व्यवस्था का अंत नहीं है। जब तक शहर अपने मूल स्वच्छ रूप में नहीं लौट आता, विशेष अभियान जारी रहेगा। कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद स्वच्छता महाअभियान शुरू कांवड़ यात्रा के खत्म होने के बाद DM मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर 12 से 18 अगस्त तक चलने वाले विशेष स्वच्छता महाअभियान की पूरी रूपरेखा तय की। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत और सभी ग्राम पंचायतों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। अभियान को परिणामदायक बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे और पूरी सफाई व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। ------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत-तिब्बत ट्रेड- चीन गए 14 व्यापारियों को मिली दुकानें:79 अभी अनुमति के इंतजार में, गुंजी में खुले में पड़ा करोड़ों का सामान लिपुलेख दर्रे से छह साल बाद शुरू हुए भारत-चीन व्यापार में भारतीय व्यापारियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। चीन के तकलाकोट पहुंचे 14 भारतीय व्यापारियों को चीनी प्रशासन ने नई मंडी में दुकानें आवंटित कर दी हैं, जबकि 79 व्यापारी अभी भी चीन की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
इंतजार खत्म! Mahindra Scorpio N पिक-अप ट्रक इस दिन मारेगा एंट्री; पहली झलक आई सामने
Mahindra Scorpio N Pickup को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. कंपनी ने नए पिकअप का टीजर जारी कर दिया है और इसे 14 अगस्त 2026 को ग्लोबल डेब्यू किया जाएगा. Scorpio N पर बेस्ड इस डबल-कैब पिकअप में पैनोरमिक सनरूफ, बड़े अलॉय व्हील्स, एडवांस्ड फीचर्स और 4x4 ड्राइवट्रेन मिल सकती है. Toyota Hilux और Isuzu V-Cross को टक्कर देने वाली इस गाड़ी की कीमत और लॉन्च से जुड़ी पूरी डिटेल यहां जानें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









.jpg)

